BB Chaudhary

विविध परीक्षाओं से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के समाधान

भीम बहादुर चौधरी

LightBlog

Breaking

Showing posts with label Science. Show all posts
Showing posts with label Science. Show all posts

Thursday, December 21, 2023

December 21, 2023

Science

1. सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी कीहोती है? --- हिरण
2. आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जनमें सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?---संयुक्त राज्य अमरीका
3. निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रककच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है? --- विद्युत
4. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने कियाथा? --- हेनरी शीले न
े5. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है,क्योंकि? --- प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिकहोता ह

6. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक? --- बढ़ताै
7. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशामें एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का ---तीसरा नियम ह
8. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है? --- गंधक
9. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है,क्योंकि? --- लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कमहोता है
10. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने कीथी? --- हेनरी बेकरल ने
11. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण परझुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बोंकी संख्या कितनी होगी? --- पाँच
12. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किसतरह बर्ताव करताहै? --- एक अवतल लेंस
13. इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किसइकाई की मात्रासमान होती है? --- विशिष्टगुरुत्व
14. यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण मेंमनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआप्रतीत होगा? --- 8 मीटर/सेकेण्ड
15. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर कीसीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है?--- उत्तल दर्पण
16. ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों केगुण पाये जाते हैं वे कहलाते हैं? --- उपधात
ु17. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? ---थियोफ्रेस्टस
18. निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चालसबसे अधिक होगी? --- इस्पात में
19. एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलायेखड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तोस्टूल का कोणीय वेग बढ़ जायेगा
20. चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है।इसकी आवाज़ पृथ्वी पर --- सुनाई नहीं देगी
21. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है--- पलायन वेग
22. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4%बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल --- 2%बढ़ जायेगा
23. एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एकअन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले काआवर्तकाल --- अपरिवर्तित रहेगा
24. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्नस्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है ---अनुनाद के कारण
25. 'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं? --- जलके प्रवाह की दर
26. चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचतीरहती है, क्योंकि --- पानी का वेग अधिक होनेसे दाब घट जाता है
27. यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वीअपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रहजाये तो दिन होगा --- 12 घण्टे का
28. यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2किलोमीटर/सेकेण्डके वेग से फेंका जाये तोपिण्ड --- पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
29. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्षयात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए? ---स्प्रिंग घड़ी
30. यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम होजाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तलका गुरुत्वीय त्वरण --- 2% घट जायेगा
31. दाब का मात्रक है? --- पास्कल
32. खाना पकाने का बर्तन होना चाहिए ---उच्च विशिष्ट ऊष्मा का निम्न चालकता का
33. झरने में जब जल ऊँचाई से गिरता है तोउसका ताप --- बढ़ जाता है
34. केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांकहोता है --- -0° K
35. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा केशब्द से हुई है? --- ग्रीक
36. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है?--- रेडियोएक्टिव धर्मिता
37. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है?--- बैगनी
38. कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोलदिया जाताहै तो कमरे का ताप --- बढ़जायेगा
39. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? --- सात रंग
40. 'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल क्या होताहै? --- 2 सेकेण्ड
41. 'भारतीय विज्ञान संस्थान' कहाँ स्थितहै? --- बैंगलोर में
42. पराध्वनिक विमानों की चाल होती है--- ध्वनि की चाल सेअधिक
43. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है--- 36,000 किलोमीटर
44. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों कोकिसकी शपथ दिलायी जाती है? ---हिप्पोक्रेटस
45. कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है?--- इंजन को ठण्डा रखना
46. मनुष्य के शरीर के ताप होता है --- 37° 
47. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को ---निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं
48. किताब के ऊपर रखे किसी लेंस को ऊपरउठाने पर यदि मुद्रित अक्षरों का आकार बढ़ताहुआ दिखाई देता है, तो लेंस --- उत्तल है
49. यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकारछोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस --- अवतल है
50. तारे टिमटिमाते हैं --- अपवर्तन के कारण

Tuesday, November 8, 2022

November 08, 2022

प्रोविज़नल स्टेट ऑफ ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट, 2022

प्रोविज़नल स्टेट ऑफ ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट, 2022


प्रिलिम्स के लिये:

प्रोविज़नल स्टेट ऑफ ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट, विश्व मौसम विज्ञान संगठन, ग्रीनहाउस गैसें

मेन्स के लिये:

बढ़ती आपदा से संबंधित मुद्दे और इस संबंध में कदम उठाने की ज़रूरत।

चर्चा में क्यों?

हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने प्रोविज़नल स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट, 2022 जारी की।

  • पूर्ण और अंतिम रिपोर्ट अप्रैल 2023 में प्रकाशित होने की उम्मीद है।

WMO स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट:

  • यह रिपोर्ट वार्षिक आधार पर तैयार की जाती है, जो छठी IPCC आकलन रिपोर्ट द्वारा प्रदान किये गए हाल के मूल्यांकन चक्र का पूरक है।
  • रिपोर्ट प्रमुख जलवायु संकेतकों और चरम घटनाओं एवं उनके प्रभावों पर रिपोर्टिंग का उपयोग करके जलवायु की वर्तमान स्थिति पर एक आधिकारिक सहयोग प्रदान करती है।

प्रमुख बिंदु

  • ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता में वृद्धि:
    • तीन मुख्य ग्रीनहाउस गैसों- कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), मीथेन (CH4) और नाइट्रस ऑक्साइड (NO2) की सांद्रता वर्ष 2021 में रिकॉर्ड स्तर पर थी।
    • मीथेन, जो कि ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति उत्पन्न करने में कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में 25 गुना अधिक शक्तिशाली है, के उत्सर्जन में सबसे तेज़ गति से वृद्धि हुई है।
      • ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में देशों ने वर्ष 2030 तक वैश्विक मीथेन उत्सर्जन में कम-से-कम 30% की कटौती करने का संकल्प लिया था।
  • तापमान:
    • वर्ष 2022 में वैश्विक औसत तापमान वर्ष 1850-1900 औसत से लगभग 1.15 डिग्री सेल्सियस अधिक होने का अनुमान है।
    • वर्ष 2015 से 2022 तक आठ सबसे गर्म वर्ष रहने का अनुमान है।
    • ला नीना (भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के जल का ठंडा होना) की स्थिति वर्ष 2020 के अंत से प्रभावी है और वर्ष 2022 के अंत तक जारी रहने की उम्मीद है।
      • ला नीना ने पिछले दो वर्षों से निरंतर वैश्विक तापमान को अपेक्षाकृत कम किया है, फिर भी वर्ष 2011 में पिछले महत्त्वपूर्ण ला नीना की तुलना में यह अधिक है।
  • ग्लेशियर और बर्फ:
    • वर्ष 2022 में यूरोपीय आल्प्स में ग्लेशियर पिघलने का रिकॉर्ड टूट गया। पूरे आल्प्स में 3 और 4 मीटर से अधिक की औसत मोटाई के ग्लेशियर के नुकसान के साथ वर्ष 2003 के पिछले रिकॉर्ड की तुलना में यह काफी अधिक मापा गया है।
    • प्रारंभिक माप के अनुसार, स्विट्ज़रलैंड में वर्ष 2021 और 2022 के बीच ग्लेशियर की बर्फ 6% पिघल गई।
    • इतिहास में पहली बार उच्चतम माप स्थलों पर भी गर्मी के मौसम में बर्फ नहीं गिरी और इस प्रकार नवीन बर्फ का संचय नहीं हुआ।
  • समुद्र स्तर में वृद्धि:
    • उपग्रह altimeter रिकॉर्ड के 30 वर्षों (1993-2022) के दौरान वैश्विक औसत समुद्र स्तर में अनुमानित 3.4 ± 0.3 मिमी प्रतिवर्ष की वृद्धि हुई है।
    • वर्ष 1993-2002 और 2013-2022 के बीच यह दर दोगुनी हो गई है तथा जनवरी 2021 एवं अगस्त 2022 के बीच समुद्र के स्तर में लगभग 5 मिमी. की वृद्धि हुई है।
  • महासागरीय ऊष्मा:
    • मानव द्वारा ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के परिणामस्वरूप संचित ऊष्मा का लगभग 90% समुद्र में जमा हो जाता है।
    • ऐसा पाया गया कि वर्ष 2021 में समुद्र के ऊपरी सतह से लेकर 2000 मीटर तक अभूतपूर्व स्तर तक गर्म हुआ।
    • कुल मिलाकर, समुद्री सतह के 55% हिस्से ने वर्ष 2022 में कम -से-कम एक समुद्री हीटवेव का अनुभव किया
    • जबकि समुद्र की सतह के केवल 22% हिस्से में ही समुद्री ठंड का अनुभव हुआ। शीत लहरों की तुलना में समुद्री हीटवेव लगातार अधिक होती जा रही है।
  • खराब मौसम:
    • विगत 40 वर्षों की तुलना में पूर्वी अफ्रीका में लगातार चार वर्षों से बारिश औसत से कम रही है जो इस बात का संकेत हो सकती है कि वर्तमान मौसम भी शुष्क हो सकता है।
    • जुलाई और अगस्त, 2022 में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति बन गई ।
      • भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में मार्च और अप्रैल में हीटवेव के बाद बाढ़ आई थी।
    • उत्तरी गोलार्द्ध के बड़े हिस्से असाधारण रूप से गर्म और शुष्क रहे थे।
      • राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किये जाने के बाद से चीन में सबसे व्यापक और दीर्घकालिक हीटवेव को दर्ज किया गया और रिकॉर्ड के अनुसार यहाँ दूसरी सबसे शुष्क गर्मी थी।
    • यूरोप के बड़े हिस्से को बार-बार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
      • यूनाइटेड किंगडम ने 19 जुलाई, 2022 को रिकॉर्ड गर्मी का अनुभव किया जब वहाँ का तापमान पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँच गया।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये उठाए गए कदम:

  • राष्ट्रीय:
    • NAPCCC:
      • जलवायु परिवर्तन से उभरते खतरों का सामना करने के लिये भारत ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये राष्ट्रीय कार्ययोजना (NAPCC) जारी की। इसमें राष्ट्रीय सौर मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन आदि सहित 8 उप मिशन हैं।
    • इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान: यह शीतलक मांग में कमी लाने सहित शीतलक और संबंधित क्षेत्रों के लिये एक एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान करता है। इससे उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी जिससे ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में मदद मिलेगी।
  • वैश्विक:
    • पेरिस समझौता:
      • इसका उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखना है, जबकि इसे 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिये आवश्यक कदम उठाना है।
    • संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास लक्ष्य:
      • सतत् विकास को प्राप्त करने के लिये इसके अंतर्गत 17 व्यापक लक्ष्य शामिल हैं। इनमें से लक्ष्य संख्या 13 , विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन के समाधान पर केंद्रित है।
    • ग्लासगो संधि:
      • इसे अंततः COP26 वार्ता के दौरान वर्ष 2021 में 197 सदस्यों द्वारा अपनाया गया था।
      • इसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया कि 1.5 डिग्री के लक्ष्य को हासिल करने के लिये मौजूदा दशक में इस दिशा में मज़बूत निर्णायक कार्रवाई करना आवश्यक है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO):

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) 192 देशों की सदस्यता वाला एक अंतर-सरकारी संगठन है।
    • भारत विश्व मौसम विज्ञान संगठन का सदस्य देश है।
  • इसकी उत्पत्ति अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) से हुई है, जिसे वर्ष 1873 के वियना अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान कॉन्ग्रेस के बाद स्थापित किया गया था।
  • 23 मार्च, 1950 को WMO कन्वेंशन के अनुसमर्थन द्वारा स्थापित WMO, मौसम विज्ञान (मौसम और जलवायु), जल विज्ञान तथा इससे संबंधित भू-भौतिकीय विज्ञान हेतु संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी बन गई है।
  • WMO का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है।

आगे की राह

  • ऐसी महत्त्वपूर्ण नीतियों और उपायों से संबंधित प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जो संसाधनों के उत्पादन और उपभोग के तरीके को तीव्रता से बदल सकते हैं।
  • लोगों के साथ साझेदारियों वाले दृष्टिकोण को प्रमुखता देना चाहिये जिससे न केवल नौकरियाँ सृजित होने के साथ संसाधनों तक सुलभ पहुँच होगी बल्कि स्वच्छ और हरित वातावरण का भी विकास होगा।

Friday, August 5, 2022

August 05, 2022

दलबदल_की_बीमारी_एक_बार_फिर_लोकतंत्र_के_लिए_चुनौती_बन_रही है।

#दलबदल_की_बीमारी_एक_बार_फिर_लोकतंत्र_के_लिए_चुनौती_बन_रही है।*

यह दलबदल का बदला स्वरूप संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों को बाइपास करता हुआ संसदीय प्रणाली के लोकतंत्र पर सीधा करारा हमला है। वर्ष 1967 से 1972 के बीच दलबदल के संक्रमण ने लगभग सभी राज्यों की सरकारों को अपनी चपेट में लिया था। फिर इस बीमारी से निजात पाने के लिए 1985 में राजीव गांधी सरकार ने संसद में 52वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा दलबदल विरोधी कानून को संविधान में 10वीं अनुसूची के रूप में जोड़ा।

हालांकि, 10वीं अनुसूची में लागू दलबदल विरोधी कानून के प्रावधान बिल्कुल स्पष्ट हैं परंतु राजनेता आम नागरिकों को इन प्रावधानों के बारे में भ्रमित करते रहते हैं क्योंकि आम लोगों के सामने कानून के प्रावधान संपूर्ण रूप में न आकर टुकड़ों में आते हैं। सांसदों या विधायकों की तीन श्रेणियां होती हैं। एक राजनीतिक दल के सदस्य के रूप में उस दल के चुनाव चिन्ह पर चुने हुए सदस्य के रूप में, दूसरे स्वतंत्र रूप से चुने गए निर्दलीय सदस्य व तीसरे नामित सदस्य।

10वीं सूची में वर्णित दलबदल विरोधी कानून के तहत किसी भी सदन के राजनीतिक दल के संबंधित सदस्य को अयोग्य घोषित होने की तीन शर्तें हैं, पहली कोई दलीय विधायक या सांसद राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित होने के बाद स्वेच्छा से दल का त्याग कर दे। दूसरी, विधायक या सांसद अपने दल के व्हिप के निर्देशों का उल्लंघन कर सदन में मतदान में उपस्थित न हो और तीसरी व्हिप के निर्देशानुसार सदन में मतदान न करे। 

निर्दलीय विधायक या सांसद अपने कार्यकाल में किसी भी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ले सकता, अगर वह किसी भी राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण कर ले तो उसे आयोग्य घोषित किया जा सकता है।

वर्ष 1985 के दलबदल विरोधी कानून के तहत 10वीं सूची के पैरा-3 में मूल राजनीतिक दल में विभाजन का प्रावधान था, जिसमें सदन के एक-तिहाई सदस्य एक समूह बनाकर दल में विभाजन करने पर दलबदल कर अयोग्य घोषित होने से बच जाते थे। पिछली सदी के नब्बे के दशक में जमकर दलबदल की घटनाओं ने संसदीय प्रणाली की जड़ें हिला दी थीं, जिसका समाधान 2003 के 91वें संविधान संशोधन ने इस दल विभाजन के 10वीं अनुसूची के पैरा-3 के प्रावधान को समाप्त कर दिया। 2003 के संशोधन उपरांत 10वीं अनुसूची के पैरा-4 में वर्णित केवल मूल राजनीतिक दल के दूसरे राजनीतिक दल में विलय पर सदन के दलीय सदस्यों को अयोग्यता से बचाव का प्रावधान है, बशर्ते इस विलय के लिए मूल राजनीतिक दल के दो-तिहाई सदस्य सहमत व साथ हों।

किसी राजनीतिक दल से संबंधित विधायक या सांसद अगर उस दल द्वारा निष्काषित कर दिया जाता है तो भी वह उस दल के व्हिप अनुसार सदन में मतदान के समय उपस्थित रहने व मतदान करने का पाबन्द रहेगा और अगर वह किसी और दल की सदस्यता ग्रहण करता है तो भी अयोग्य घोषित किया जा सकता है। वर्ष 2003 के 91वें सशोधन में केन्द्र व राज्यों में निचले सदन की सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक मंत्रियों की संख्या पर भी रोक लगा दी परंतु छोटे राज्यों में न्यूनतम मंत्रियों की संख्या सात रखी है। उपरोक्त संशोधानुसार 10वीं सूची के पैरा-2 के तहत अयोग्य घोषित विधायक या सांसद अयोग्य घोषित अवधि के दौरान मंत्री पद पर नियुक्त नहीं हो सकता परंतु उस पर उस अवधि में पुनः चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है अतः वह उस अवधि के दौरान दोबारा चुनाव जीतकर मंत्री बन सकता है। पिछले साल कर्नाटक विधानसभा स्पीकर ने विधायकों को अयोग्य घोषित करने के साथ उन पर उस अवधि में दोबारा चुनाव लड़ने पर रोक भी लगाई थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने असंवैधानिक करार दिया। वर्ष 2003 के उपरोक्त संविधान संशोधन ने 10वीं अनुसूची के पैरा-2 के तहत अयोग्य ठहराए गए सदस्य को केन्द्र या राज्य में कोई भी लाभकारी राजनीतिक पद लेने पर भी रोक लगा रखी है। लोकसभा व राज्यसभा के सभापति, उपसभापति व राज्य के विधान परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को 10वीं अनुसूची के तहत उनके इन पद पर चुने जाने उपरांत उस दल की सदस्यता, जिसके चुनाव चिन्ह पर वे चुनकर आए थे, स्वेच्छा से छोड़ने पर अयोग्य घोषित नहीं किए जा सकते बशर्ते इसी अवधि में दोबारा दल की सदस्यता ग्रहण न की हो। 

10वीं अनुसूची के उपरोक्त प्रावधानों के तहत सदस्यों के दलबदल पर सदस्यों को अयोग्य घोषित करने की सारी शक्ति व अधिकार लोकसभा व विधानसभाओं के स्पीकरों को अपने सदनों के सदस्यों के बारे दलबदल से संबंधित फैसले की पूर्ण शक्ति व अधिकार दिए गए हैं तथा अदालतों के अधिकार क्षेत्र पर रोक लगाई गई है। परंतु पिछले तीन दशकों के सदनों के स्पीकर व पीठासीन अधिकारियों ने दलबदल से संबंधित मामलों के निपटारों में अपने दायित्वों का निष्पक्षता से पालन न करके पार्टी प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता दी। अयोग्यता का फैसला करने के समय उनके कार्य व आचरण हमेशा पक्षपाती और सत्ताधारी पार्टी की तरफ रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी की सहूलियत अनुसार किसी दलबदल के केस को तीन-चार साल तक लटकाए रखते हैं तो किसी का फैसला दिनों में ही कर देते हैं। इन्ही कारणों से अब दलबदल विरोधी कानून के तहत पारित प्रत्येक आदेश न सिर्फ न्यायालयों में न्यायिक जांच के अधीन है, बल्कि अब स्पीकर द्वारा आरोपित विधायक को जारी नोटिस पर भी न्यायालय स्टे देने लग गए हैं। माननीय उच्चतम न्यायालय ने तो इस कानून के तहत मामलों के निपटारे के लिए एक स्थायी न्यायाधिकरण स्थापित करने की सलाह दी है।

Friday, March 18, 2022

March 18, 2022

भारत की सौर क्षमता स्थिति

 भारत की सौर क्षमता स्थिति

चर्चा में क्यों?

वर्ष 2021 में भारत ने अपनी संचयी स्थापित क्षमता में रिकॉर्ड 10 गीगावाट (GW) सौर ऊर्जा की वृद्धि की।

  • यह वृद्धि 12 महीनों के दौरान उच्चतम क्षमता वृद्धि रही है, इसके साथ ही सौर ऊर्जा के क्षेत्र में वर्ष-दर-वर्ष लगभग 200% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • अब (28 फरवरी, 2022 तक) भारत 50 GW संचयी स्थापित सौर क्षमता से आगे निकल गया है।
  • 50 GW स्थापित सौर क्षमता में से 42 GW ग्राउंड-माउंटेड सोलर फोटोवोल्टिक (PV) सिस्टम से प्राप्त होती है और केवल 6.48 GW रूफ-टॉप सोलर (RTS) से तथा 1.48 GW सोलर PV के अन्य तरीकों से प्राप्त होती है।

उपलब्धि का महत्त्व:

  • यह वर्ष 2030 तक अक्षय ऊर्जा से 500 GW ऊर्जा (जिसमें से सौर ऊर्जा के क्षेत्र से 300 गीगावाट ऊर्जा प्राप्त किये जाने की उम्मीद है) के उत्पादन में भारत की यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • ऊर्जा क्षमता में वृद्धि के बाद भारत सौर ऊर्जा विस्तार के मामले में पाँचवें स्थान पर आ गया है और यह 709.68 GW की वैश्विक संचयी क्षमता में लगभग 6.5% का योगदान देता है।

रूफ-टॉप सोलर इंस्टालेशन में भारत क्यों पिछड़ रहा है?

  • विकेंद्रीकृत अक्षय ऊर्जा का लाभ उठाने में विफल:
    • बड़े पैमाने पर सोलर फोटोवोल्टिक (Solar PV) पर ध्यान केंद्रित करने के कारण भारत विकेंद्रीकृत अक्षय ऊर्जा (DRE) विकल्पों के कई लाभों का फायदा उठाने में विफल रहा है, जिसमें ट्रांसमिशन और वितरण (T&D) घाटे में कमी शामिल है।
  • सीमित वित्तपोषण:
    • सोलर फोटोवोल्टिक सिस्टम प्रौद्योगिकी के प्राथमिक लाभों में से एक है, इसे ऊर्जा खपत के रूप में स्थापित करके बड़े पूंजी-गहन संचरण बुनियादी ढाँचे की आवश्यकता को कम किया जा सकता है।
      • भारत को बड़े और छोटे दोनों पैमाने पर सोलर फोटोवोल्टिक सिस्टम को स्थापित करने के साथ-साथ विशेष रूप से RTS प्रयासों का विस्तार करने की ज़रूरत है।
    • हालाँकि आवासीय उपभोक्ताओं और छोटे एवं मध्यम उद्यम (SMEs) जो RTS स्थापित करना चाहते हैं, के लिये वित्तपोषण सीमित है। 
  • विद्युत वितरण कंपनियों (DISCOMS) की उदासीन प्रतिक्रियाएँ:
    • नेट मीटरिंग आरटीएस को समर्थन देने के लिये बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMS) की रुचि में कमी देखने को मिल रही है।

भारत की सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि के समक्ष चुनौतियाँ: 

  • स्थापित सौर क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के बावजूद देश के बिजली उत्पादन में सौर ऊर्जा का योगदान उसी गति से नहीं बढ़ा है
  • उदाहरण के लिये वर्ष 2019-20 में सौर ऊर्जा ने भारत की कुल 1390 BU बिजली उत्पादन में केवल 3.6% (50 बिलियन यूनिट) का योगदान दिया।
  • उपयोगिता-पैमाने पर सोलर PV क्षेत्र को भूमि लागत, उच्च T&D नुकसान और अन्य अक्षमताओं तथा ग्रिड एकीकरण जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • स्थानीय समुदायों और जैवविविधता संरक्षण मानदंडों के बीच भी टकराव की स्थिति रही है। इसके अलावा भले ही भारत ने यूटिलिटी-स्केल सेगमेंट में सौर ऊर्जा उत्पादन के लिये रिकॉर्ड कम टैरिफ हासिल किया है लेकिन इससे अंतिम उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली सुलभ नहीं हुई है।
  • अंतर्राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) का अनुमान है कि सोलर PV अपशिष्ट से पुनर्प्राप्त करने योग्य सामग्रियों का वैश्विक मूल्य 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो सकता है।
  • वर्तमान में केवल यूरोपीय संघ ने सोलर PV अपशिष्ट के प्रबंधन में निर्णायक कदम उठाए हैं
  • भारत विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (EPR) के आसपास उपयुक्त दिशा-निर्देश विकसित करने पर विचार कर सकता है, जिसका अर्थ है कि सौर पीवी उत्पादों के समग्र जीवन चक्र के लिये निर्माताओं को उत्तरदायी बनाया जाएगा और अपशिष्ट पुनर्चक्रण हेतु मानक विकसित किये जाएंगे।
    • यह घरेलू निर्माताओं को प्रतिस्पर्द्धा में बढ़त दे सकता है और अपशिष्ट प्रबंधन एवं आपूर्ति पक्ष की बाधाओं को दूर करने में महत्त्वपूर्ण हो सकता है।

भारत की घरेलू सौर मॉड्यूल निर्माण क्षमता की मौजूदा स्थिति:

  • सौर क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण क्षमता देश में सौर ऊर्जा की वर्तमान संभावित मांग के अनुरूप नहीं है।
    • भारत में सौर सेल उत्पादन के लिये 3 गीगावाट क्षमता और सौर पैनल उत्पादन क्षमता के लिये 8 गीगावाट क्षमता थी। इसके अलावा सौर मूल्य शृंखला में एकीकरण का अभाव है, क्योंकि भारत में सौर वेफर्स और पॉलीसिलिकॉन के निर्माण की कोई क्षमता नहीं है।
    • वर्ष 2021-22 में भारत ने अकेले चीन से लगभग 76.62 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के सौर सेल और मॉड्यूल आयात किये, जो उस वर्ष भारत के कुल आयात का 78.6% था।
    • कम विनिर्माण क्षमता और चीन से सस्ते आयात ने भारतीय उत्पादों को घरेलू बाज़ार में गैर-प्रतिस्पर्द्धी बना दिया है।
  • हालाँकि यदि भारत सौर प्रणालियों के लिये एक ‘सर्कुलर अर्थव्यवस्था मॉडल’ को अपनाता है, तो इस स्थिति में आसानी से सुधार किया जा सकता है। 
    • इससे सोलर पीवी वेस्ट को सोलर पीवी सप्लाई चेन में रिसाइकिल और दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। अनुमान के अनुसार, वर्ष 2030 के अंत तक भारत लगभग 34,600 मीट्रिक टन सौर पीवी कचरे का उत्पादन करेगा।

आगे की राह

  • सरकारों, विभिन्न इकाइयों/यूटिलिटीज़ और बैंकों को ऐसे नवीन वित्तीय तंत्रों की तलाश करने की आवश्यकता होगी जो ऋण की लागत में कमी और उधारदाताओं के लिये निवेश के जोखिम को कम करते हों।
  • जागरूकता में वृद्धि और RTS परियोजनाओं के लिये किफायती वित्त संभावित रूप से देश भर में SMEs और घरों में RTS का प्रसार सुनिश्चित कर सकता है।
  • छत के रिक्त स्थान का उपयोग करने से RTS स्थापित करने की समग्र लागत को कम करने और अर्थव्यवस्था के परिमाणात्मक विकास को सक्षम करने में मदद मिल सकती है।
  • वर्ष 2015 में पक्षकारों के सम्मेलन (COP-21) में भारत और फ्राँस द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के माध्यम से एक प्रभावशाली घरेलू ट्रैक रिकॉर्ड के अलावा ऐसे मुद्दों पर सौर ऊर्जा पर निवेश जुटाने, क्षमता निर्माण, कार्यक्रम का समर्थन करने व विश्लेषण जैसी सहयोग सुविधाएँ प्रदान करने के लिये देशों को एक साथ लाने हेतु एक वैश्विक मंच भी उपलब्ध है।
  • भविष्य में प्रौद्योगिकी साझाकरण और वित्त भी ISA के महत्त्वपूर्ण पहलू बन सकते हैं, जिससे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देशों के बीच सार्थक सहयोग की अनुमति मिल सकती है।

Monday, May 25, 2020

May 25, 2020

#वैज्ञानिक_नाम

#वैज्ञानिक_नाम
हाथी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एफिलास इंडिका
शेर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पैँथरा लियो
गाय का वैज्ञानिक नाम क्या है?- बॉस इंडिकस
बकरी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- केप्टा हिटमस
घोड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ईक्वस कैबेलस
बैल का वैज्ञानिक नाम क्या है?- बॉस प्रिमिजिनियस टारस
भैँस का वैज्ञानिक नाम क्या है?- बुबालस बुबालिस
ऊँट का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कैमेलस डोमेडेरियस
बिल्ली का वैज्ञानिक नाम क्या है?- फेलिस डोमेस्टिका
बाघ का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पैँथरा टाइग्रिस
भेँड़ का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ओवीज अराइज
 मेढक का वैज्ञानिक नाम क्या है?- राना टिग्रिना
 चीता का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पैँथरा पार्डुस
चूहा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- Rattus
छिपकली का वैज्ञानिक नाम क्या है?- Lacertilia
खरगोश का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ऑरिक्टोलेगस कुनिकुलस
 सुअर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- सुसस्फ्रोका डोमेस्टिका
गधा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- इक्विस असिनस
बारहसिंगा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- रुसर्वस डुवाउसेली
हिरण का वैज्ञानिक नाम क्या है?- सर्वस एलाफस
 लंगूर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- होमिनोडिया
भालू का वैज्ञानिक नाम क्या है?- उर्सुस मैटिटिमस कार्नीवेरा
लोमडी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कैनीडे
 मोर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पैवो क्रिस्टेटस
 मक्खी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- मस्का डोमेस्टिका
डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम क्या है?- प्लैटिनिस्ट गैंगेटिका
पपीता का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कैरीका पपीता
आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?- मैग्नीफेरा इंडिका
लीची का वैज्ञानिक नाम क्या है?- लीची चिन्नीसिस
अंगुर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- विटियस
सेब का वैज्ञानिक नाम क्या है?- मेलस प्यूमिया/डोमेस्टिका
जामुन का वैज्ञानिक नाम क्या है?- शायजियम क्यूमिनी
नारियल का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कोको न्यूसीफेरा
केला का वैज्ञानिक नाम क्या है?- म्यूजा पेराडिसिएका
संतरा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- साइट्रस सीनेन्सिस
गन्ना का वैज्ञानिक नाम क्या है?- सुगरेन्स औफिसीनेरम
अनानास का वैज्ञानिक नाम क्या है?- आननास कॉमोजस
नाशपाती का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पाइरस क्यूमिनिस
बेर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ज़िज़ीफस मौरीतियाना
खीरा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कुसुमिस सैटिवस
चुकंदर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- बीटा वाल्गारिस
काजू का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एनाकार्डियम अरोमैटिकम
बादाम का वैज्ञानिक नाम क्या है?- प्रुनस अरमेनिका
केसर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- क्रोकस सैटिवियस
तुलसी का वैज्ञानिक नाम क्या हैं?- ऑक्सीमेन्ट टेन्यूफ़्लोरम
आंवला का वैज्ञानिक नाम क्या है?- फ़िलेन्थस इम्ब्लिका
चाय का वैज्ञानिक नाम क्या है?- थिया साइनेनिसस
कॉफी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कॉफिया अरेबिका
गेहूँ का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ट्रिक्टिकम एस्टिवियम
धान का वैज्ञानिक नाम क्या है?- औरिजया सैटिवाट
मक्का का वैज्ञानिक नाम क्या है?- जिया मेज
बाजरा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पेनिसिटम अमेरीकोनम
मूली का वैज्ञानिक नाम क्या है?- रेफेनस सैटाइविस
गाजर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- डाकस कैरोटा
टमाटर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- लाइकोप्रेसिकन एस्कुलेँटम
फूलगोभी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ब्रासिका औलिरेशिया
पालक का वैज्ञानिक नाम क्या है?- स्पिनिया ओलेरसाइए
बैगन का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एकोनिटियम हेटरोफिलम
मुंगफली का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एरैकिस हाइजोपिया
सरसोँ का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ब्रेसिका कम्पेस्टरीज
लालमिर्च का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कैप्सियम एनुअम
कालीमिर्च का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पाइपर नाइग्रम
धनिया का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कोरियेंडम सटिवुम
हल्दी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कुरकुमा लोँगा
सौफ (Fennel) का वैज्ञानिक नाम क्या है?- फ़ीनिकुलम वल्गेरे
जीरा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- क्यूमीनियम सिमिनियम
लहसून का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एलियम सेराइवन
अदरक का वैज्ञानिक नाम क्या है?- जिँजिबर ऑफिसिनेल
नीबू का वैज्ञानिक नाम क्या है?- साइट्रस लिंबोन
अफीम का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पपवर सोम्निफेरुम
एलोविरा का वैज्ञानिक नाम क्या हैं?- एलोविरा
कपास का वैज्ञानिक नाम क्या है?- गैसीपीयम

🎓science के important 45 questions🎓
1) लाफिंग गैस का रासायनिक नाम क्या हैं ?
उत्तर - नाइट्रस ऑक्साइड (खोजकर्ता-प्रीस्टाले)

(2) गोबर गैस में मुख्यत: कौन-सी गैस होती है ?
उत्तर- मिथेन

(3) कुकिंग गैस में कौन-सी गैस होती हैं ?
उत्तर- प्रोपेन, ब्यूटेन

(4) चमकने वाला और माचिसों में प्रयुक्त होने वाला पदार्थ है-
उत्तर- फास्फॉरस

(5) फलों को पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता हैं ?
उत्तर- ऐसीटिलीन

(6) जीवाश्मों  की आयु निर्धारित करने के लिए कौन-सी विधि अपनाई जाती है?
उत्तर- कार्बन डेटिंग विधि

(7) लालटेन में मिट्टी का तेल बत्ती में किसके कारण चढ़ जाता हैं ?
उत्तर- केशिकत्व के कारण

(8) गोताखोर किस गैसों के मिश्रण से सांस लेते हैं ?
उत्तर- ऑक्सीजन तथा हीलियम

(9) भोपाल गैस दुर्घटना में कौन-सी गैस का रिसाव हुआ था ?
उत्तर- मिथाइल आइसो सायनेट

(10) जल का शुह्तम रूप हैं-
उत्तर- वर्षा का जल

(11) वर्षा की बूँदें किसके कारण गोल हो जाती हैं ?
उत्तर- पृष्ठ तनाव के कारण

(12) बायोडीजल बनाने में किस वनस्पति का उपयोग किया जाता है?
उत्तर- रतनजोत  (जेटरोफा)

(13) गुरूत्वाकर्षण की खोज किसने की ?
उत्तर- न्युटन ने

14. सिरका व अचार में कौन सा अम्ल होता है ?
उत्तर- एसिटिक अम्ल

(15) नीबू एवं नारंगी में कौन सा अम्ल होता है ?
उत्तर- साइट्रिक अम्ल

(16) मतदाताओं के हाथ में लगाये जाने वाली स्याही मे पाया जाता है—
उत्तर- सिल्वर नाइट्रेट

(17) पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है—
उत्तर- पश्चिम से पूर्व की ओर

(18) प्याज व लहसुन में गंध किसके कारण आती है—
उत्तर- पोटैशियम के कारण

(19) x- किरणों की खोज किसने की—
उत्तर- रोन्ट्जन ने

(20) समुद्र की गहराई नापते हैं—
उत्तर- अल्टीमीटर से

(21) डी.एन. ए. संरचना का माडल दिया—
उत्तर- वाटसन व क्रिक ने

(22) प्रयोगशाला में बनने वाला पहला तत्व—
उत्तर- यूरिया

(23) पेन्सिलीन की खोज किसने की-
उत्तर- एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग ने

(24) चेचक के टीके की खोज किसने की-
उत्तर- एडवर्ड जेनर ने

(25) सबसे बड़ी हड्डी-
उत्तर- फीमर

(26) सबसे छोटी हड्डी-
उत्तर- स्टेपिज

(27) किस विटामिन में कोबाल्ट होता है-
उत्तर- B -12

(28) रतौधी रोग किस विटामिन के कमी से होता है-
उत्तर- विटामिन -A

(29) विटामिन B की कमी से कौन सा रोग होता है-
उत्तर- बेरी बेरी

(30) रेबिज के टीके की खोज किसने की-
उत्तर- लुई पाश्चर ने

(31) एक्स किरणे हैं-
उत्तर- विधुत चुम्बकीय किरणें

(32) इन्द्रधनुष बनने का कारण-
उत्तर- अपवर्तन

(33) यदि हम चन्द्रमा पर से आकाश देखे तो कैसा दिखाई देगा-
उत्तर- काला

(34) कच्चे फलों को पकाने में काम आता है-
उत्तर- एसिटिलीन

(35) कृत्रिम वर्षा होती है-
उत्तर- सिल्वर आयोडायड के कारण

(36) कौन सी धातु द्रव रूप में पायी जाती है ?
उत्तर- पारा

(37) वायुमडलीय दाब नापते हैं-
उत्तर- बैरोमीटर से

(38) नाभिकीय रिएक्टर मे मन्दक होता है-
उत्तर- भारी जल

(39) आतिशबाजी में लाल रंग होता है-
उत्तर- स्ट्रांसियम के कारण

(40) आतिशबाजी में हरा रंग होता है-
उत्तर- बेरियम के कारण

(41) जल मे घुलनशील विटामिन कौनसा है-
उत्तर- B, C

(42) वसा मे घुलनशील विटामिन-
उत्तर- A,D,E,K

(43) पत्तियाँ हरी क्यों होती हैं-
उत्तर- क्लोरोफिल के कारण

(44) पेट्रोल मे होता है-
उत्तर- हाइड्रोजन एवं कार्बन

(45) प्राथमिक रंग होते हैं-
उत्तर- लाल, नीला और हरा

*Biology Questions*

*पौधे क्या उत्सर्जित करते हैं? – रात में कार्बन
डाइऑक्साइड और दिन में ऑक्सीजन
*ISRO में S का अर्थ क्या है? – Space
*इड्डियों एवं दाँतों में मुख्य रूप से कौन-सा रसायन होता है? – कैल्शियम
*रसोई गैस का मिश्रण क्या है? – ब्यूटेन एवं प्रोपेन का
‘हीमोफीलिया’ एक आनुवंशिक रोग है, जिसका क्या परिणाम है? – रक्त का नहीं जमना
*मनुष्य का सामान्य रक्तचाप कितना होता है? –120/80
*ऊष्मा का सबसे कम ऊष्मारोधी धातु कौन सी है? – एल्युमीनियम
*वाट को किसमें प्रकट कर सकते हैं?– जूल प्रति सेकण्ड में
*एल्कोहॉल उद्योग में किस कवक का प्रयोग होता है? – यीस्ट
*कपड़े से स्याही और जंग के धब्बे छुड़ाने के लिए किसका प्रयोग होता है? – ईथर
*मलेरिया किसके द्वारा होता है? – मादा ऐनोफिलीज द्वारा
डॉक्टरों के द्वारा प्रयुक्त शब्द *‘CAT’ स्कैन का क्या अर्थ है? – कम्प्यूटराइज्ड एक्सियल
टोमोग्राफी
*पौधे किस विधि से भोजन का निर्माण करते हैं?– प्रकाश-संश्लेषण
*ट्रांसफॉर्मर का प्रयोग किसके नियन्त्रित करने में होता है? – धारा
*पसीना निकलने से शरीर का सबसे उपयोग कार्य क्या होता है? – शरीर का ताप नियन्त्रित होना
*ग्रेनाइट, ग्रेफाइल और बैसाल्ट में से कौन-सी रूपान्तरि चट्टान है? – ग्रेनाइट
*‘टिटेनस रोग’ किस जीवाणु से होता है? –क्लोस्ट्रीडियम टिटैनी
*‘एन्थ्रोपोलॉजी’ क्या है? – मानव विज्ञान का अध्ययन
*मानव शरीर की किस ग्रन्थि को ‘मास्टर ग्रन्थि’ कहा जाता है? – पीयूषिका
*रेखीय संवेग संरक्षण किसके बराबर है? – न्यूटन के द्वितीय नियम
*सूक्ष्म जीवाणुओं से प्राप्त वे तत्व कौन-से हैं, जिनका उपयोग सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए किया जाता है? – प्रतिजैविक
*ऊष्मा गति का प्रथम नियम अवधारणा की पुष्ठि कौन करता है? – ऊर्जा संरक्षण
*आदर्श गैस की ऊर्जा किस पर आधारित होती है?– तापमान पर

May 25, 2020

प्रमुख रोग

प्रमुख रोग
1 - खेरा रोग है -  धान का
2 - लाल सड़न रोग है - गन्ने का
3 - करनाल बंट रोग है  - गेहूँ का
4 - श्वेत फफोला रोग है  - सरसों का
5 - पनामा सूखा रोग है  - केले का
6 - अर्गट रोग है  - बाजरा का
7 - उक्ठा रोग है - चने का
8 - टिक्का रोग है - मूँगफली का
9  - ब्लेक आर्म रोग है  - कपास का
10 - केंकर रोग है  - नीम्बू का
11 - ईयर कोकल रोग है  - गेहूँ का
12 - कोयलिया रोग है  - आम का
13 - फाइलोडी रोग है  - तिल का
14 - टूंगरू रोग है - धान का
15 - पीत शिरा रोग है  - भिंडी , पपीता , तम्बाकू
16 - हेन व चिकन रोग है  - अंगूर का
17 - बक आई रोट रोग है - टमाटर का
18 - ग्रासी शूट रोग है  - गन्ने का
19 - मोल्या रोग है  - गेहूँ और जौ का
20 - चुर्णिल फफूंद रोग है - मटर का
21 - हरित बाली रोग है  - बाजरा का ।
22 :CO गैस को गुण है-*उदासीन2
23:भस्म का लिटमस पर क्या प्रभाव पड़ता है -लाल लिटमस को नीला कर देता है
24:दियासलाई बनाने में प्रयोग होता है-लाल फास्फोरस
25:रक्त का कितना प्रतिशत भाग प्लाज़्मा होता है-55%
26:श्वसन में शर्करा का होता है -ऑक्सीकरण
27:सर्वाधिक क्रियाशील हैलोजन तत्व है-फ्लूरिन
28 :भारतीय वन अनुसंधान स्थित है-देहरादून
29:राष्ट्रिय दलहन सन्स्थान स्थित है-कानपुर
30:ह्रदय में कितने प्रकोष्ठ होते है-4"

☞. रक्त को शुद्ध करता है : → वॄक्क (kidney)
☞. वॄक्क का भार होता है : → 150 ग्राम
☞. रक्त एक विलयन है : → क्षारीय
☞. रक्त का pH मान होता है : → 7.4
☞. ह्र्दय की धडकन का नियंत्रक है : → पेसमेकर
☞. शरीर से ह्रदय की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है : → शिरा
☞. ह्रदय से शरीर की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है : → धमनी
☞. जराविक-7 है : → कृत्रिम ह्रदय
☞. शरीर में आक्सीजन का परिवहन : → रक्त द्वारा
☞. सबसे छोटी अस्थि : → स्टेपिज़ (मध्य कर्ण में)
☞. सबसे बड़ी अस्थि : → फिमर (जंघा में)
☞. सबसे लम्बी पेशी : → सर्टोरियास
☞. सबसे बड़ी ग्रंथि : → यकृत
☞. सर्वाधिक पुनरुदभवन की क्षमता : → यकृत में
☞. सबसे कम पुनरुदभवन की क्षमता : → मस्तिष्क में
☞. शरीर का सबसे कठोर भाग : → दांत का इनेमल
☞. सबसे बड़ी लार ग्रंथि : → पैरोटिड ग्रंथि
☞. सबसे छोटी WBC : → लिम्फोसाइट
☞. सबसे बड़ी WBC : → मोनोसाइट
☞. सबसे बड़ी शिरा : → एन्फिरियर
☞. RBCs का जीवन काल : → 120 दिन
☞. रुधिर का थक्का बनाने का समय : → 2-5 दिन

G.K. Related to the Human Body
☞. अनुवांशिकी के पिता ग्रेगर जॅान मेंडल को कहा जाता है।
☞. हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार जीन DNA से संबंधित खोज के लिए मिला था।
☞. राइबोसोम ( Ribosome ) को प्रोटीन की फैक्ट्री कहा जाता है।
☞. मानव शरीर में गुणसूत्रो की संख्या 46 ( 23 जोड़ा ) होती है।
☞. चेचक का टीका की खोज एडवर्ड जैनर ने की थी।
☞. स्वस्थ मनुष्य के शरीर के रक्त का पी. एच. मान 7.4 होता है।
☞. लाल रक्त कणिकांए RBC का निर्माण अस्थिमज्जा में होता है।
☞. कोशिका की खोज अंग्रेज वैज्ञानिक राबर्ट हुक ने की थी।
☞. नवजात बच्चों के शरीर में 300 हड्डियां होती है।
☞. मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी को ‘फीमर’ कहते है ( जांघ की हड्डी )।
☞. मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी हड्डी ‘स्टेप्स’ है जो कान में होती है।
☞. मनुष्य की छाती में दोनों तरफ 12 -12 पसलियां होती है।
☞. RBC लाल रक्त कण की कब्रगाह यकृत और प्लीहा को कहा जाता है।
☞. रक्त का थक्का बनाने में विटामिन के k सहायक होता है।
☞. रक्त समूह ( Blood Group ) एवं आर एच तत्व ( RH Factor ) की खोज कार्ल लैंडस्टीनर ने की थी।
☞. AB रक्त समूह में एण्टीबॅाडी नहीं पाई जाती है, इसलिए यह सर्वग्रहता कहलाता है
☞. O रक्त समूह में एणटीजन नहीं होता है यह सर्वदाता कहलाता है।
☞. मनुष्य के हृदय का भार लगभग 300 ग्राम होता है।
☞. स्वस्थ मनुष्य का हृदय एक मिनट में 72 बार धड़कता है।
May 25, 2020

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
* सबसे हल्की धातु है - लिथियम
* सबसे भारी धातु है - ओसमियम
* सबसे कठोर धातु है - प्लेटिनम
* सबसे कठोर पदार्थ है - हीरा
* सबसे उत्तम कोयला है - एन्थ्रासाइट
* जल का शुद्ध रूप है - वर्षा का जल
* मार्श गैस कहलाता है - मीथेन
* नोबेल गैस कहलाता है - हीलियम
* विधुत धारा मापी जाती है - आमीटर से
* पारा का प्रमुख अयस्क है - सिनेबार

1 टेलीविजन का अविष्कार किया-जे. एल. बेयर्ड (John Logie Baird)
2 रडार का अविष्कार किया-टेलर एवं यंग
3 गुरूत्वाकर्षण की खोज किसने किया-न्युटन ने
4 सिरका व अचार में कौन सा अम्ल होता है-एसिटिक अम्ल
5 निबू एवं नारंगी में कौन सा अम्ल होता है-साइट्रिक अम्ल
6 दूध खट्टा होता है-उसमें उपस्थित लैक्टिक अम्ल के कारण
7 मतदाताओं के हाथ में लगाये जाने वाली स्याही होती है-सिल्वर नाइट्रेट
8 पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है-पश्चिम से पूर्व की ओर
9 प्याज व लहसुन में गंध होता है-उसमें उपस्थित पोटैशियम के कारण
10 x-किरणों की खोज की-रोन्ट्जन ने
11 स्कूटर के अविष्कारक-ब्राड शा
12 रिवाल्वर के अविष्कारक-कोल्ट
13 समुद्र की गहराई नापते हैं -फैदोमीटर से
14 डी.एन. ए. संरचना का माडल दिया-वाटशन व क्रिक ने
15 प्रयोगशाला में बनने वाला पहला तत्व-यूरिया
16 टेलिफोन के अविष्कारक-ग्राहम बेल
17 भारत द्वारा छोडा गया पहला उपग्रह-आर्य भट्ट
18 पेन्सिलीन की खोज की-एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग ने
19 चेचक के टीके की खोज की-जेनर ने
20 जीव विज्ञान के जन्मदाता-अरस्तु
21 डाइनामाइट के अविष्कारक-अल्फ्रेड नोबल
22 चन्द्रमा पर उतरने वाला पहला आदमी-नील आर्म स्ट्रांग
23 अंतरिक्ष में जाने वाले पहले आदमी-यूरी गगारिन
24 सबसे बडी हड्डी-फीमर जांघ की
25 सबसे छोटी-स्टेपिज कान की
26 संसार का सबसे बडा पुष्प-रेफ्लेसीया
27 किस विटामिन में कोबाल्ट होता है-B12
28 एनिमिया किस विटामिन से ठीक हो जाता है- B12
29 रतौधी रोग किस विटामिन के कमी से होता है-विटामिनA
30 विटामिन B की कमी से कौन सा रोग होता है-बेरी बेरी
31 टायफायड से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है-आंत
32 रेबिज के टीके की खोज किसने की-लुई पाश्चर ने
33 हैजा व टीबी के जीवाणुओं की खोज की-राबर्ट कोच(1982)
34 रक्त में पाया जाता है -लौह तत्व
35 एक्स किरणे हैं-विधुत चुम्बकीय किरणें
36 पानी में हवा का बुलबला होता है-अवतल लेंस
37 विषुवत रेखा पर किसी वस्तु का भार होगा-न्यूनतम
38 सूर्योदय से पहले सुर्य दिखने का कारण-प्रकाश का अपवर्तन
39 इन्द्रधनुष बनने का कारण-अपवर्तन
40 ताप बढने पर ध्वनि की चाल पर क्या प्रभाव पडता है-बढ़ जाती है
41 यदि हम चन्द्रमा परसे आकाश देखे तो कैसा दिखाई देगा-काला
42 यूरिया को शरीर से अलग करते हैं-गुर्दे
43 मानव त्वचा का रंग बनता है –मेनालिन के कारण 👍👍
44 कच्चे फलों को पकाने में काम आता है-इथिलीन