BB Chaudhary

विविध परीक्षाओं से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के समाधान

भीम बहादुर चौधरी

LightBlog

Breaking

Showing posts with label Polity. Show all posts
Showing posts with label Polity. Show all posts

Friday, August 5, 2022

August 05, 2022

दलबदल_की_बीमारी_एक_बार_फिर_लोकतंत्र_के_लिए_चुनौती_बन_रही है।

#दलबदल_की_बीमारी_एक_बार_फिर_लोकतंत्र_के_लिए_चुनौती_बन_रही है।*

यह दलबदल का बदला स्वरूप संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों को बाइपास करता हुआ संसदीय प्रणाली के लोकतंत्र पर सीधा करारा हमला है। वर्ष 1967 से 1972 के बीच दलबदल के संक्रमण ने लगभग सभी राज्यों की सरकारों को अपनी चपेट में लिया था। फिर इस बीमारी से निजात पाने के लिए 1985 में राजीव गांधी सरकार ने संसद में 52वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा दलबदल विरोधी कानून को संविधान में 10वीं अनुसूची के रूप में जोड़ा।

हालांकि, 10वीं अनुसूची में लागू दलबदल विरोधी कानून के प्रावधान बिल्कुल स्पष्ट हैं परंतु राजनेता आम नागरिकों को इन प्रावधानों के बारे में भ्रमित करते रहते हैं क्योंकि आम लोगों के सामने कानून के प्रावधान संपूर्ण रूप में न आकर टुकड़ों में आते हैं। सांसदों या विधायकों की तीन श्रेणियां होती हैं। एक राजनीतिक दल के सदस्य के रूप में उस दल के चुनाव चिन्ह पर चुने हुए सदस्य के रूप में, दूसरे स्वतंत्र रूप से चुने गए निर्दलीय सदस्य व तीसरे नामित सदस्य।

10वीं सूची में वर्णित दलबदल विरोधी कानून के तहत किसी भी सदन के राजनीतिक दल के संबंधित सदस्य को अयोग्य घोषित होने की तीन शर्तें हैं, पहली कोई दलीय विधायक या सांसद राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित होने के बाद स्वेच्छा से दल का त्याग कर दे। दूसरी, विधायक या सांसद अपने दल के व्हिप के निर्देशों का उल्लंघन कर सदन में मतदान में उपस्थित न हो और तीसरी व्हिप के निर्देशानुसार सदन में मतदान न करे। 

निर्दलीय विधायक या सांसद अपने कार्यकाल में किसी भी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ले सकता, अगर वह किसी भी राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण कर ले तो उसे आयोग्य घोषित किया जा सकता है।

वर्ष 1985 के दलबदल विरोधी कानून के तहत 10वीं सूची के पैरा-3 में मूल राजनीतिक दल में विभाजन का प्रावधान था, जिसमें सदन के एक-तिहाई सदस्य एक समूह बनाकर दल में विभाजन करने पर दलबदल कर अयोग्य घोषित होने से बच जाते थे। पिछली सदी के नब्बे के दशक में जमकर दलबदल की घटनाओं ने संसदीय प्रणाली की जड़ें हिला दी थीं, जिसका समाधान 2003 के 91वें संविधान संशोधन ने इस दल विभाजन के 10वीं अनुसूची के पैरा-3 के प्रावधान को समाप्त कर दिया। 2003 के संशोधन उपरांत 10वीं अनुसूची के पैरा-4 में वर्णित केवल मूल राजनीतिक दल के दूसरे राजनीतिक दल में विलय पर सदन के दलीय सदस्यों को अयोग्यता से बचाव का प्रावधान है, बशर्ते इस विलय के लिए मूल राजनीतिक दल के दो-तिहाई सदस्य सहमत व साथ हों।

किसी राजनीतिक दल से संबंधित विधायक या सांसद अगर उस दल द्वारा निष्काषित कर दिया जाता है तो भी वह उस दल के व्हिप अनुसार सदन में मतदान के समय उपस्थित रहने व मतदान करने का पाबन्द रहेगा और अगर वह किसी और दल की सदस्यता ग्रहण करता है तो भी अयोग्य घोषित किया जा सकता है। वर्ष 2003 के 91वें सशोधन में केन्द्र व राज्यों में निचले सदन की सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक मंत्रियों की संख्या पर भी रोक लगा दी परंतु छोटे राज्यों में न्यूनतम मंत्रियों की संख्या सात रखी है। उपरोक्त संशोधानुसार 10वीं सूची के पैरा-2 के तहत अयोग्य घोषित विधायक या सांसद अयोग्य घोषित अवधि के दौरान मंत्री पद पर नियुक्त नहीं हो सकता परंतु उस पर उस अवधि में पुनः चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है अतः वह उस अवधि के दौरान दोबारा चुनाव जीतकर मंत्री बन सकता है। पिछले साल कर्नाटक विधानसभा स्पीकर ने विधायकों को अयोग्य घोषित करने के साथ उन पर उस अवधि में दोबारा चुनाव लड़ने पर रोक भी लगाई थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने असंवैधानिक करार दिया। वर्ष 2003 के उपरोक्त संविधान संशोधन ने 10वीं अनुसूची के पैरा-2 के तहत अयोग्य ठहराए गए सदस्य को केन्द्र या राज्य में कोई भी लाभकारी राजनीतिक पद लेने पर भी रोक लगा रखी है। लोकसभा व राज्यसभा के सभापति, उपसभापति व राज्य के विधान परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को 10वीं अनुसूची के तहत उनके इन पद पर चुने जाने उपरांत उस दल की सदस्यता, जिसके चुनाव चिन्ह पर वे चुनकर आए थे, स्वेच्छा से छोड़ने पर अयोग्य घोषित नहीं किए जा सकते बशर्ते इसी अवधि में दोबारा दल की सदस्यता ग्रहण न की हो। 

10वीं अनुसूची के उपरोक्त प्रावधानों के तहत सदस्यों के दलबदल पर सदस्यों को अयोग्य घोषित करने की सारी शक्ति व अधिकार लोकसभा व विधानसभाओं के स्पीकरों को अपने सदनों के सदस्यों के बारे दलबदल से संबंधित फैसले की पूर्ण शक्ति व अधिकार दिए गए हैं तथा अदालतों के अधिकार क्षेत्र पर रोक लगाई गई है। परंतु पिछले तीन दशकों के सदनों के स्पीकर व पीठासीन अधिकारियों ने दलबदल से संबंधित मामलों के निपटारों में अपने दायित्वों का निष्पक्षता से पालन न करके पार्टी प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता दी। अयोग्यता का फैसला करने के समय उनके कार्य व आचरण हमेशा पक्षपाती और सत्ताधारी पार्टी की तरफ रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी की सहूलियत अनुसार किसी दलबदल के केस को तीन-चार साल तक लटकाए रखते हैं तो किसी का फैसला दिनों में ही कर देते हैं। इन्ही कारणों से अब दलबदल विरोधी कानून के तहत पारित प्रत्येक आदेश न सिर्फ न्यायालयों में न्यायिक जांच के अधीन है, बल्कि अब स्पीकर द्वारा आरोपित विधायक को जारी नोटिस पर भी न्यायालय स्टे देने लग गए हैं। माननीय उच्चतम न्यायालय ने तो इस कानून के तहत मामलों के निपटारे के लिए एक स्थायी न्यायाधिकरण स्थापित करने की सलाह दी है।

Saturday, July 4, 2020

July 04, 2020

भारत का संविधान--->>>

भारत का संविधान--->>>
1. संविधान क्या होता है ? 
--लिखित और मौलिक दस्तावेज जिसके आधार पर किसी भी देश की शासन व्यवस्था संचालित की जाती है ।
2.भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन कब हुआ ? 
--जुलाई 1946 ई.
3.संसार का सबसे बड़ा संविधान किस देश का है ? 
--भारत
4.भारत के संविधान को बनने में कितना समय लगा ? 
--2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन
5.शुरू में संविधान में कितने अनुच्छेद, भाग और अनुसूचियां थीं ? 
--395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां ।
6.संविधान का निर्माण किसके द्वारा किया गया ? 
--संविधान सभा ( चुने हुए प्रतिनिधियों की सभा)
7.संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या कितनी निर्धारित की गई ? 
--389
संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निर्धारित की गई । जिसमें 292 ब्रिटिश प्रांतों से, 93 देशी रियासतों से और 4 कमीश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होने थे । प्रत्येक प्रांत की सीटों को आबादी के अनुपात के आधार पर तीन प्रमुख समुदायों मुस्लिम, सिख और साधारण में बांटा गया ।
8. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कब संपन्न हुआ ? 
--9 दिसंबर 1946 ई.
9.संविधान सभा के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ? 
--डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
10.संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ? 
--डॉ. राजेंद्र प्रसाद (11 दिसंबर 1946 को)
11.भारतीय संविधान की नींव किसे माना गया ? 
--उद्देश्य प्रस्ताव को ।
12.संविधान सभा के समक्ष उद्देश्य प्रस्ताव को किसने पेश किया ? 
-- पंडित जवाहरलाल नेहरू (13 दिसंबर 1946 को)
13. संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया ? 
--डॉ. भीमराव अंबेडकर
14.प्रारूप समिति में कितने सदस्य थे ? 
--सात
प्रारूप समिति में डॉ. भीमराव अंबेडकर के अलावा गोपालास्वामी आयंगर, अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर, के एम मुंशी, मोहम्मद सादुल्लाह, डीपी खेतान और एन माधवराव शामिल थे । 1948 में डीपी खेतान की मृत्यु के बाद टी टी कृष्णामाचारी को शामिल किया गया ।
15.संविधान को कब अंगीकृत किय गया ? 
--26 नवंबर 1949
16.संविधान के अंगीकृत करते समय कितने सदस्यों ने हस्ताक्षर किए ? 
--284
17.भारतीय संविधान कब लागू किया गया ? 
--26 जनवरी 1950
26 जनवरी 1930 को संपूर्ण भारत में स्वाधीनता दिवस के रूप मनाया गया था । इसलिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया । 26 जनवरी 1950 को प्रथम गणतंत्र दिवस मनाया गया ।
18.भारतीय संविधान का जनक किसे कहा जाता है ? 
--डॉ. भीमराव अंबेडकर
19.संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई थी ? 
--24 जनवरी 1950
20.डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का राष्ट्रपति कब चुना गया ? 
--24 जनवरी 1950 ई.
संविधान सभा की अंतिम बैठक के दिन ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया ।
21.‘पंथनिरपेक्ष’ तथा ‘समाजवादी’ शब्द संविधान में किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया ? 
--42वें संशोधन (1976)
22.संविधान की कुंजी किसे कहा जाता है ? 
--संविधान की प्रस्तावना
प्रस्तावना- “हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजैनिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं ।“
23.संविधान में ‘गणतंत्र प्रणाली’ का स्त्रोत क्या है ? 
--फ्रांस
24.‘आपातकालीन उपबंध’ संविधान में कहां से लिए गए हैं ? 
--जर्मनी
25.‘राज्य के नीति-निर्देशक तत्व’ किस देश से लिए गए हैं ?
--आयरलैंड
26.‘संविधान संशोधन प्रणाली’ को किस देश के संविधान से लिया है ? 
--दक्षिण अफ्रीका
27.भारतीय संविधान में ‘मौलिक कर्तव्य और नियोजन प्रणाली’ किस देश से ली गई है ? 
--रूस
28.संविधान में शामिल ‘कानून द्वारा स्थापित शब्दावली’ का स्त्रोत कौन-सा देश है ? 
--जापान
29.‘संविधान की प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची, केंद्र-राज्य के बीच शक्तियों का विभाजन’ किस देश से लिया गया है ? 
--ऑस्ट्रेलिया
30.‘संघात्मक शासन व्यवस्था एवं अवशिष्ट शक्तियों का केंद्रीकरण’ को किस देश के संविधान से लिया गया है ? 
--कनाडा
31.भारतीय संविधान में ‘मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का गठन और अधिकार’ किस देश के संविधान से लिया गया है ? 
--संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)
32.उपराष्ट्रपति का पद कहां से लिया गया है ? 
--यूएसए
33.किस देश संसदीय शासन प्रणाली को भारतीय संविधान में शामिल किया गया है ? 
--ब्रिटेन

** राज्यों का पुनर्गठन **
------------------------------
1. भाषा के आधार पर सबसे पहले किस राज्य का गठन किया गया ?
►-आंध्र प्रदेश
2. आंध्रप्रदेश का राज्य के रूप में गठन कब किया गया ?
►-1953 ई.
3. किस आयोग की सिफारिशों ने राज्य पुनर्गठन अधिनियम-1956 के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया ?
►- फजल अली आयोग
4. राज्य पुनर्गठन अधिनियम के आधार पर कितने राज्यों का गठन हुआ ?
►-14 राज्यों और 6 केंद्र शासित राज्यों का ।
5. महाराष्ट्र और गुजरात का गठन कब किया गया ?
►-1 मई 1960 ई.
6. बंटवारे से पहले कौन-से दो राज्य बंबई राज्य में समाहित थे ?
►-महाराष्ट्र और गुजरात
7. बंबई राज्य का बंटवारा कर, महाराष्ट्र और गुजरात दो नए राज्य क्यों गठित किए गए ?
►-मराठी और गुजराती भाषियों के बीच संघर्ष के कारण ।
8. गोवा और दमन-दीव को पुर्तगालियों से कब आजाद किया गया ?
►-18 दिसंबर 1961
9. किस संविधान संशोधन के जरिए गोवा, दमन एवं दीव को भारत का अंग बना लिया गया ?
►-पहला संशोधन
10. नागालैंड राज्य की स्थापना कब और क्यों हुई ?
►-1 दिसंबर 1963 को नागालैंड अलग राज्य बना । नागा आंदोलन के कारण असोम को विभाजित करके इसे बनाया गया ।
11. पंजाबी भाषा और हिंदी भाषा के कारण पंजाब किन दो राज्यों में विभाजित हो गया ?
►-पंजाब और हरियाणा
12. हिमाचल प्रदेश का गठन कब हुआ ?
►-25 जनवरी 1971
13. मणिपुर, त्रिपुरा और मेघायल राज्य के रुप में कब अस्तित्व में आए ?
►-21 जनवरी 1972
14. सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा कब दिया गया ?
►-26 अप्रैल 1975
15. मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का राज्य के रूप में गठन कब हुआ ?
►-20 फरवरी 1987
16. गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला ?
►-30 मई 1987 ई.
17. साल 2000 में कितने राज्यों का गठन एक साथ किया गया ?
►-तीन ( झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़)
18. संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत किस राज्य को विशेष दर्जा प्राप्त है ?
►-जम्मू-कश्मीर
19. राज्य द्वारा निर्मित एक संविधान सभा द्वारा किस राज्य के लिए पृथक संविधान का निर्माण किया गया ?
►-जम्मू-कश्मीर
20. जम्मू-कश्मीर के लिए बना पृथक संविधान कब अस्तित्व में आया ?
►-26 जनवरी 1957
21. वर्तमान में भारत में कितने राज्य हैं ?
►-28
22.केंद्रशासित राज्यों की संख्या भारत में कितनी है ?
►-7
23.क्षेत्रीय परिषद से क्या समझते हैं ?
►-भारत में पांच क्षेत्रीय परिषद हैं । इनका गठन राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है और केंद्रीय गृहमंत्री या राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय परिषद का अध्यक्ष होता है । संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष रहते हैं जो हर साल बदलते रहते हैं ।

Monday, May 25, 2020

May 25, 2020

पंचायती राज महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

]|I{•------»पंचायती राज महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर «------•}I|[

● पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
Answer :- जनता को प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना

● किसकी सिफारिश पर भारत में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की गई ?
Answer :- बलवंत राय मेहता समिति

पंचायती राज व्यवस्था किस पर आधारित है  ?
Answer :- सत्ता के विकेंद्रीकरण पर

● संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन है ?
Answer :- भाग-9

किसके अंतर्गत पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन है ?
Answer :- नीति-निर्देशक सिद्धांत

● पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु कौन उत्तरदायी है ?
Answer :- राज्य निर्वाचन आयोग

● देश के सामाजिक व सांस्कृतिक उत्स्थान के लिए कौन-सा कार्यक्रम चलाया गया ?
Answer :- सामुदायिक विकास कार्यक्रम

● भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब आरंभ हुआ ?
Answer :- 2 अक्टूबर, 1952

● पंचायती राज की सबसे छोटी इकाई क्या है ?
Answer :- ग्राम पंचायत

● बलवंत राय समिति के प्रतिवेदन के अनुसार महत्वपूर्ण संस्था कौन-सी है ?
Answer :- पंचायत समिति

● पंचायती राज संस्थाओं के संगठन के दो स्तर होने का सुझाव किसने दिया था ?
Answer :- अशोक मेहता समिति

● पंचायत स्तर पर राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कौन करता है ?
Answer :- ग्राम प्रधान

● पंचायती राज विषय किस सूची में है ?
Answer :- राज्य सूची में

● किस संशोधन में महिलाओं के लिए ग्राम पंचायत में एक-तिहाई सीटें आरक्षित की गईं ?
Answer :- 73वें संशोधन में

● पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार की आयु कितनी होनी चाहिए ?
Answer :- 21 वर्ष

● पंचायती राज संस्थाएँ अपनी निधि हेतु किस पर निर्भर हैं ?
Answer :- सरकारी अनुदान पर

● एक विकास खंड पर पंचायत समति कैसी होती है ?
Answer :- एक प्रशासकीय अभिकरण

● भारत में पहला नगर निगम कहाँ स्थापित हुआ ?
Answer :- चेन्नई

● ग्राम पंचायतों की आय का स्त्रोत क्या है ?
Answer :- मेला व बाजार कर

● पंचायती राज संस्था का कार्यकाल कितना होता है ?
Answer :- 5 वर्ष

● 73वें संविधान संशोधन में पचायती राज संस्थाओं के लिए किस प्रकार के चुनाव का प्रावधान किया गया ?
Answer :- प्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान

● पंचायत के चुनाव हेतु निर्णय कौन लेता है ?
Answer :- राज्य सरकार

● पंचायत समिति की गठन किस स्तर पर होता है ?
Answer :- प्रखंड स्तर पर

● यदि पंचायत को भंग किया जाता है तो पुनः निर्वाचन कितने समय के अंदर आवश्यक है ?
Answer :- 6 माह

t.me/bahadur795
💥भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद
1. अनुच्छेद नंबर 1: - संघ का नाम और राज्य क्षेत्र
2. अनुच्छेद नंबर 3: नए राज्यों का निर्माण और वर्तमान राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं या मौजूदा राज्यों के नामों में परिवर्तन
3. अनुच्छेद 13:-- मौलिक अधिकारों को असंगत या उनका अल्पीकरण करने वाली विधियों के बारे में
4. अनुच्छेद नं 14:- कानून के समक्ष समानता
5. अनुच्छेद नं 16:- सरकारी नौकरियों में सभी को अवसर की समानता
6. अनुच्छेद 17:- अस्पृश्यता का उन्मूलन
7. अनुच्छेद नं 19:- “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” के बारे में कुछ अधिकारों का संरक्षण
8. अनुच्छेद नं 21:- प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण
9. अनुच्छेद नं. 21A:- प्राथमिक शिक्षा का अधिकार
10 अनुच्छेद नं 25:- अंतरात्मा की स्वतंत्रता, मनचाहा काम और धर्म के प्रचार-प्रसार की स्वतंत्रता
11. अनुच्छेद नं 30:- अल्पसंख्यकों को शैक्षिक संस्थानों को स्थापित करने, उनका प्रशासन करने का अधिकार
12. अनुच्छेद नं 31C: - कुछ निर्देशक सिद्धांतों को प्रभावी करने वाली विधियों की व्याख्या
13. अनुच्छेद नं 32:- मौलिक अधिकारों को लागू के लिए “रिट” सहित अन्य उपचार
14. अनुच्छेद नं 38:- राज्य, लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक व्यवस्था को बनाएगा
15. अनुच्छेद न.40:- ग्राम पंचायतों का संगठन
16. अनुच्छेद नं 44:- नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता
17. अनुच्छेद नं 45:- 6 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान
18. अनुच्छेद नं 46:- अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातिओं और अन्य कमजोर वर्गों के शैक्षिक और आर्थिक हितों को बढ़ावा
19. अनुच्छेद नं 50:- कार्यपालिका से न्यायपालिका को अलग किया जाना
20. अनुच्छेद नं 51:- अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना
21. अनुच्छेद सं 51A: - मौलिक कर्तव्य
22. अनुच्छेद नं 72:- राष्ट्रपति की शक्तियों जैसे:- क्षमा देना, सजा का निलंबन, कुछ मामलों में सजा को कम करना आदि का प्रावधान संसद की एक सत्र की कार्यवाही: व्यय का ब्यौरा
23. अनुच्छेद नं 74:- राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद
24. अनुच्छेद नं 76:- भारत के महान्यायवादी
25 अनुच्छेद नं 78:- राष्ट्रपति को जानकारी देने आदि के लिए प्रधानमंत्री के कर्तव्य
26. अनुच्छेद नं 110:- धन विधेयकों की परिभाषा
27. अनुच्छेद नं 112:- वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट)
28. अनुच्छेद नं 123:- संसद के मध्यावकाश के दौरान राष्ट्रपति की अध्यादेश प्रख्यापित करने शक्ति
29. अनुच्छेद नं 143:- सुप्रीम कोर्ट से परामर्श करने की राष्ट्रपति की शक्ति
30. अनुच्छेद नं.148:- भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
31. अनुच्छेद नं 149:- भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की शक्तियां
32. अनुच्छेद नं 155:- राज्यपाल की नियुक्ति
33. अनुच्छेद नं 161:- क्षमा को कम करने, टालने और निलंबित करने की राज्यपाल की शक्ति
34. अनुच्छेद नं 163:- राज्यपाल की सहायता और सलाह के लिए मंत्रिपरिषद
35. अनुच्छेद नं 165:- राज्य के महाधिवक्ता
36. अनुच्छेद नं 167:- राज्यपाल को जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री के कर्तव्य
37. अनुच्छेद नं 168:- राज्यों में विधानमंडलों की व्यवस्था
38. अनुच्छेद नं 169:- राज्यों में विधान परिषदों की रचना या उन्मूलन
39. अनुच्छेद नं 170:- राज्यों में विधान सभाओं की संरचना
40 अनुच्छेद नं 171:- राज्यों में विधान परिषदों की संरचना
41. अनुच्छेद नं 172:- राज्य विधानमंडलों की अवधि
42. अनुच्छेद नं 173:- राज्य विधानमंडल की सदस्यता के लिए योग्यता
43. अनुच्छेद नं 174:- राज्य विधायिका का सत्र, सत्रावसान और राज्य विधायिका का विघटन
44. अनुच्छेद नं 178:- विधान सभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर
45. अनुच्छेद नं 194:-  महाधिवक्ता  की शक्तियां, विशेषाधिकार और प्रतिरोधक क्षमता (Immunity)
46. अनुच्छेद नं 200:- राज्यपाल द्वारा बिल को स्वीकृति
47. अनुच्छेद नं 202:- राज्य विधानमंडल का वार्षिक वित्तीय विवरण (राज्य बजट)
48. अनुच्छेद नं 210:- राज्य विधानमंडल में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा
49. अनुच्छेद नं 212:- न्यायालयों को राज्य विधानमंडल की कार्यवाही के बारे में पूछताछ करने का अधिकार नहीं
50. अनुच्छेद नं 213:- राज्य विधानमंडल के अवकाश में राज्यपाल द्वारा अध्यादेश प्रख्यापित करने की शक्ति
May 25, 2020

भारतीय संविधान के प्रमुख संशोधन

भारतीय संविधान के प्रमुख संशोधन
➽ प्रथम संशोधन (1951)
→इस संशोधन में नौवीं अनुसूची को जोड़ा गया।

➽ द्वित्तीय संशोधन (1952)
→संसद में राज्यों के प्रतिनिधित्व को निर्धारित किया गया।

➽ सातवां संशोधन (1956)
→इस संशोधन में राज्यों का अ, ब, स और द वर्गों में विभाजन समाप्त कर उन्हें 14 राज्यों और 6 केंद्रशासित क्षेत्रों में विभक्त किया गया तथा पहली और चौथी अनुसूची में भी परिवर्तन किया गया।

➽ दसवां संशोधन (1961)
→दादरा और नगर हवेली को भारतीय संघ में शामिल कर उन्हें संघीय क्षेत्र की स्थिति प्रदान की गई।

➽ 12वां संशोधन (1962)
→गोवा, दमन और दीव को भारतीय संघ में शामिल किया गया।

➽ 13वां संशोधन (1962)
→संविधान में एक नया अनुच्छेद 371 (अ) शामिल किया गया,इसमें नागालैंड के प्रशासन के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए गए।

→1दिसंबर, 1963 को नागालैंड को एक राज्य बनाया गया।

➽ 14वां संशोधन (1963)
→पांडिचेरी को संघ राज्य क्षेत्र के रूप में प्रथम अनुसूची में सम्मिलित किया गया तथा इन संघ राज्य क्षेत्रों ( गोवा, हिमाचल प्रदेश,पांडिचेरी,दमन और दीव और मणिपुर) में विधानसभाओं की स्थापना  की गई।

➽ 21वां संशोधन (1967)
→आठवीं अनुसूची में ‘सिंधी’ भाषा को15वी क्षेत्रीय भाषा के रूप सम्मिलित किया गया।

➽ 22वां संशोधन (1968)
→इस संशोधन द्वारा असम से अलग करके एक नया राज्य मेघालय को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्थापित करने तथा उसके लिए विधानमंडल और मंत्रिपरिषद का उपबंध करने की शक्ति प्रदान की गई।

➽23 वां संशोधन (1969)
→अनुसूचित जाति तथा जनजातियों के लिए आरक्षण की अवधि को 10 वर्ष बढ़ा दिया गया।

➽ 24वां संशोधन (1971)
→इस संविधान संशोधन में संसद को मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन का अधिकार दिया गया।

➽ 27वां संशोधन (1971)
→उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र के पाँच राज्यों तत्कालीन असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर व त्रिपुरा तथा दो संघीय क्षेत्रों मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का गठन किया गया।

➽ 31वां संशोधन (1973)
→इस संविधान संशोधन में लोकसभा की अधिकतम सदंस्य संख्या 525 से बढाकर 545कर दी गई तथा केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधत्व 25 से 20 कर दिया गया।

➽ 36वां संशोधन (1975)
→इस संविधान संशोधन में सिक्किम को भारतीय संघ में 22वें राज्य के रूप में स्थापित किया गया।

➽ 37वां संशोधन (1975)
→अरुणाचल प्रदेश में व्यवस्थापिका तथा मंत्रिपरिषद् को स्थापित किया गया।

सुप्रीम कोर्ट 
---------------------
1. सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के गठन संबंधी प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
►-अनुच्छेद 124
2. वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या कितनी है ?
►-एक मुख्य न्यायाधीश और 30 अन्य न्यायाधीश ।
3. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है ?
►-राष्ट्रपति
4. सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों को कदाचार तथा असमर्थता के आधार पर हटाने की प्रक्रिया क्या है ?
►-महाभियोग
(ससंद के प्रत्येक सदन में विशेष बहुमत से पारित समावेदन के आधार पर राष्ट्रपति की सहमति से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश हटाए जा सकते हैं ।)
5. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने के लिए न्यूनतम आयु-सीमा कितनी निर्धारित की गई है ?
►-न्यूनतम आयु-सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है । लेकिन एक बार नियुक्ति होने के बाद इनके रिटायरमेंट की आयु-सीमा 65 वर्ष निर्धारित है ।
6. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की क्या योग्यताएं तय की गई ?
►- (A) वह भारत का नागरिक हो ।
(B) वह उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) अथवा दो या दो से अधिक न्यायालयों में लगातार कम से
(C) कम 5 वर्षों तक न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुका हो ।
या किसी उच्च न्यायालय या न्यायालयों में लगातार 10 वर्ष तक अधिवक्ता रह चुका हो ।
(D)या राष्ट्रपति की दृष्टि में कानून का उच्च कोटि का ज्ञाता हो ।
7. क्या सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सेवानिवृत्ति के बाद भारत के किसी भी न्यायालय या किसी भी अधिकारी के सामने वकालत कर सकते हैं ?
►-नहीं
8. क्या मुख्य न्यायाधीश दिल्ली के अलावे दूसरे किसी अन्य स्थान पर सर्वोच्च न्यायालय की बैठकें बुला सकता है ?
►-हां (राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति पर ) ।
9. अब तक कहां-कहां सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के अलावे बैठकें बुलाई हैं ?
►-हैदराबाद और श्रीनगर
10. सर्वोच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार
►-प्रारंभिक क्षेत्राधिकार- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 131 के मुताबिक केंद्र तथा राज्यों या राज्य तथा राज्यों के बीच विवादों का निदान निकालने का सर्वोच्च न्यायालय को प्रारंभिक अधिकार प्राप्त है । सर्वोच्च न्यायालय उसी विवाद को निर्णय के लिए स्वीकार करेगा जिसमें किसी तथ्य या विधि का प्रश्न शामिल है ।
►-मौलिक अधिकारों का रक्षक- भारत का सुप्रीम कोर्ट नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक है । अनुच्छेद 32 इस बात की उसे जिम्मेदारी देता है ।
►-अभिलेख न्यायालय– संविधान के अनुच्छेद 129, सर्वोच्च न्यायालय को अभिलेख न्यायालय का स्थान प्रदान करता है । इसका मतलब यह है कि इस न्यायालय के निर्णय सब जगह साक्षी के रुप में स्वीकार किए जाएंगे और इसकी प्रामाणिकता के विषय में प्रश्न नहीं किया जाएगा ।
►-पुनर्विचार संबंधी क्षेत्राधिकार- संविधान के अनुच्छेद 137 के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय को यह अधिकार प्राप्त है कि वह स्वयं द्वारा दिए गए आदेश या निर्णय पर पुनर्विचार कर सके ।
►-परामर्शदात्री क्षेत्राधिकार- राष्ट्रपति को यह अधिकार है कि वह सार्वजनिक महत्व के विवादों पर सुप्रीम कोर्ट का परामर्श मांग सकता है । न्यायालय के परामर्श को स्वीकार करना या अस्वीकार करना ये राष्ट्रपति के विवेक पर निर्भर करता है ।
►-अपीलीय क्षेत्राधिकार- संविधान के अनुच्छेद-132 के तहत उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश या निर्णय के विरूद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है । देश का सबसे बड़ा अपीलीय अदालत सर्वोच्च न्यायालय है । इसे भारत के सभी उच्च न्यायालयों के निर्णय के विरुद्ध अपील सुनने का अधिकार है ।
May 25, 2020

लोकसभा : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

👨‍🎤 लोकसभा : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर 👨‍🎤
०👉🏼 ● जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते है— लोकसभा
०👉🏼 ● संविधान में लोकसभा के सदस्यों की मूल संख्या क्या है— 552
०👉🏼 ● वर्तमान में लोकसभा में कितने सदस्य हैं— 545
०👉🏼 ● राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने प्रतिनिधियों को लोकसभा में नामित कर सकता है— दो
०👉🏼 ● लोकसभा में किस आधार पर सीटें आवंटित होती है— जनसंख्या के आधार पर
०👉🏼 ● वर्तमान लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए स्थानों को आवंटन किस पर आधारित है— 1971 की जनगणना पर
०👉🏼 ● कौन-सी लोकसभा के चुनाव चार चरणों में हुए— 14वीं
०👉🏼 ● लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए— 25 वर्ष
०👉🏼 ● कौन-सा राज्य सबसे अधिक प्रतिनिधि लोकसभा में भेजता है— उत्तर प्रदेश
०👉🏼 ● उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक संसदीय क्षेत्र किस राज्य में है— महाराष्ट्र में
०👉🏼 ● किस राज्य में लोकसभा सदस्यों की संख्या सबसे कम है— नागालैंड, सिक्किम व मिजोरम
०👉🏼 ● लोकसभा का नेता कौन होता है— प्रधानमंत्री
०👉🏼 ● लोकसभा का नेता कौन होता है— लोकसभा अध्यक्ष को
०👉🏼 ● भूतपूर्व सांसद सदस्यों को पेंशन व्यवस्था कब लागू की गई— 1976 ई.
०👉🏼 ● लोकसभा में कम से कम कितने सत्र जरूरी होते हैं— वर्ष में दो बार
०👉🏼 ● लोकसभा को कौन भंग कर सकता है— राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर
०👉🏼 ● वित्तीय बिल कहाँ पास हो सकता है— लोकसभा में
०👉🏼 ● अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है— लोकसभा
०👉🏼 ● बजट किसके द्वारा पारित किया जाता है— लोकसभा द्वारा
०👉🏼 ● लोकसभा के सदस्यों की निर्योग्यता से संबंधित प्रश्नों का निर्णय कौन करता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष को क्या कहते हैं— प्रोटेम स्पीकर
०👉🏼 ● प्रोमेट स्पीकर की नियुक्ति कौन करता है— राष्ट्रपति
०👉🏼 ● कितने दिनों तक अनुपस्थित रहने पर लोकसभा के सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है— 2 माह
०👉🏼 ● किस विधेयक को केवल लोकसभा ही पारित करती है— वित्त विधेयक
०👉🏼 ● मंत्रीपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होती है— लोकसभा के
👉🏼 ● किस अवस्था में संसद लोकसभा का कार्यकाल बढ़ा सकती है— आपातकाल की स्थिति में
०👉🏼 ● संसद एक बार में लोकसभा के कार्यकाल में कितने समय के लिए वृद्धि कर सकती है— 1 वर्ष के लिए
०👉🏼 ● किस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल एक-एक करके दो बार बढ़ाया गया— 1976 में
०👉🏼 ● राजनीतिक शब्दावली में ‘शून्य काल’ का अर्थ क्या है— प्रश्नोत्तर सत्र
०👉🏼 ● यदि कोई व्यक्ति राज्सभा का सदस्य है तो क्या वह लोकसभा में अपना वक्तव्य दे सकता है— हाँ
०👉🏼 ● लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है— लोकसभा सदस्य
०👉🏼 ● लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष कौन नियुक्त करता है— राष्ट्रपति
०👉🏼 ● लोकसभा अध्यक्ष अपना त्याग पत्र किसे देता है— लोकसभा उपाध्यक्ष को
०👉🏼 ● निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है— लोकसभा अध्यक्ष को
०👉🏼 ● लोकसभा का सचिवालय किससे नियंत्रित होता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे— जी. वी. मावलंकर
०👉🏼 ● भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है— नियम समिति
०👉🏼 ● लोकसभा महासचिव की नियुक्ति कौन करता है— लोकसभा स्पीकर
०👉🏼 ● कोई स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया— के. एस. हेगड़े
०👉🏼 ● लोकसभा का जनक किसे माना जाता है— जी. वी. मावलंकर
०👉🏼 ● लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे— अनंतशयनम आपंगर
०👉🏼 ● किस लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे लंबा रहा— बलराम जाखड़
०👉🏼 ● लोकसभा के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा का वरिष्ठतम् सदस्य
०👉🏼 ● राष्ट्रमंडल अध्यक्षों के सम्मेलन का पदेन महासचिव कौन होता है— लोकसभा महासचिव
०👉🏼 ● भारत के लोकसभा अध्यक्ष किस देश के हाऊस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष की तरह होते हैं— इंग्लैंड के
०👉🏼 ● लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण का कार्य करता है— लोकसभा अध्यक्ष
०👉🏼 ● भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं— मीरा कुमार।

May 25, 2020

भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तर

【☄️भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तर☄️】
प्रश्‍न 1- भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई ।
उत्‍तर - 9 दिसम्‍बर 1946 ।
प्रश्‍न 2- स‍ंविधान सभा का स्‍थाई अध्‍यक्ष कौन था ।
उत्‍तर - डॉ. राजेंन्‍द्र प्रसाद ।
प्रश्‍न 3- संविधान सभा का अस्‍थाई अध्‍यक्ष कौन था ।
उत्‍तर - डॉ. सच्चिदानंद सिन्‍हा ।
प्रश्‍न 4- संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्‍यक्ष कौन थे ।
उत्‍तर - डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर ।
प्रश्‍न 5- संविधान सभा का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसने किया ।
उत्‍तर - एम. एन. राय ।
प्रश्‍न 6- भारत में संविधान सभा गठित करने का आधार क्‍या था ।
उत्‍तर - कैबिनेट मिशन योजना (1946) ।
प्रश्‍न 7- संविधान के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 में किस व्‍यक्ति ने की ।
उत्‍तर - बाल गंगाधर तिलक ।
प्रश्‍न 8- संविधान सभा में देशी रियासतों के कितने प्रतिनिधि थे ।
उत्‍तर - 70 ।
प्रश्‍न 9- संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नही लिया ।
उत्‍तर - हैदराबाद ।
प्रश्‍न 10- बी. आर. अम्‍बेडकर कहॉं के संविधान सभा में निर्वाचित हुए ।
उत्‍तर - बंगाल से ।
प्रश्‍न 11- संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार किसे नियुक्‍त किया गया था ।
उत्‍तर - बी. एन. राव ।
प्रश्‍न 12- संविधान सभा की प्रारूप समिति का गठन कब हुआ ।
उत्‍तर - 29 अगस्‍त 1947 ।
प्रश्‍न 13- संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्‍तावना का प्रस्‍ताव किसने रखा ।
उत्‍तर - जवाहर लाल नेहरू ।
प्रश्‍न 14- संविधान सभा की रचना हेतु संविधान का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्‍तुत किया ।
उत्‍तर - स्‍वराज पार्टी ने 1924 में ।
प्रश्‍न 15- संविधान सभा में भारत के संविधान को कब स्‍वीकृत किया ।
उत्‍तर - 26 नवम्‍बर 1946 ।
प्रश्‍न 16- संविधान को बनाने में कितना समय लगा ।
उत्‍तर - 2 वर्ष 11 माह 18 दिन ।
प्रश्‍न 17- स‍ंविधान में कितने अनुच्‍छेद है।
उत्‍तर - 444 ।
प्रश्‍न 18- संविधान में कितने अध्‍याय है।
उत्‍तर - 22 ।
प्रश्‍न 19- भारतीय सभा में कितनी अनुसूचियॉ है।
उत्‍तर - 12 ।
प्रश्‍न 20- संविधान सभा का चुनाव किस आधार पर हुआ ।
उत्‍तर - वर्गीय मताधिकार पर ।
प्रश्‍न 21- भारतीय संविधान के किस भाग को संविधान की आत्‍मा की संज्ञा दी गई है।
उत्‍तर - प्रस्‍तावना को ।
प्रश्‍न 22- भारत के संविधान की प्रस्‍तावना या उद्देशिका किन शब्‍दों से शुरू होती है।
उत्‍तर - हम, भारत के लोग ।
प्रश्‍न 23- संविधान निर्माताओं ने सबसे अधिक ध्‍यान किस पर दिया है।
उत्‍तर - प्रस्‍तावना पर ।
प्रश्‍न 24- भारत के संविधान की प्रस्‍तावना में प्रथम संशोधन कब हुआ ।
उत्‍तर - 1976 ई. ।
प्रश्‍न 25- संविधान की प्रस्‍तावना के अनुसार भारत किस प्रकार का राष्‍ट्र है।
उत्‍तर - धर्मनिरपेक्ष राष्‍ट्र ।
प्रश्‍न 26- भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्‍ट्र है। इसका क्‍या अर्थ है।
उत्‍तर - यह किसी निश्चित धर्म का समर्थन नही करता है।
प्रश्‍न 27- 42वें संशोधन द्वारा प्रस्‍तावना में कौन से शब्‍द बढ़ाए गए ।
उत्‍तर - समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व अखंडता ।
प्रश्‍न 28- भारत एक गणतन्‍त्र है। इसका क्‍या अर्थ है।
उत्‍तर - भारत में वंशानुगत शासक नही है।
प्रश्‍न 29- भारतीय संविधान की प्रस्‍तावना के अनुसार भारत के शासन की शक्त्‍िा किसके पास है।
उत्‍तर - जनता के पास ।
प्रश्‍न 30- संविधान की प्रस्‍तावना का वह प्रावधान जो सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार प्रदान करता है। क्‍या कहलाता है।
उत्‍तर - प्रजातन्‍त्र ।
प्रश्‍न 31- भारतीय संविधान का स्‍वरूप कैसा है।
उत्‍तर - संरचना में संघानात्‍मक ।
प्रश्‍न 32- भारत का संविधान कैसा है।
उत्‍तर - लिखित एवं विश्‍व का सबसे व्‍यापक संविधान ।
प्रश्‍न 33- भारत में किस प्रकार की शासन व्‍यवस्‍था अपनाई गई है।
उत्‍तर - ब्रिटिश संसदात्‍मक प्रणाली ।
प्रश्‍न 34- भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है।
उत्‍तर - सर्वोच्‍च न्‍यायालय ।
प्रश्‍न 35- भारत के संविधान में संघीय शब्‍द की जगह किन शब्‍दों को स्‍थान दिया गया ।
उत्‍तर - राज्‍यों का संघ ।
प्रश्‍न 36- भारतीय संविधान में कितनी सूचियॉ है।
उत्‍तर - 12 ।
प्रश्‍न 37- भारतीय संविधान अपना अधिकार किससे प्राप्‍त करता है।
उत्‍तर - भारतीय जनता से ।
प्रश्‍न 38- लिखित संविधान की अवधारणा ने कहॉ जन्‍म लिया ।
उत्‍तर - फ्रांस ।
प्रश्‍न 39- अध्‍यात्‍मक शासन का उदय सर्वप्रथम कहॉ हुआ ।
उत्‍तर - संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका ।
प्रश्‍न 40- भारतीय संविधान में नागरिकों को कितने मूल अधिकार प्राप्‍त है।
उत्‍तर - 6
@bbChaudhary

Friday, May 22, 2020

May 22, 2020

** भारत के वायसराय **


 
** भारत के वायसराय **
-----------------------------
1. लॉर्ड कैनिंग के कार्य का समय रहा है ?
►-(1856-62 ई.) लॉर्ड कैनिंग
2. भारत में कम्पनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्त किया गया भारत का प्रथम वायसराय कौन था ?
►-लॉर्ड कैनिंग
3. लॉर्ड कैनिंग के समय सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना कौन-सी है ?
►-1857 ई. की क्रांति
4. कैनिंग के समय किस एक्ट को पारित कर हाईकोर्ट की स्थापना की गई ?
►-इंडियन हाईकोर्ट एक्ट
5. कैनिंग के समय उच्च न्यायालय की स्थापना किन शहरों में की गई ?
►-बंबई, कलकत्ता और मद्रास
6. कैनिंग के समय विवाह का कौन सा अधिनियम पास किया गया ?
►-पुनर्विवाह अधिनियम More
7. लॉर्ड एल्गिन के कार्य का समय रहा है ?
►-(1862-63 ई.) लॉर्ड एल्गिन
8.. वहावी के आंदोलन का दमन किसने किया ?
►-लॉर्ड एल्गिन
9. सर जॉन लॉरेंस के कार्य का समय रहा है ?
►-(1863-69 ई.) सर जॉन लॉरेंस
10. भूटान का महत्वपूर्ण युद्ध किसके समय हुआ ?
►-सर जॉन लॉरेंस
11. अफगानिस्तान में लॉरेंस ने कौन सी नीति अपनाई ?
►-अहस्तक्षेप की नीति । जिसे शानदार निष्क्रियता के नाम जाना जाता है ।
12. भारत एवं यूरोप के बीच प्रथम समुद्री टेलीग्राफ सेवा किस वायसराय के समय में शुरू हुई ?
►-1865 ई. में सर जॉन लॉरेंस के समय ।
13. लॉर्ड मेयो के कार्य का समय रहा है ?
►-(1869-72 ई.) लॉर्ड मेयो
14. किस वायसराय ने अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना की ?
►-लॉर्ड मेयो
15. किस वायसराय की भारत में उसी के शासन काल में हत्या हुई ?
►-लॉर्ड मेयो
16. लॉर्ड मेयो की हत्या कब और कहां हुई ?
►-1872 ई. में अंडमान में ।
17. मेयो की हत्या किसने की ?
►-एक अफगान ने ।
18. भारत में वित्त के विक्रेंद्रीकरण की शुरुआत किसने की ?
►-1870 ई. में लॉर्ड मेयो ने ।
19. लॉर्ड नार्थब्रुक के कार्य का समय रहा है ?
►-(1872-76 ई.) लॉर्ड नार्थब्रुक
20. पंजाब का प्रसिद्ध आंदोलन की किस वायसराय के समय हुआ था ?
►-लॉर्ड नार्थब्रुक
21. ‘मेरा उद्देश्य करों को हटाना तथा अनावश्यक वैधानिक कार्रवाईयों को बंद करना है’ ये कथन किसका है ?
►-लॉर्ड नार्थब्रुक
22. लॉर्ड लिटन के कार्य का समय रहा है ?
►-(1876-80 ई.) लॉर्ड लिटन
23. साहित्य जगत में ओवन मैरिडिथ के नाम से किस वायसराय को जाना जाता था ?
►-लॉर्ड लिटन
24. लिटन के समय में भारत के किस हिस्से में अकाल पड़ा था ?
►-बंबई, मद्रास, हैदराबाद, पंजाब, मध्य भारत ।
25. किसकी अध्यक्षता में लिटन ने अकाल आयोग की स्थापना की ?
►-रिचर्ड स्ट्रेची
26. लिटन के समय ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को किस सम्मान से सम्मानित करने के लिए दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया था ?
►-कैसर-ए-हिन्द (1 जनवरी 1877 ई. में सम्मानित किया गया )
27. समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिटन ने कौन सा एक्ट पारित किया ?
►-वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट
28. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट की जद में कौन सा अखबार सबसे पहले आया ?
►-राष्ट्रवादी समाचार पत्र सोम प्रकाश
29. किस समाचार पत्र ने वर्नाक्यूलर एक्ट का समर्थन किया था ?
►-पायनियर
30. सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा 21 से
घटाकर 19 किस वायसराय के समय में की गई ?
►-लॉर्ड लिटन
31. लॉर्ड रिपन के कार्य का समय रहा है ?
►-(1880-84 ई.) लॉर्ड रिपन
32. सर्वप्रथम किसने समाचार पत्रों की स्वतंत्रता को बहाल करते हुए वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त कर दिया ?
►-लॉर्ड रिपन (1880-84 ई.)
33. भारत में सर्वप्रथम नियमित जनगणना की शुरुआत कब हुई ?
►-1881 ई.
34. भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी ?
►-1872 ई.
35. श्वेत विद्रोह का तालुल्क किस विधेयक के विरोध से है ?
►-इल्बर्ट विधेयक
36. किसने रिपन को भारत का उद्धारक की संज्ञा दी ?
►-फ्लोरेंस नाइटिंगेल
37. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना कब हुई ?
►-28 दिसंबर, 1885 ई.
38.किसके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई ?
►-ए.ओ. ह्यूम
39. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कहां हुई ?
►-बंबई
40. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत के वायसराय कौन थे ?
►-लॉर्ड डफरिन ( 1884-88 ई.)
41. लॉर्ड लैंसडाऊन के कार्य का समय रहा है ?
►-(1888-94 ई.) लॉर्ड लैंसडाऊन
42. किस वायसराय के काल में भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरण्ड रेखा का निर्धारण हुआ ?
►-लॉर्ड लैंसडाऊन
43. स्त्रियों को प्रतिदिन 11 घंटे से अधिक काम करने पर किस एक्ट के तहत प्रतिबंध लगाया गया ?
►-दूसरा कारखाना एक्ट
44. महिला कामगारों के लिए कारखाने में हफ्ते में एक दिन की छुट्टी का प्रावधान किसने बनाया ?
►-लॉर्ड लैंसडाऊन
45. इंडियन काउंसिल एक्ट कब पारित हुआ ?
►-1892 ई.
46. लॉर्ड एल्गिन द्वितीय के कार्य का समय रहा है ?
►-(1894-99 ई.) लॉर्ड एल्गिन द्वितीय


1. पंचायती राज संस्थाओ का कार्यकाल होता है ? (Patwar Exam-2008)
Ans : 5 वर्ष का
2. भू-मापन में क्षेतिज दुरी मालुम करने की कितनी विधियाँ है ? (Patwar Exam-2011)
Ans : दो विधियाँ
3. राजस्थान में राज्यपाल पद का गठन कब हुआ ? (Patwar Exam-2011)
Ans : 1 नबम्बर 1956 को
4. भारत सरकार अधिनियम 1919 की प्रमुख विशेषता थी ? (Patwar Exam-2011)
Ans : प्रांतीय द्वेध शासन
5. संसद के सयुंक्त अधिवेशन को आहूत करता है ? (Patwar Exam-2011)
Ans : राष्ट्रपति
6. प्रथम राजस्थान विधान सभा का गठन कब हुआ ? (Patwar Exam-2011)
Ans : 3 मार्च 1952
7. स्थानीय स्वशासन विषय है ? (Patwar
Exam-2011)
Ans : राज्य सूची का
8. सर्वेक्षण मुख्यतः कितने प्रकार का होता है ? (Patwar Exam-2011)
Ans : दो प्रकार का
9. इंजीनियरिंग चैन की लम्बाई कितनी होती है ? (Patwar Exam-2011)
Ans : 100 फीट
10. कौनसी नगरीय स्वशासन संबंधी संस्था राजस्थान में नही है ? (Patwar Exam-2011)
Ans : महा नगर निगम
11. किस संविधान संशोधन अधिनियम के तहत सम्पति के अधिकार को मूल अधिकारों किस सूची से हटाया गया (Patwar Exam-2008)
Ans : 44 वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत
12. राज्य के नीति निदेशक कहाँ से लिये गए है ? (Patwar Exam-2008)
Ans : आयरलैंड के संविधान से
13. राजस्थान सरकार में महिला नीति कब घोषित की ? (Patwar Exam-2011)
Ans : 8 मार्च 2000 को
14. किस मुख्य न्यायाधीश ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था ? (Patwar Exam-2008)
Ans : ऍम हिदायतुल्ला
15. किस विधेयक को प्रस्तुत करने के लिये राष्ट्रपति की स्वीकृति आवश्यक है ? (Patwar Exam-2008)
Ans : वित्त विधेयक
16. राजस्थान से कितने लोकसभा सदस्य चुन कर जाते है ? (Patwar Exam-2008)
Ans : 25 सदस्य
17. पंचायती राज व्यवस्था का प्रारंभ राजस्थान के किस जिले से शुरू किया गया था ? (Patwar Exam-2008)
Ans : नागौर जिले से ( 2 अक्टूबर 1959 )
18. राज्य प्रशासन में लोक सेवको में प्रशासनिक द्रष्टि से सर्वोच्च पद किसका होता है ? (Patwar Exam-2008)
Ans : मुख्य सचिव का
19. सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आरम्भ सर्वप्रथम कब किया गया ? (Patwar Exam-2008)
Ans : 2 अक्टूबर 1952
20. भारतीय संसद के उच्च सदन को कहते है ? (Patwar Exam-2011)
Ans : राज्य सभा

** भारतीय संसद - लोकसभा **
-------------------------------------
1. संसद का प्रथम या निम्न सदन किसे कहते है ?
►- लोकसभा
2. लोकसभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन चुनता है ?
►- लोकसभा सदस्य (लोकसभा सांसद)
3. मूल संविधान में लोकसभा सदस्य की संख्या कितनी निश्चित की गई है ?
►- 500
4. लोकसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है ?
►- 552
5. वर्तमान में लोकसभा सदस्यों की संख्या कितनी है ?
►- 545
6. लोकसभा में राष्ट्रपति कितने सदस्यों का मनोनीत करते हैं या कर सकते हैं ?
►- दो आंग्ल भारतीय
7. किस संविधान संशोधन के अनुसार लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों की संख्या 2026 तक यथावत रखने का प्रावधान किया गया है ?
►- 84 वां संशोधन (सन् 2001 में)
8. लोकसभा के सदस्यों का चुनाव किस प्रक्रिया से होता है ?
►- गुप्त मतदान के द्वारा वयस्क मताधिकार के आधार पर ।
9. मतदान करने की योग्य उम्र कब से मानी गई है ?
►- 18 वर्ष
10. किस संविधान संशोधन के अनुसार भारत में 18 वर्ष की आयु प्राप्त व्यक्ति वयस्क माना गया है ?
►- 61 वें संशोधन
11. लोकसभा सदस्य (MP) की न्यूनतम उम्र-सीमा क्या तय की गई ?
►- 25 वर्ष
12. लोकसभा का कार्यकाल अधिकतम कितने साल का होता है ?
►- पांच साल
13. मंत्रीपरिषद् संसद की किस सदन के लिए जिम्मेदार होते हैं ?
►- लोकसभा
14. किस स्थिति में समय के पूर्व लोकसभा भंग किया जा सकता है ?
►- प्रधानमंत्री के परामर्श पर राषट्रपति द्वारा ।
15. ऐसा कितनी बार हुआ जब समय से पूर्व लोकसभा भंग हुआ है ?
►- आठ बार
16. सबसे पहले लोकसभा समय से पूर्व कब भंग किया गया ?
►- 1970
17. लोकसभा और राज्यसभा का अधिवेशन किसके द्वारा बुलाया और स्थगित किया जाता है ?
►- राष्ट्रपति
18. संसद के संयुक्त अधिवेशन की व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
►- अनुच्छेद 108
19. संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाती है ?
►- लोकसभा अध्यक्ष
20. धनविधेयक के संबंध में अंतिम निर्णय कौन करता है ?
►- लोकसभा
21. क्या धनविधेयक के संबंध में संयुक्त अधिवेशन की व्यवस्था है ?
►- नहीं
22. पहली लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे ?
►- गणेश वासुदेव मावलंकर
23. पहली लोकसभा के उपाध्यक्ष कौन थे ?
►- एम अनंतशयनम आयंगर
24. प्रथम लोकसभा का कार्यकाल कब से कब तक रहा ?
►- 17 अप्रैल 1952 से 4 अप्रैल 1957 तक
25. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र कौन है ?
►- लद्दाख
26. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा लोकसभा क्षेत्र कौन है ?
►- लक्षद्वीप
27. किस अमेरिकी राष्ट्रपति ने सबसे पहले भारतीय संसद को संबोधित किया ?
►- डी.डी आइजनहॉबर
28. अब तक किन अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने भारतीय संसद को संबोधित किया है ?
►- डी.डी आइजनहॉबर, जिमी काटर, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा ।
29. राज्यों में लोकसभा की सीटें-
►- उत्तर प्रदेश - 80
►- महाराष्ट्र - 48
►- आंध्रप्रदेश - 42
►- पं. बंगाल - 42
►- बिहार - 40
►- तमिलनाडु - 39
►- मध्यप्रदेश - 29
►- कर्नाटक - 28
►- गुजरात - 26
►- राजस्थान - 25
►- उड़ीसा - 21
►- केरल - 20
►- झारखंड - 14
►- असोम - 14
►- पंजाब - 13
►- छत्तीसगढ़ - 11
►- हरियाणा - 10
►- जम्मू-कश्मीर - 6
►- उत्तराखंड - 5
►- हिमाचल प्रदेश - 4
►- मेघालय - 2
►- अरुणाचल प्रदेश - 2
►- गोवा - 2
►- मणिपुर - 2
►- त्रिपुरा - 2
►- सिक्किम - 1
►- नगालैंड - 1
►- मिजोरम - 1
केंद्रशासित प्रदेश -
►- दिल्ली - 7
►- पुदुचेरी - 1
►- चंडीगढ़ - 1
►- दादर तथा नागर हवेली - 1
►-अंडमान-निकोबार - 1
►- लक्षद्वीप - 1
►- दमन एवं दीव - 1
May 22, 2020

भारतीय संविधान की धारा

भारतीय संविधान की धारा : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
● भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद हैं— 444
● भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह लिखा है कि भारत राज्यों का एक संघ होगा— अनुच्छेद-1
● किस अनुच्छेद में नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं— अनुच्छेद 12-35
● किस अनुच्छेद में नागरिकता संबंधी प्रावधान है— अनुच्छेद 5-11
● नौकरियों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में समाज के कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार को कौन-सा अनुच्छेद अधिकार प्रदान करता है— अनुच्छेद-16
● संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य में नीति-निर्देशक तत्वों का उल्लेख है— अनुच्छेद 36-51
● भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा वर्णित है— अनुच्छेद-39
● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत में राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है— अनुच्छेद-61
● किस अनुच्छेद में मंत्रिगण सामूहिक रुप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होते हैं— अनुच्छेद-75
● महान्यायवादी की नियुक्ति किस अनुच्छेद के अंतर्गत की जाती है— अनुच्छेद-76
● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति लोकसभा भंग कर सकता है— अनुच्छेद-85
● किस अनुच्छेद में संसद के संयुक्त अधिवेशन का प्रावधान है— अनुच्छेद-108
● संविधान के किस अनुच्छेद में धन विधेयक की परिभाषा दी गई है— अनुच्छेद-110
● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति अध्यादेश जारी करता है— अनुच्छेद-123
● संविधान के किस अनुच्छेद में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश पर महाभियोग चलाया जा सकता है— अनुच्छेद-124
● राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श मांग सकता है— अनुच्छेद-233
● किस अनुच्छेद के अंतर्गत केंद्र के पास अवशिष्ट शक्तियाँ है— अनुच्छेद-248
: ● किस अनुच्छेद में अंतर्राष्ट्रीय समझौते लागू करने के लिए शक्ति प्रदान की गई है— अनुच्छेद-253
● किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति वित्त आयोग का गठन करता है— अनुच्छेद-280
● संपत्ति का अधिकार किस अनुच्छेद में है— अनुच्छेद-300 (क)
● संविधान के किस अनुच्छेद में संघ और राज्यों के लिए लोकसेवा आयोग का प्रावधान है— अनुच्छेद-315
● किस अनुच्छेद के अंतर्गत हिन्दी भाषा को राजकीय भाषा घोषित किया गया है— अनुच्छेद-343 (I)
● संविधान के किस अनुच्छेद के तहत अनुसूचित जनजातियों के लिए एक राष्ट्रीय आयोग के गठन का प्रावधान है— अनुच्छेद-338 (A)
● संसद को संविधान संशोधन का अधिकार किस अनुच्छेद में है— अनुच्छेद-368
● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत संविधान की प्रक्रिया का उल्लेख है— अनुच्छेद-356
● संविधान के किस अनुच्छेद में ‘मंत्रिमंडल’ शब्द का प्रयोग संविधान में एक बार हुआ है— अनुच्छेद-352
● जम्मू-कश्मीर को किस अनुच्छेद के अंतर्गत विशेष दर्जा प्राप्त है— अनुच्छेद-370
● अनुच्छेद-356 का संबंध किससे है— राष्ट्रपति शासन से
● भारतीय संविधान में समानता का अधिकार पाँच अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है, वे कौन-से हैं— अनुच्छेद-14-18
● संविधान के किस अनुच्छेद में मूल कर्तव्यों का उल्लेख है— अनुच्छेद-51 (क)
● ‘भारत के नागरिक का कर्तव्य होगा प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार’ यह कथन किस अनुच्छेद में है— अनुच्छेद-(A)
● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्य सरकार को ग्राम पंचायत के संगठन का निर्देश दिया गया है— अनुच्छेद-40
● वर्तमान में संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं— 12
● संविधान की द्वितीय अनुसूची का संबंध किस से है— महत्वपूर्ण पद अधिकारियों के वेतन-भत्तों से
● कौन-सी अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है— आठवीं अनुसूची INTERNATIONAL


1 भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश कौन था।- जी.सी. हिल्टन
2. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे।- गोपाल कृष्ण गोखले
3. किस एक्ट को बिना अपील, बिना वकील तथा बिला दलील का कानून कहा गया।- रौलेट एक्ट
4. डंडा फौज का गठन किसने किया था।- चमनदीव (पंजाब)
5. निरंकारी आंदोलन की शुरूआत किसने की थी।- दयालदास
6. सबसे कम उम्र में फांसी की सजा पाने वाला क्रांतीकारी कौन था।- खुदीराम बोस
7. जलियावाला बाग हत्याकांड के विरोध में कैसर-ए-हिंद की उपाधी लेने से किसने मना कर दिया।- महात्मा गांधी
8. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति को हटाया जा सकता है।- 61
9. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्योंकी नियुक्ति कितने वर्षो के लिए की जाती है।- छह वर्ष के लिए
10. भारत की सबसे बड़ी झील कौनसी है।- चिल्का झील (उड़ीसा)
11. नील नदी का उद्गम स्थल है।- विक्टोरिया झील
12. पृथ्वी पर कुल भू भाग कितना प्रतिशत है।- 29 प्रतिशत
13. अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं।- 180 देशांतर
14. गदर पार्टी की स्थापना किसने की थी।- लाला हरदयाल, काशीराम
15. फॉरवर्ड ब्लॉक संस्था के संस्थापक कौन थे।- सुभाष चंद्र बोस



● भारतीय संविधान संसदीय प्रणाली किस देश के संविधान से ली गई है— इंग्लैंड
● भारतीय संविधान का कौन-सा लक्षण आयरिश संविधान से अनुप्रेरित है— नीति-निर्देशक तत्व
● भारतीय संविधान का सबसे बड़ा एकाकी स्त्रोत कौन-सा है— गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935
● भारतीय संविधान की संघीय व्यवस्था किस देश की संघीय व्यवस्था से समानता रखती है— कनाडा
● संविधान में समवर्ती सूची की प्रेरणा कहाँ से ली गई है— ऑस्ट्रेलिया
● भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को किस देश से लिया गया है— रुस के संविधान से
● राज्य में कलेक्टर का पद औपनिवेशिक शासन ने किस देश से उधार लिया था— इंग्लैंड से
● ‘कानून के समक्ष समान संरक्षण’ वाक्य कहाँ से लिया गया है— संयुक्त राज्य अमेरिका से
● सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्था भारतीय संविधान ने किस देश के संविधान से ली है— संयुक्त राज्य अमेरिका
● भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है— दक्षिण अफ्रीका
● ‘विधि के समक्ष समता’ कहाँ से ली गई है— इंग्लैंड से
● वह संवैधानिक दस्तावेज कौन-सा है जिसका भारतीय संविधान तैयार करने में गहरा प्रभाव पड़ा — भारत सरकार अधिनिमय 1935
● भारत के राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियाँ किस देश से ली गई हैं— जर्मनी के वीमार संविधान से
● भारत के सविधान में मूल अधिकार किस देश के
संविधान से प्रेरित है— संयुक्त के वीमर संविधान से
● संविधान में ‘कानून द्वारा स्थापित’ शब्दावली किस देश के संविधान से ली गई है— संयुक्त राज्य अमेरिका
● प्रस्तावना की भाषा किस देश से ली गई है—ऑस्ट्रेलिया

लोकसभा : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
👉🏼 ● जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते है— लोकसभा
👉🏼 ● संविधान में लोकसभा के सदस्यों की मूल संख्या क्या है— 552
👉🏼 ● वर्तमान में लोकसभा में कितने सदस्य हैं— 545
👉🏼 ● राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने प्रतिनिधियों को लोकसभा में नामित कर सकता है— दो
👉🏼 ● लोकसभा में किस आधार पर सीटें आवंटित होती है— जनसंख्या के आधार पर
👉🏼 ● वर्तमान लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए स्थानों को आवंटन किस पर आधारित है— 1971 की जनगणना पर
👉🏼 ● कौन-सी लोकसभा के चुनाव चार चरणों में हुए— 14वीं
👉🏼 ● लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए— 25 वर्ष
👉🏼 ● कौन-सा राज्य सबसे अधिक प्रतिनिधि लोकसभा में भेजता है— उत्तर प्रदेश
👉🏼 ● उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक संसदीय क्षेत्र किस राज्य में है— महाराष्ट्र में
👉🏼 ● किस राज्य में लोकसभा सदस्यों की संख्या सबसे कम है— नागालैंड, सिक्किम व मिजोरम
👉🏼 ● लोकसभा का नेता कौन होता है— प्रधानमंत्री
👉🏼 ● लोकसभा का नेता कौन होता है— लोकसभा अध्यक्ष को
👉🏼 ● भूतपूर्व सांसद सदस्यों को पेंशन व्यवस्था कब लागू की गई— 1976 ई.
👉🏼 ● लोकसभा में कम से कम कितने सत्र जरूरी होते हैं— वर्ष में दो बार
👉🏼 ● लोकसभा को कौन भंग कर सकता है— राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर
👉🏼 ● वित्तीय बिल कहाँ पास हो सकता है— लोकसभा में
👉🏼 ● अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है— लोकसभा
👉🏼 ● बजट किसके द्वारा पारित किया जाता है— लोकसभा द्वारा
👉🏼 ● लोकसभा के सदस्यों की निर्योग्यता से संबंधित प्रश्नों का निर्णय कौन करता है— लोकसभा अध्यक्ष
👉🏼 ● अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष को क्या कहते हैं— प्रोटेम स्पीकर
👉🏼 ● प्रोमेट स्पीकर की नियुक्ति कौन करता है— राष्ट्रपति
👉🏼 ● कितने दिनों तक अनुपस्थित रहने पर लोकसभा के सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है— 2 माह
👉🏼 ● किस विधेयक को केवल लोकसभा ही पारित करती है— वित्त विधेयक
👉🏼 ● मंत्रीपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होती है— लोकसभा के
👉🏼 ● किस अवस्था में संसद लोकसभा का कार्यकाल बढ़ा सकती है— आपातकाल की स्थिति में
👉🏼 ● संसद एक बार में लोकसभा के कार्यकाल में कितने समय के लिए वृद्धि कर सकती है— 1 वर्ष के लिए
👉🏼 ● किस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल एक-एक करके दो बार बढ़ाया गया— 1976 में
👉🏼 ● राजनीतिक शब्दावली में ‘शून्य काल’ का अर्थ क्या है— प्रश्नोत्तर सत्र
👉🏼 ● यदि कोई व्यक्ति राज्सभा का सदस्य है तो क्या वह लोकसभा में अपना वक्तव्य दे सकता है— हाँ
👉🏼 ● लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है— लोकसभा सदस्य
👉🏼 ● लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष कौन नियुक्त करता है— राष्ट्रपति
👉🏼 ● लोकसभा अध्यक्ष अपना त्याग पत्र किसे देता है— लोकसभा उपाध्यक्ष को
👉🏼 ● निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है— लोकसभा अध्यक्ष को
👉🏼 ● लोकसभा का सचिवालय किससे नियंत्रित होता है— लोकसभा अध्यक्ष
👉🏼 ● भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे— जी. वी. मावलंकर
👉🏼 ● भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा अध्यक्ष
👉🏼 ● लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है— लोकसभा अध्यक्ष
👉🏼 ● किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है— नियम समिति
👉🏼 ● लोकसभा महासचिव की नियुक्ति कौन करता है— लोकसभा स्पीकर
👉🏼 ● कोई स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया— के. एस. हेगड़े
👉🏼 ● लोकसभा का जनक किसे माना जाता है— जी. वी. मावलंकर
👉🏼 ● लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे— अनंतशयनम आपंगर
👉🏼 ● किस लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे लंबा रहा— बलराम जाखड़
👉🏼 ● लोकसभा के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा का वरिष्ठतम् सदस्य
👉🏼 ● राष्ट्रमंडल अध्यक्षों के सम्मेलन का पदेन महासचिव कौन होता है— लोकसभा महासचिव
👉🏼 ● भारत के लोकसभा अध्यक्ष किस देश के हाऊस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष की तरह होते हैं— इंग्लैंड के
👉🏼 ● लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण का कार्य करता है— लोकसभा अध्यक्ष

👉🏼 ● भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं— मीरा कुमार