BB Chaudhary

विविध परीक्षाओं से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के समाधान

भीम बहादुर चौधरी

LightBlog

Breaking

Thursday, December 21, 2023

पर्यावरण अध्ययन

पर्यावरण अध्ययन 
विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है । – 16 सितंबर को
विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है । – 3 मार्च को
पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। – 22 अप्रैल
कोहरे की आड़ पाठ देखने में सहायक तरंग होती है। – अवरक्त विकिरण
अम्ल वर्षा के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार है। – कारखाने
पार्थी नियम गाजर घास के पराग करण से कौन सा रोग होता है । – चर्म रोग एवं दमा
लाइकेन किस पर्यावरणीय प्रदूषण के सूचक माने जाते हैं। – वायु प्रदूषण
भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी। – मिथाइल आइसोसायनाइड
इटाई इटाई रोग किसके कारण होता है। – कैडमियम के कारण
कांग्रेस घास किस घास को कहा जाता है। – पार्थेनियम गाजर घास को
अम्ल वर्षा के जल का पीएच मान कितना होता है । – 4.2 से कम
ब्लैक फुट नामक बीमारी का कारण है। – आर्सेनिक की अधिकता
पृथ्‍वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाईऑक्‍साइड की मात्रा को नहीं बढ़ने देता है। – प्रकाश संश्‍लेषण
सौर विकिरण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। – जल चक्र में
अंतर राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान कहां पर स्थित है। – नागपुर
पृथ्वी के चारों ओर गैसों के समूह को क्या कहते हैं। – वायुमंडल
वायु एक – मिश्रण है
शुष्क हवा में नाइट्रोजन की मात्रा कितनी होती है । – 78%
वातावरण में सर्वाधिक प्रतिशत में उपस्थित होती है। – नाइट्रोजन
यदि पृथ्वी पर पाई जाने वाली वनस्पति समाप्त हो जाए तो किस गैस की कमी हो जाएगी। – ऑक्सीजन
यू,एन.ई.पी. का मुख्यालय कहां पर है । – नैरोबी
विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहां पर स्थित है। – जिनेवा में
पर्यावरण अनुकूल उपभोक्ता उत्पादकों को चिन्हित करने के लिए सरकार ने आरंभ किया है। – इको मार्क
झूम खेती होती है। – मेघालय में
शुष्क बर्फ किसका ठोस रूप कहलाता है। – कार्बन डाइऑक्साइड
विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है। – 22 मार्च
किस जनपद में चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य स्थित है। – चंदौली
” गिर वन्यजीव अभ्यारण”किस वन्य जीव का संरक्षण करता है। – शेर
” ग्रीन मफलर” किससे संबंधित है। – ध्वनि प्रदूषण से
किसी खाद्य श्रंखला में शाकाहारी होते हैं। – प्राथमिक उपभोक्ता
पारिस्थितिक तंत्र के तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं। – जैव भू रासायनिक चक्र
अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस कब मनाया जाता है। – 16 सितंबर
प्राकृतिक वनस्पति मरुस्थलीय प्रदेशों में पाई जाती है। – कैक्टस
टाइटन किस ग्रह का प्राकृतिक उपग्रह है। – शनि
ध्रुव तारा कहा जाता है। – उत्तरी तारे को
फूलों की घाटी स्थित है। – उत्तराखंड में
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान कहां पर स्थित है। – राजस्थान में
पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना जाता है। – सूर्य प्रकाश
सुनामी की उत्पत्ति किसके द्वारा होती है। – समुद्र के भीतर उत्पन्न होने वाले भूकंप से
सबसे लंबा जीवित वृक्ष है। – सिकुआ
#शिवाजी के उत्तराधिकारी

शिवाजी के बाद उसका ज्येष्ठ पुत्र शम्भूजी आया। 

विषय-सुख का प्रेमी होने पर भी वह वीर था। उसका प्रमुख परामर्शदाता उत्तर भारत का एक ब्राह्मण था, जिसका नाम कवि कलश था। कवि कलश का आचरण निन्दा से परे नहीं था। 

नये राजा (शम्भूजी) के अधीन मराठा शक्ति दुर्बल हो गयी, परन्तु बिल्कुल मंदगति नहीं हुई। शम्भूजी ने स्वयं मुगल संकट की प्रकृति को महसूस किया तथा उस प्रबल सेना के साथ साहस एवं दृढ़ता से लड़ा, जिसे औरंगजेब दक्कन में लाया था। 

अन्त में मुकर्रब खाँ नामक एक साहसी मुगल अफसर ने उस पर अचानक हमला कर रत्नागिरि से बाईस मील दूर संगमेश्वर नामक स्थान पर उसे पकड़ लिया (11 फरवरी, 1689 ई.)। 

उसका मंत्री कवि कलश तथा उसके पचीस प्रमुख अनुगामी भी उसके साथ कैद कर लिये गये। दोनों प्रमुख कैदियों को बहादुरगढ़ के शाही पड़ाव में लाया गया तथा खुलेआम घुमाया गया। 

तीन सप्ताह से अधिक तक तरह-तरह की यातनाएँ देने के बाद बदियों को 11 मार्च, 1689 ई. को मार डाला गया। 

शाही दल ने शीघ्र बहुत-से मराठा दुगों पर अधिकार कर लिया; यहाँ तक मराठा राजधानी रायगढ़ पर भी घेरा डाल लिया।

परन्तु शम्भूजी का छोटा भाई राजाराम भिखारी के वेश में नगर से भाग निकला तथा काफी साहसिक यात्रा के बाद कर्णाटक में जिंजी पहुँचा। 

इसी बीच राजधानी ने आत्मसमर्पण कर दिया था तथा मुगलों ने शम्भूजी के परिवार को, जिसमें उसका बहुत छोटा पुत्र शाहू भी था, पकड़ लिया था। 

इस प्रकार ऐसा प्रतीत होने लगा कि मराठा शक्ति पूर्ण रूप से विध्वस्त हो गयी।

परन्तु वह भावना जिससे शिवाजी ने अपने लोगों को प्रेरित किया था, इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकती थी। 

मराठों ने शीघ्रतापूर्वक शक्ति संचय किया। उन्होंने मुगलों के साथ राष्ट्रीय प्रतिरोध का युद्ध पुनः आरम्भ कर दिया, जिसने अन्त में मुगलों के साधनों को समाप्त कर डाला।

महाराष्ट्र में रामचंद्र पन्त, शांकर जी मल्हार तथा परशुराम त्रयम्बक-जैसे नेताओं ने मराठों को पुनर्जीवित किया। 

परशुराम 1701 ई. में प्रतिनिधि बना। पूर्वी कर्णाटक में प्रथम प्रतिनिधि प्रह्लाद निराजी योग्यतापूर्वक काम चला रहा था। 

अब मराठा कप्तान अपने आप विभिन्न दिशाओं में मारकाट मचाने लगे। 

औरंगजेब को वस्तुत: जन-युद्ध का सामना करना पड़ गया। वह इसका अन्त नहीं कर सकता था, क्योंकि कोई ऐसा मराठा सरदार अथवा राजकीय सेना नहीं थी, जिसे वह आक्रमण कर नष्ट करता। 

सन्तजी घोरपड़े तथा धनाजी जाधव नामक दो योग्य एवं सक्रिय मराठा सेनापतियों ने एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र तक रौंद डाला तथा मुगलों को बहुत हानि और गड़बड़ी पहुँचायी। 

मराठा इतिहासकारों के अनुसार उन्होंने बादशाह के पड़ाव तक अपने साहसपूर्ण आक्रमण पहुँचा दिये। 

मुगल दक्कन के बहुत-से अफसरों ने मराठों को चौथ देकर अपनी रक्षा की तथा उनमें से कुछ ने तो बादशाह के लोगों को लूटने में शत्रु का साथ तक दिया। 

जैसा डाक्टर यदुनाथ सरकार कहते हैं, मुगल शासन वास्तव में टूट चुका था, केवल देश में अपनी सारी सेना के साथ बादशाह की उपस्थिति ने इसे एक साथ जोड़कर रखा था किन्तु अब यह भ्रांतिजनक भूत भर था।

सन्ता एवं धना इस युग के वीर थे, किसी बात का सूत्रपात करना बिल्कुल उन्हीं के हाथों में था तथा वे शाही दल द्वारा बनाई गयी प्रत्येक योजना एवं गणना को उलट देते थे।

जिंजी पर, जिसने लगभग आठ वर्षों तक घेरे का सामना किया था, जुल्फिकार खाँ ने जनवरी, 1698 ई. में अधिकार कर लिया। परन्तु राजाराम सतारा भाग चुका था। 

वहाँ उसने एक प्रबल सेना इकट्ठी कर उत्तरी दक्कन में पुन: संघर्ष आरम्भ कर दिया, जहाँ औरंगजेब ने अपनी सेना का जमाव कर रखा था। 

शाही दल ने दिसम्बर, 1699 ई. में सतारा के दुर्ग पर घेरा डाल दिया, परन्तु रक्षक सेना ने वीरतापवूक इसकी प्रतिरक्षा की। अन्त में राजाराम की मृत्यु (12 मार्च, 1700 ई.) के पश्चात् उसके मंत्री परशुराम ने कुछ शर्तों पर इसे समर्पित कर दिया। 

अब बादशाह स्वयं मराठों के एक के बाद दूसरे किले पर अधिकार करने लगा। 

परन्तु मराठे जो आज खोते थे उसे कल पुनः प्राप्त कर लेते थे, इस प्रकार युद्ध अन्तहीन रूप में जारी रहा।

राजाराम की मृत्यु के पश्चात् उसकी विधवा ताराबाई ने, जो अद्वितीय उत्साह वाली महिला थी, इस संकटपूर्ण समय में अपने अल्पवयस्क पुत्र शिवाजी तृतीय की संरक्षिका के रूप में मराठा राष्ट्र की बागडोर सँभाली। 

खाफी खाँ जैसे कटु आलोचक तक ने स्वीकार किया है कि वह एक चतुर तथा बुद्धिमत्ती स्त्री थी तथा दीवानी एवं फौजी मामलों की अपनी जानकारी के लिए अपने पति के जीवन काल में ही ख्याति प्राप्त कर चुकी थी। 

राज्य के शासन को संगठित कर तथा गद्दी पर उत्तराधिकार के लिए प्रतिद्वन्द्वी दलों के झगड़ों को दबाकर उसने, जैसा खाफी खाँ बतलाता है, शाही राज्य के रौदने के लिए सशक्त उपाय किये तथा सिरोंज तक दक्कन के छ: सूबों, मंदसोर एवं मालवों के सूबों के लूटने के लिए सेनाएँ भेजीं। 

मराठे पहले ही 1699 ई. में मालवा पर आक्रमण कर चुके थे। 

1703 ई. में उनका एक दल बरार, (एक सदी तक एक मुगल सूबा) में घुस पड़ा। 1706 ई. में उन्होंने गुजरात पर आक्रमण किया तथा बड़ौदा को लूटा। 

अप्रैल अथवा मई, 1706 ई. में एक विशाल मराठा सेना अहमदनगर में बादशाह की छावनी पर जा धमकी। एक लंबे तथा कठिन संघर्ष के बाद उसे वहाँ से पीछे हटा दिया गया। आक्रमणों के कारण मराठों के साधन बहुत बढ़ गये। 

इस प्रकार अब तक वे व्यवहारिक रूप में दक्कन की तथा मध्य भारत के कुछ भागों की भी परिस्थिति के स्वामी बन चुके थे।

जैसा कि भीमसेन नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने लिखा, मराठे सम्पूर्ण राज्य पर पूर्णतया छा गये तथा उन्होंने सड़कों को बन्द कर दिया। लूटपाट के द्वारा वे दरिद्रता से बच गये तथा बहुत धनी बन गये। 

उनकी सैनिक कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन हुआ, जिसका तात्कालिक परिणाम उनके लिए अच्छा हुआ। 

मराठा राष्ट्रीयता विजयिनी शक्ति के रूप में उसके बाद भी जीवित रही, जिसका प्रतिरोध करने में मुग़ल राजवंश के दुर्बल उत्तराधिकारी असफल रहे।

#आज_का_इतिहास 
🎯1444 - सिकंदरबेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हरा दिया था
🎯1613 - विलियम शेक्सपियर का ग्लेाब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ
🎯1659 - इवान विहोव्सकी के नेतृत्व वाली यूक्रेन की सेना ने प्रिंस त्रुबेत्सकॉय के नेतृत्व में रूसी सेना को कोनोटोप युद्ध में पराजित किया
🎯1850 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया
🎯1864 - कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए थे
1913 - यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध आरंभ हुआ जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है
🎯1932 - सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये
🎯1956 - अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने पटकथा लेखक आर्थर मिलर से विवाह रचाया
🎯1960 - बीबीसी के अध्यक्ष ने आज ही के दिन घोषणा की थी कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का 'हॉलीवुड' होगा
🎯1966 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण की सुविधा पर बम गिराये
🎯1974 -  मारिया एस्तेला ईसाबेल मार्टिनेज़ दी पेरोन ने अर्जेन्टीना की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी
🎯1976 - सिशेल्स द्वीप समूह को  स्वतंत्रता मिली इसके बाद से यह दिन इस देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है
🎯1991 - सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी देशों के सहयोग संगठन 'कामकोन' को भंग कर दिया गया
🎯2000 - विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित
🎯2002 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला
🎯2002 - चीन में ज़बर्दस्त भूकम्प आया
🎯2004 - पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति
🎯2005 - भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता
🎯2007 - आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन आज ही के दिन बाजार में आया था
🎯2007 - सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए. भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता
🎯2008 - पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया
🎯2008 - दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष थॉमस ने 2008 में बेटी को जन्म दिया
🎯2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा 2008 में की
🎯2011 - मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से भारत को बाहर कर दिया गया है. छह साल के अंतराल के बाद, अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया है
🎯2012 - हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूड और उनकी पत्नी केटी होम्स का तलाक हुआ था
🎯2012 - करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया
🎯2013 - कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई
🎯2014 - सायना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती
🎯2014 - आईएसआईएस नाम से एक नयी खिलाफत की स्थापना के साथ अबु बक्र अल-बगदादी ने  स्वयं को खलीफा नामित किया

● जन्म
1861 - हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री
1893 - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस
1901 - भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी
1922 - युगोस्लावियाई कवि वास्को पोपा
1970 - पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मुश्ताक अहमद

● निधन
1931 - भारतीय साहित्यकार, पत्रकार मेहता लज्जाराम
1961 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री रहे सरदार बलदेव सिंह
1966 - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी
1873 - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त
1988 - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी
2016 - भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी.सुब्रह्मण्यम

No comments:

Post a Comment

कुछ जानकारी के लिए कॉमेंट करें और अपनी कुछ सुझाव दे धन्यवाद !!