BB Chaudhary

विविध परीक्षाओं से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के समाधान

भीम बहादुर चौधरी

LightBlog

Breaking

Thursday, December 21, 2023

December 21, 2023

*🌎सामान्य ज्ञान ग्रुप🌎*

*🌎सामान्य ज्ञान ग्रुप🌎*
 
🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷

1. रेबीज का टीका किसने बनाया ?
Ans- लुई पाश्चर ने

2. सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति पद को सुशोभित करनेवाले व्यक्ति कौन थे ?
Ans- नीलम संजीव रेड्डी

3. 1665 ई. में पुरंदर की संधि किनके मध्य हुई ?
Ans- जयसिंह और शिवाजी के मध्य

4. सम्राट् अकबर द्वारा किसको ‘जरी कलम’ की उपाधि से अलंकृत किया गया था ?
Ans- मोहम्मद हुसैन को

5. ‘‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’’-यह पंक्ति किसकी रचना है ?
Ans- मोहम्मद इकबाल की

6. पृथ्वी की किस परत को सियाल भी कहते हैं ?
Ans- भू-पर्पटी को

7. कौन सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय राजा था ?
Ans- हैदराबाद का निजाम

8. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहाँ स्थित है ?
Ans- नई दिल्ली में

9. किसको ‘शीरी कलम’ की उपाधि से नवाजा गया था ?
Ans- अब्दुस्समद को

10.‘‘वंदना के इन स्वरों में एक स्वर मेरा मिला लो’ यह काव्य पंक्ति किस कवि द्वारा रचित है ?
Ans- सोहनलाल द्विवेदी द्वारा

11. कार या बस में ब्रेक लगाने के लिए कौन उत्तरदायी है ?
Ans- घर्षण

12. सबसे अधिक उम्र में राष्ट्रपति पद को सुशोभित करनेवाले व्यक्ति कौन थे ?
Ans- वी. वी. गिरि

13. किसमें क्लोरीन की आॅक्सीकरण अवस्था +1 है ?
Ans- हाइपोक्लोरस अम्ल में

14. पिट्राड्यूरा का आरंभ किसने करवाया ?
Ans- जहाँगीर ने

15. किस देश का राष्ट्रीय पशु कंगारू है ?
Ans- आस्ट्रेलिया का

16. भूपर्पटी में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है ?
Ans- आॅक्सीजन

17. नासा के एक टेलिस्कोप ‘केप्लर मिशन’ का प्रमोचन कब किया गया ?
Ans- 7 मार्च, 2009 को

18. एल. एन. जी. के आयात के लिए भारत में पहला एल. एन. जी. टर्मिनल कहाँ स्थापित किया गया है ?
Ans- दाहेज में

19. किस वायसराय के कार्यकाल में भारत में संविधन सभा का गठन हुआ ?
Ans- लाॅर्ड वेवेल के

20. किस देश का राजनीतिक दल ‘बाथ पार्टी’ है ?
Ans- इराक का

21. आवृतबीजी के किस कुल से नारियल संबद्ध है ?
Ans- पाल्मी

22. अब तक सर्वाधिक व्यक्ति जो बतौर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं, किस राज्य से संबद्ध थे ?
Ans- आंध्र प्रदेश

23. चिड़िया का आकाश में उड़ना न्यूटन के गति के किस नियम से संबद्ध है ?
Ans- गति के तृतीय नियम से

24. जिस समय केबिनेट मिशन भारत आया, उस समय ब्रिटेन का प्रधनमंत्राी कौन था ?
Ans- क्लीमेंट एटली

25. सी.बी.आई. किस देश की गुप्तचर संस्था है ?
Ans- भारत की

26. पृथ्वी का कोर किस रूप में है ?
Ans- पिघला द्रव्य

27. आधुनिक विश्व की प्रथम राजनीतिक चिंतक किसे माना जाता है ?
Ans- मैक्यावेली को

28. किस वर्ग के देशों के साथ भारत का सर्वाधिक आयात व्यापार है ?
Ans- ओपेक के साथ

29. ‘वेवेल प्लान’ की घोषणा लाॅर्ड वेवेल ने कब की थी ?
Ans- 14 जून, 1945 को

30. CIA किस देश की गुप्तचर एजेंसी है ?
Ans- संयुक्त राज्य अमेरिका की

** मुगल काल - जहांगीर **------------------------------
1. जहांगीर के बचपन का नाम क्या था ?►-सलीम
2. राजगद्दी पर बैठते ही जहांगीर के खिलाफ किसने विद्रोह कर दिया ?►-जहांगीर का पुत्र खुसरो ।
3. जहांगीर ने सिखों के किस गुरु को शहजादा खुसरो की सहायता करने के कारण फांसी की सजा दी ?►-पांचवे गुरु अर्जुन देव
4. जहांगीर की बेगम नूरजहां का वास्तविक नाम क्या था ?►-मेहरुन्निसा
ं5. जहांगीर ने किसके नेतृत्व में आगरा में एक चित्रशाला की स्थापना की ?►-आगा रजा
6. किसने गुलाब से इत्र निकालने की विधि खोजी थी ?►-नूरजहां की मां अस्मत बेगम
7. महाराणा प्रताप के पुत्र अमर सिंह के विरुद्ध जहांगीर ने किसे सैन्य अभियान का जिम्मा सौंपा ?►-शहजादा खुर्रम
8. किस नाम से जहांगीर ने सिक्के जारी करवाए ?►-निसार
9. जहांगीर किसे न्याय का प्रतीक मानता था ?►-सोने की जंजीर
10. राज्य की जनता को न्याय दिलाने के लिए जहांगीर ने अपने महल के बाहर किस प्रतीक को लगवाया ?►-सोने की जंजीर
11. किसके नेतृत्व में पहली बार मुगल दरबार में अंग्रेज आए ?►-मिशन कैप्टन हॉकिंस
12. मुगल काल में किस अंग्रेज के नेतृत्व ने व्यापारिक अनुमति प्राप्त करने में सफलता पाई ?►-सर टॉमस रो
13. भारत में अंग्रेजों ने पहला करोबारी केंद्र कब और कहां स्थापित किया ?►-1613 ई. में सूरत में ।
14. जहांगीर की मृत्यु कब हुई ?►-1627 ई.
15. जहांगीर का मकबरा कहां बनवाया गया ?►-लाहौर के निकट शाहदरा
16. जहांगीर का मकबरा किसने बनवाया था ?►-नूरजहां ।


1. भारत का संवैधानिक प्रधान कौन होता है ?
►-राष्ट्रपति
2. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
►-डॉ. राजेंद्र प्रसाद (लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे) ।
3.दो बार उपराष्ट्रपति तथा एक बार राष्ट्रपति बनने वाले शख्स का नाम क्या है ?
►-डॉ. एस राधाकृष्णन
4. किस राष्ट्रपति के निर्वाचन के समय दूसरे चक्र की मतगणना करनी पड़ी ?
►-वी.वी. गिरी
5. उस राष्ट्रपति का नाम क्या था जो एक चुनाव में हार गए और फिर बाद में निर्विरोध चुने गए ?
►-नीलम संजीव रेड्डी
6. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति का नाम ?
►-प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
7. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राष्ट्रपति भारत का राष्ट्राध्यक्ष है ?
►-अनुच्छेद 52
8. भारत का प्रथम नागिरक किसे कहा जाता है ?
►-राष्ट्रपति
9. भारत की समस्त कार्यपालिका शक्तियां किसमें निहित है ?
►-राष्ट्रपति
10. भारत के राष्ट्रपति पद की योग्यता क्या होनी चाहिए ?
►-संविधान के अनुच्छेद 58 के अनुसार कोई भी व्यक्ति तभी राष्ट्रपति बन सकता है जब वह-
भारत का नागिरक हो ।
35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो ।
लोकसभा का सदस्य निर्वाचित किए जाने योग्य हो ।
चुनाव के समय लाभ का पद धारण नहीं करता हो ।
11. राष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए निर्वाचक-मंडल के कितने प्रस्तावक और अनुमोदक होते हैं ?
►-50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक
12. राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए निर्वाचन-मंडल का सदस्य कौन होता है ?
►-राज्यसभा, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सभी सदस्य
13. नई व्यवस्था के तहत किन केंद्रशासित राज्यों की विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को राष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल में शामिल किया गया है ?
दिल्ली और पुडुचेरी
14. कोई व्यक्ति कितनी बार राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हो सकता है ?
►-जितनी बार निर्वाचित हो स
December 21, 2023

Science

1. सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी कीहोती है? --- हिरण
2. आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जनमें सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?---संयुक्त राज्य अमरीका
3. निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रककच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है? --- विद्युत
4. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने कियाथा? --- हेनरी शीले न
े5. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है,क्योंकि? --- प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिकहोता ह

6. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक? --- बढ़ताै
7. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशामें एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का ---तीसरा नियम ह
8. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है? --- गंधक
9. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है,क्योंकि? --- लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कमहोता है
10. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने कीथी? --- हेनरी बेकरल ने
11. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण परझुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बोंकी संख्या कितनी होगी? --- पाँच
12. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किसतरह बर्ताव करताहै? --- एक अवतल लेंस
13. इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किसइकाई की मात्रासमान होती है? --- विशिष्टगुरुत्व
14. यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण मेंमनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआप्रतीत होगा? --- 8 मीटर/सेकेण्ड
15. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर कीसीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है?--- उत्तल दर्पण
16. ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों केगुण पाये जाते हैं वे कहलाते हैं? --- उपधात
ु17. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? ---थियोफ्रेस्टस
18. निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चालसबसे अधिक होगी? --- इस्पात में
19. एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलायेखड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तोस्टूल का कोणीय वेग बढ़ जायेगा
20. चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है।इसकी आवाज़ पृथ्वी पर --- सुनाई नहीं देगी
21. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है--- पलायन वेग
22. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4%बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल --- 2%बढ़ जायेगा
23. एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एकअन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले काआवर्तकाल --- अपरिवर्तित रहेगा
24. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्नस्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है ---अनुनाद के कारण
25. 'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं? --- जलके प्रवाह की दर
26. चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचतीरहती है, क्योंकि --- पानी का वेग अधिक होनेसे दाब घट जाता है
27. यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वीअपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रहजाये तो दिन होगा --- 12 घण्टे का
28. यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2किलोमीटर/सेकेण्डके वेग से फेंका जाये तोपिण्ड --- पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
29. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्षयात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए? ---स्प्रिंग घड़ी
30. यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम होजाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तलका गुरुत्वीय त्वरण --- 2% घट जायेगा
31. दाब का मात्रक है? --- पास्कल
32. खाना पकाने का बर्तन होना चाहिए ---उच्च विशिष्ट ऊष्मा का निम्न चालकता का
33. झरने में जब जल ऊँचाई से गिरता है तोउसका ताप --- बढ़ जाता है
34. केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांकहोता है --- -0° K
35. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा केशब्द से हुई है? --- ग्रीक
36. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है?--- रेडियोएक्टिव धर्मिता
37. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है?--- बैगनी
38. कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोलदिया जाताहै तो कमरे का ताप --- बढ़जायेगा
39. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? --- सात रंग
40. 'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल क्या होताहै? --- 2 सेकेण्ड
41. 'भारतीय विज्ञान संस्थान' कहाँ स्थितहै? --- बैंगलोर में
42. पराध्वनिक विमानों की चाल होती है--- ध्वनि की चाल सेअधिक
43. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है--- 36,000 किलोमीटर
44. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों कोकिसकी शपथ दिलायी जाती है? ---हिप्पोक्रेटस
45. कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है?--- इंजन को ठण्डा रखना
46. मनुष्य के शरीर के ताप होता है --- 37° 
47. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को ---निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं
48. किताब के ऊपर रखे किसी लेंस को ऊपरउठाने पर यदि मुद्रित अक्षरों का आकार बढ़ताहुआ दिखाई देता है, तो लेंस --- उत्तल है
49. यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकारछोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस --- अवतल है
50. तारे टिमटिमाते हैं --- अपवर्तन के कारण

Wednesday, November 9, 2022

Tuesday, November 8, 2022

November 08, 2022

लैंगिक समानता और समान नागरिक संहिता

लैंगिक समानता और समान नागरिक संहिता

यह एडिटोरियल 07/11/2022 को ‘द हिंदू’ में प्रकाशित “The Uniform Civil Code” लेख पर आधारित है। इसमें भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) की संवैधानिकता और अन्य संबंधित मुद्दों के बारे में चर्चा की गई है।


संदर्भ:

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कहा गया है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य है और इसका अर्थ यह है कि राज्य किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है। धर्मनिरपेक्ष राज्य वह होता है जो धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद (अनुच्छेद 14-18) समता को और लैंगिक आधार पर गैर-भेदभाव को अनिवार्य बनाते हैं। हालाँकि, कई कानून मौजूद हैं जो स्पष्ट रूप से इन सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं और विशेष रूप से कुछ समुदायों के पर्सनल लॉ (Personal laws) में बने रहे हैं, जहाँ ऐसे प्रावधान शामिल हैं जिन्हें महिलाओं के विरुद्ध अत्यधिक भेदभावपूर्ण माना जाता है।

भारतीय आबादी में लगभग आधी हिस्सेदारी के साथ महिलाएँ एक लैंगिक रूप से न्यायपूर्ण संहिता की माँग करती रही हैं ताकि वे भी समता और न्याय का उपभोग कर सकें, चाहे वे किसी भी समुदाय से संबंधित हों। लेकिन भारत में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code- UCC) के आदर्श को अभी तक हासिल नहीं किया जा सका है।

चूँकि समान नागरिक संहिता राजनीतिक रूप से एक संवेदनशील विषय है, हमारे संविधान निर्माता भी एक समझौते की स्थिति में रहे और इसे उन्होंने अनुच्छेद 44 के अंदर राज्य नीति के एक निदेशक सिद्धांत के रूप में शामिल किया।

चूँकि भारत लैंगिक समता के लिये प्रयासरत है, देश के लिये UCC की प्रासंगिकता पर गहनता से विचार किया जाना आवश्यक है।

समान नागरिक संहिता क्या है?

  • राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत (DPSP) के अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि पूरे देश में नागरिकों के लिये समान नागरिक संहिता (UCC) सुनिश्चित करना राज्य का कर्तव्य है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य भारत में प्रत्येक प्रमुख धार्मिक समुदाय के धर्मग्रंथों और रीति-रिवाजों के आधार पर प्रचलित व्यक्तिगत कानूनों को प्रत्येक नागरिक को एकसमान रूप से नियंत्रित करने वाले नियमों के एक सामान्य समूह से प्रतिस्थापित करना है।
  • UCC में ‘यूनिफॉर्म’ या समान का अर्थ है:
    • समुदायों के बीच कानूनों की एकरूपता/एकसमता।
    • समुदायों के भीतर कानूनों की एकरूपता ताकि पुरुषों एवं महिलाओं के अधिकारों के बीच समानता सुनिश्चित हो।

भारत में UCC की दिशा में किये गए प्रमुख प्रयास

  • विशेष विवाह अधिनियम, 1954: वर्ष 1954 का विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act of 1954)किसी भी नागरिक के लिये, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, सिविल मैरेज का प्रावधान करता है; इस प्रकार, किसी भी भारतीय को किसी भी धार्मिक व्यक्तिगत कानून की सीमाओं के बाहर विवाह करने की अनुमति देता है।
  • शाह बानो केस, 1985: इस मामले में शाह बानो के भरण-पोषण के दावे को ठुकरा दिया गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 125 (जो पत्नियों, बच्चों और माता-पिता के रखरखाव के संबंध में सभी नागरिकों पर लागू होता है) के तहत उसके पक्ष में निर्णय दिया था।
    • सर्वोच्च न्यायालय ने यह अनुशंसा भी की थी कि लंबे समय से लंबित समान नागरिक संहिता को अंततः अधिनियमित किया जाना चाहिये।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने सरला मुद्गल मामले (1995) और पाउलो कॉटिन्हो बनाम मारिया लुइज़ा वेलेंटीना परेरा मामले (2019) में भी सरकार से UCC लागू करने का आह्वान किया।

UCC के पक्ष में तर्क

  • युवाओं की आकांक्षाओं को समायोजित करना: जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल युग की ओर आगे बढ़ रही है, युवा आबादी की सामाजिक दृष्टि और आकांक्षा समानता, मानवता एवं आधुनिकता के सार्वभौमिक एवं वैश्विक सिद्धांतों से प्रेरित होकर आकार ग्रहण कर रही है।
    • इस प्रकार, समान नागरिक संहिता के अधिनियमन से राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनकी पूरी क्षमता को साकार कर सकने में मदद मिलेगी।
  • राष्ट्रीय एकता का समर्थन: संविधान सभी नागरिकों को विधि न्यायालयों के समक्ष समान व्यवहार की गारंटी प्रदान करता है चाहे वह आपराधिक कानून हो या अन्य नागरिक कानून (व्यक्तिगत कानूनों को छोड़कर)।
    • इस प्रकार, समान नागरिक संहिता का कार्यान्वयन सभी के लिये समान व्यक्तिगत कानून प्रदान करेगा, जिसके परिणामस्वरूप भेदभाव या रियायतों के मुद्दों का राजनीतिकरण समाप्त हो जाएगा। यह समुदाय विशेष द्वारा उनके विशिष्ट धार्मिक व्यक्तिगत कानूनों के आधार पर उपभोग किये जाते असाधारण लाभ की स्थिति को भी समाप्त कर देगा।
  • पितृसत्तात्मक मानसिकता से ऊपर उठना: अधिकांश धर्मों के मौजूदा व्यक्तिगत कानून समाज के उच्चवर्गीय पितृसत्तात्मक अवधारणाओं पर आधारित हैं। इस प्रकार, समान नागरिक संहिता का संहिताकरण एवं कार्यान्वयन पितृसत्तात्मक रूढ़िवादिता की पवित्रता या स्वीकृति को नष्ट कर सकेगा।
    • इस प्रकार, समान नागरिक संहिता लैंगिक समानता को बढ़ावा देगी और पुरुषों एवं महिलाओं दोनों को बराबरी के स्तर पर लाएगी।
  • न्यायिक प्रक्रिया के लिये सुविधाजनक: देश में हिंदू संहिता, शरिया कानून आदि कई व्यक्तिगत कानून मौजूद हैं। इतने सारे कानूनों की उपस्थिति व्यक्तिगत मामलों के निर्णय में भ्रम, जटिलता और विसंगतियाँ उत्पन्न करती है, जिसके परिणामस्वरूप विलंबन या अपूर्ण न्याय की स्थिति भी बनती है।
    • UCC न्यायपालिका को कुशलतापूर्वक और उचित समय सीमा के भीतर न्याय कर सकने में सक्षम करेगी।

UCC के विरुद्ध तर्क

  • 21वीं विधि आयोग की रिपोर्ट: भारत के विधि आयोग का मत है कि देश में किसी समान नागरिक संहिता का होना व्यक्तिगत/पारिवारिक कानूनों में निहित संघर्षों को सुलझाने के लिये न तो आवश्यक है और न ही वांछनीय।
    • आयोग ने कहा है कि कई देश अब विभिन्न समूहों में अंतर या विविधता को स्वीकार करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं, और केवल अंतर का अस्तित्व में होना भेदभावपरक नहीं माना जा सकता, बल्कि यह तो एक मज़बूत लोकतंत्र का संकेतक है।
    • इसलिये, आयोग ने व्यक्तिगत कानूनों में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता से निपटने के लिये मौजूदा पारिवारिक कानूनों में संशोधन का सुझाव दिया है, न कि उनके बीच अंतरों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए।
  • सांस्कृतिक रूप से विविध भारत के प्रतिकूल: भारत में धर्मों, संप्रदायों, जातियों, राज्यों आदि में व्यापक विविधतपूर्ण संस्कृति के कारण विवाह जैसे व्यक्तिगत मुद्दों के लिये समान नियमों का एक समूह लागू कर सकता कठिन है और इसमें कई व्यावहारिक जटिलताएँ सामने आएँगी।
  • धार्मिक स्वतंत्रता का अतिक्रमण: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25-28 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करते हैं। समान नागरिक संहिता को कई समुदायों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा अपनी धार्मिक स्वतंत्रता (अनुच्छेद 25) के लिये एक खतरे के रूप में देखा जाता है ।
    • वे मानते हैं कि समान नागरिक संहिता उनकी परंपराओं की उपेक्षा करेगी और ऐसे नियम लागू करेगी जो मुख्य रूप से बहुसंख्यक धार्मिक समुदायों से प्रभावित होंगे।
  • जनजातियों के स्वदेशी अधिकारों के विरुद्धनगा समुदाय ने दावा किया है कि UCC के कार्यान्वयन से उनकी संस्कृति और गरिमा के लिये स्पष्ट अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं।
    • यह संभावित रूप से सामाजिक अव्यवस्था का कारण बन सकता है, क्योंकि जनजातियों का व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन देश के अन्य लोगों से व्यापक रूप से अलग है।

निष्कर्ष

  • UCC के लक्ष्य को आदर्श रूप से एक सर्वव्यापक दृष्टिकोण के बजाय एक परत -दर-परत दृष्टिकोण के माध्यम से खंडों में प्राप्त किया जाना चाहिये। समान संहिता कोड की तुलना में एक न्यायसंगत संहिता का होना कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण है।
  • समान नागरिक संहिता का खाका तैयार करते समय UCC की सामाजिक अनुकूलन क्षमता पर भी विचार करने की आवश्यकता है। चाहे सभी धर्मों के लिये एक ही कानून बनाया जाए या अलग-अलग धर्मों/समुदायों के व्यक्तिगत कानूनों में सुधार किया जाए, वे लैंगिक न्याय पर आधारित होने चाहिये और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि हमारे संविधान में निहित समता का सिद्धांत बरकरार रहे।
  • सार यह है कि सरकार और समाज को एक समान नागरिक समाज की ओर आगे बढ़ने के लिये भरोसे का निर्माण करने की आवश्यकता है जहाँ मानवाधिकारों के प्रति का सम्मान हो और लैंगिक समानता को प्रोत्साहन दिया जाता हो। इस स्थिति का निर्माण किसी समान नागरिक संहिता से अधिक महत्त्वपूर्ण है।

अभ्यास प्रश्न: भारत में समान नागरिक संहिता के महत्त्व और इसके कार्यान्वयन की राह की बाधाओं पर विचार कीजिये।