BB Chaudhary

विविध परीक्षाओं से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के समाधान

भीम बहादुर चौधरी

LightBlog

Breaking

Thursday, December 21, 2023

भारतीय संविधान

अध्याय 3 : भारतीय संविधान के स्रोत
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
{ NCERT { 6 to12 } एवं एम. लक्ष्मीकांत }
■ भारतीय संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है जिसमें भारत शासन अधिनियम 1935 तथा अन्य देशों से ली गयी विशेषताओं का समावेश है।

ट्रिक
****

आज मैने आस्ट्रेलिया की सूची में अमेरिका के अधिकार , रूस के कर्तव्यों तथा आयरलैंड के तत्वों को देखा......इसके अलावा मै यह देखकर हैरान रह गया की जर्मनी के आपातकाल को देखकर अफ्रीका ने अपने संविधान में संसोधन कर दिया और जापान से विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया अपनाकर फ़्रांस में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था लागू करने को कहा।

विस्तारपूर्वक
★★★★★

■ आस्ट्रेलिया : समवर्ती सूची
■ अमेरिका : मूल अधिकार
■ रूस : मूल कर्तव्य
■ आयरलैंड : राज्य के नीति निर्देशक तत्व
■ जर्मनी : आपातकाल उपबन्ध
■ द. अफ्रीका : सविंधान संसोधन
■ जापान : विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया
■ फ़्रांस : गणतंत्रात्मक शासन् व्यवस्था
अध्याय 4 : संविधान की प्रस्तावना या उद्देशिका
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
स्रोत :  N.C.E.R.T { 6 to 12 } एवं एम . लक्ष्मीकांत

■ 13 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा में पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने एक " उद्देश्य प्रस्ताव " प्रस्तुत किया जिसको आम सहमति के बाद पारित कर दिया गया।

आगे चलकर इसी उद्देश्य प्रस्ताव में परिवर्तन करके संविधान की प्रस्तावना तैयार की गयी।

■ प्रस्तावना को " संविधान की आत्मा " तथा संविधान निर्माताओं के " मन की कुँजी " कहा जाता है।

■ क्या संविधान की धारा 368 के अनुसार प्रस्तावना में संसोधन किया जा सकता है।
ये प्रश्न सबसे पहले 1973 में ऐतिहासिक केस " केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्यवाद " के मामले में उठाया गया।

■ 42 वे संविधान संसोधन अधिनियम 1976 के द्वारा प्रस्तावना में तीन शब्दों को जोड़ा गया है -
1. समाजवादी
2 .पन्थ निरपेक्ष
3 . अखण्डता

■ संविधान की प्रस्तावना में आज तक केवल एक ही बार संसोधन { 42 वा } हुआ है। इसी 42 वे संसोधन को " लघु संविधान " के नाम से जाना जाता है ।

■ प्रस्तावना का प्रारम्भ " हम, भारत के लोग......" से होता है।

■ प्रस्तावना के अनुसार :-
★ भारत एक प्रभुत्वसम्पन , समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष , प्रजातांत्रिक गणराज्य है ।
★ भारत के शासन् की सर्वोच्च सत्ता जनता में निहित है। जो वयस्क मताधिकार के द्वारा प्रजातन्त्र का निर्माण करेगी।

नोट : " लोक कल्याण " शब्द संविधान की प्रस्तावना में नही है।

अध्याय 6 : भारतीय संघ एवं इसके राज्य क्षेत्र
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
भारतीय संविधान के भाग 1 में अनुच्छेद 1 से लेकर 4 तक भारतीय संघ एवं इसके राज्य क्षेत्र का वर्णन है।

★ अनुच्छेद 1 : भारत राज्यों का संघ है।
★ अनुच्छेद 2 : संसद विधि द्वारा संघ में नये राज्यों का प्रवेश
                       करा सकेगी।
★ अनुच्छेद 3 : संसद नए राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं या नामों 
                       में परिवर्तन कर सकेगी।
★ अनुच्छेद 4 : अनु. 2 अथवा अनु. 3 द्वारा बनाई गयी विधि 
                       को अनु. 368 के अन्तर्गत संविधान में होने
                       वाली संशोधन विधि नही समझी जायेगी।  

देशी रियासतों का भारत में विलय :
★★★★★★★★★★★★

आजादी से पूर्व भारत में 552 देसी रियासतें थी जिनमें से 549 भारत में शामिल हो गयी और बची 3 रियासतों ने अपने आप को भारत में शामिल करने से इंकार कर दिया बाद में हैदराबाद को पुलिस कार्यवाही , जूनागढ़ को जनमत द्वारा , तथा कश्मीर को विन्यपत्र द्वारा भारत में शामिल कर लिया गया।
इन सभी देशी रियासतों को भारत में विलय कराने का मुख्य श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल को जाता है।

राज्य पुनर्गठन आयोग : 
★★★★★★★★

 22 दिसम्बर 1953 को न्यायाधीश फजल अली की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर प्रथम राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन में किया गया । इस आयोग में ह्रदयनाथ कुंजर तथा के. एम. पाणिक्कर भी थे।

1955 में इस आयोग की रिपोर्ट आने के बाद 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम बनाकर भाषायी आधार पर 14 राज्य तथा 6 केंद्र शासित प्रदेशों का गठन किया गया।
आंध्र प्रदेश भाषायी आधार पर गठन होने वाला प्रथम राज्य था
  
■ प्रमुख राज्यों की स्थापना एवं स्थापना वर्ष
     °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
 ट्रिक >

53 अंधे
60 महागंजे
63 नंगे
66 का हरिया
71 की हेमा
72 का मेघमंत्र
75 में सिक्के 
87 की गर्मी { GARMI }
2000 में CUG { क्रम से बिना क्रम के UGC }

विस्तारपूर्वक वर्णन
***************
53 अंधे = 1953 में आंध्र प्रदेश

60 महागंजे = 1960 में महा = महाराष्ट्र , गंजे = गुजरात

63 नंगे = 1963 में नागालैंड

66 का हरिया = 1966 में हरियाणा

71 की हेमा = 1971 में हिमाचल प्रदेश

72 का मेघमंत्र = 1972 में मेघ = मेघालय , मं = मणिपुर
                         त्र = त्रिपुरा 

75 में सिक्के = 1975 में सिक्किम

87 की गर्मी { GARMI } = 1987 में

G = गोआ { 25 वा }
Ar = अरुणाचल प्रदेश { 24 वा }
Mi = मिजोरम { 23 वा }

2000 में CUG = 2000 में

C = छत्तीसगढ़ { 26 वा }
U = उत्तराखण्ड { 27 वा }
G = झारखण्ड { 28 वा }

No comments:

Post a Comment

कुछ जानकारी के लिए कॉमेंट करें और अपनी कुछ सुझाव दे धन्यवाद !!