-----------------------------
1. लॉर्ड कैनिंग के कार्य का समय रहा है ?
►-(1856-62 ई.) लॉर्ड कैनिंग
2. भारत में कम्पनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्त किया गया भारत का प्रथम वायसराय कौन था ?
►-लॉर्ड कैनिंग
3. लॉर्ड कैनिंग के समय सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना कौन-सी है ?
►-1857 ई. की क्रांति
4. कैनिंग के समय किस एक्ट को पारित कर हाईकोर्ट की स्थापना की गई ?
►-इंडियन हाईकोर्ट एक्ट
5. कैनिंग के समय उच्च न्यायालय की स्थापना किन शहरों में की गई ?
►-बंबई, कलकत्ता और मद्रास
6. कैनिंग के समय विवाह का कौन सा अधिनियम पास किया गया ?
►-पुनर्विवाह अधिनियम More
7. लॉर्ड एल्गिन के कार्य का समय रहा है ?
►-(1862-63 ई.) लॉर्ड एल्गिन
8.. वहावी के आंदोलन का दमन किसने किया ?
►-लॉर्ड एल्गिन
9. सर जॉन लॉरेंस के कार्य का समय रहा है ?
►-(1863-69 ई.) सर जॉन लॉरेंस
10. भूटान का महत्वपूर्ण युद्ध किसके समय हुआ ?
►-सर जॉन लॉरेंस
11. अफगानिस्तान में लॉरेंस ने कौन सी नीति अपनाई ?
►-अहस्तक्षेप की नीति । जिसे शानदार निष्क्रियता के नाम जाना जाता है ।
12. भारत एवं यूरोप के बीच प्रथम समुद्री टेलीग्राफ सेवा किस वायसराय के समय में शुरू हुई ?
►-1865 ई. में सर जॉन लॉरेंस के समय ।
13. लॉर्ड मेयो के कार्य का समय रहा है ?
►-(1869-72 ई.) लॉर्ड मेयो
14. किस वायसराय ने अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना की ?
►-लॉर्ड मेयो
15. किस वायसराय की भारत में उसी के शासन काल में हत्या हुई ?
►-लॉर्ड मेयो
16. लॉर्ड मेयो की हत्या कब और कहां हुई ?
►-1872 ई. में अंडमान में ।
17. मेयो की हत्या किसने की ?
►-एक अफगान ने ।
18. भारत में वित्त के विक्रेंद्रीकरण की शुरुआत किसने की ?
►-1870 ई. में लॉर्ड मेयो ने ।
19. लॉर्ड नार्थब्रुक के कार्य का समय रहा है ?
►-(1872-76 ई.) लॉर्ड नार्थब्रुक
20. पंजाब का प्रसिद्ध आंदोलन की किस वायसराय के समय हुआ था ?
►-लॉर्ड नार्थब्रुक
21. ‘मेरा उद्देश्य करों को हटाना तथा अनावश्यक वैधानिक कार्रवाईयों को बंद करना है’ ये कथन किसका है ?
►-लॉर्ड नार्थब्रुक
22. लॉर्ड लिटन के कार्य का समय रहा है ?
►-(1876-80 ई.) लॉर्ड लिटन
23. साहित्य जगत में ओवन मैरिडिथ के नाम से किस वायसराय को जाना जाता था ?
►-लॉर्ड लिटन
24. लिटन के समय में भारत के किस हिस्से में अकाल पड़ा था ?
►-बंबई, मद्रास, हैदराबाद, पंजाब, मध्य भारत ।
25. किसकी अध्यक्षता में लिटन ने अकाल आयोग की स्थापना की ?
►-रिचर्ड स्ट्रेची
26. लिटन के समय ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को किस सम्मान से सम्मानित करने के लिए दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया था ?
►-कैसर-ए-हिन्द (1 जनवरी 1877 ई. में सम्मानित किया गया )
27. समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिटन ने कौन सा एक्ट पारित किया ?
►-वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट
28. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट की जद में कौन सा अखबार सबसे पहले आया ?
►-राष्ट्रवादी समाचार पत्र सोम प्रकाश
29. किस समाचार पत्र ने वर्नाक्यूलर एक्ट का समर्थन किया था ?
►-पायनियर
30. सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा 21 से घटाकर 19 किस वायसराय के समय में की गई ?
►-लॉर्ड लिटन
31. लॉर्ड रिपन के कार्य का समय रहा है ?
►-(1880-84 ई.) लॉर्ड रिपन
32. सर्वप्रथम किसने समाचार पत्रों की स्वतंत्रता को बहाल करते हुए वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त कर दिया?
►-लॉर्ड रिपन (1880-84 ई.)
33. भारत में सर्वप्रथम नियमित जनगणना की शुरुआत कब हुई ?
►-1881 ई.
34. भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी ?
►-1872 ई.
35. श्वेत विद्रोह का तालुल्क किस विधेयक के विरोध से है ?
►-इल्बर्ट विधेयक
36. किसने रिपन को भारत का उद्धारक की संज्ञा दी ?
►-फ्लोरेंस नाइटिंगेल
37. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना कब हुई ?
►-28 दिसंबर, 1885 ई.
38.किसके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई ?
►-ए.ओ. ह्यूम
39. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कहां हुई ?
►-बंबई
40. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत के वायसराय कौन थे ?
►-लॉर्ड डफरिन ( 1884-88 ई.)
41. लॉर्ड लैंसडाऊन के कार्य का समय रहा है ?
►-(1888-94 ई.) लॉर्ड लैंसडाऊन
42. किस वायसराय के काल में भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरण्ड रेखा का निर्धारण हुआ ?
►-लॉर्ड लैंसडाऊन
43. स्त्रियों को प्रतिदिन 11 घंटे से अधिक काम करने पर किस एक्ट के तहत प्रतिबंध लगाया गया ?
►-दूसरा कारखाना एक्ट
44. महिला कामगारों के लिए कारखाने में हफ्ते में एक दिन की छुट्टी का प्रावधान किसने बनाया ?
►-लॉर्ड लैंसडाऊन
45. इंडियन काउंसिल एक्ट कब पारित हुआ ?
►-1892 ई.
46. लॉर्ड एल्गिन द्वितीय के कार्य का समय रहा है ?
►-(1894-99 ई.) लॉर्ड एल्गिन द्वितीय
** भक्ति आन्दोलन **
________________
● भक्ति आंदोलन के प्रतिपादक कौन थे— रामानुज आचार्य
● पंजाब में भक्ति आंदोलन के जनक कौन थे— गुरु नानक
● कबीर के गुरु कौन थे— रामानंद
● कबीर का जन्म कहाँ हुआ— लहरतारा (काशी)
● कबीर की मृत्यु कहाँ हुई थी— मगहर (संतकबीरनगर, उ.प्र.)
● महाराष्ट्र में भक्ति संप्रदाय किसकी शिक्षाओं द्वारा फैला— संत ज्ञानेश्वर
● भक्ति आंदोलन को दक्षिणी भारत से लाकर उत्तर भारत तक प्रचारित करने वाले कौन थे— रामानंद
● चैतन्य महाप्रभु किस संप्रदाय से जुड़े थे— गौडीय संप्रदाय
● पुष्टि मार्ग के दर्शन की स्थापना किसने की— वल्लभाचार्य
● किस संत ने ईश्वर को अपने पास अनुभव के लिए कीर्तन को अपना माध्यम बनाया— चैतन्य महाप्रभु
● अद्वैतवाद के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया— शंकराचार्य ने
● भक्ति आंदोलन के दौरान असम में भक्ति आंदोलन को किसने चलाया— शंकर देव
● गुरु नानक का धर्मोपदेश क्या था— मानव बंधुत्व
● किस भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए चंडीदास ने योगदान दिया— बंगाली
● रामानुज के अनुयायी को क्या कहा जाता था— वैष्णव
● ‘बीजक’ के रचियता कौन है— कबीरदास
● महात्मा बुद्ध व मीराबाई के जीवन दर्शन में कौन-सी मुख्य विशेषता समान थी— संसार का दुखपूर्ण होना
● प्रसिद्ध भक्ति रस कवयित्री मीराबाई किसकी पत्नी थी— राजकुमार भोजराज
● ‘यदि संस्कृत मातृभाषा है तो क्या मेरी मातृभाषा दस्युभाषा है’ यह किसका कथन है— एकनाथ का
● भक्त तुकाराम किस मुगल सम्राट के समकालीन थे— जहाँगीर
● किस संत ने अपने भक्ति संदेशों के प्रचार के लिए हिंदी का प्रयोग किया— रामानंद
● शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु कौन थे— रामदास
● ‘दास बोध’ के रचियता कौन हैं— रामदास
● गुरु नानक का जन्म कब हुआ— 1469 ई.
● गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ— तलवंडी
● सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है— गुरु नानक
● अमृतसर शहर का निर्माण किसने कराया था— गुरु रामदास
● किस धर्म गुरु को इस्लाम न अपनाने के कारण अपना शीष कटवाना पड़ा था— गुरु तेग बहादुर
● महात्मा गाँधी के प्रिय भजन ‘जो पीर पराई जाने रे’ के रचियता कौन हैं— नरसिंह मेहता
● नरसिंह मेहता कहाँ के प्रमुख संत थे— गुजरात
● ‘असम का चैतन्य’ किसे कहा जाता है— शंकद देव को
● मुगल शासक मुहम्मदशाह किस संप्रदाय की अनुयायी था— शिव नारायण का
● गुरुनानक का जन्म स्थल तलवंडी नामक स्थान अब किस नाम से विख्यात है— ननकाना साहिब
● ‘रामचरित्र मानस’ नामक ग्रंथ की रचना किसने की— तुलसीदास ने
● तुलसीदास का जन्म कहाँ हुआ— बाँदा जिले के राजापुर गाँव में
● ‘रायदासी’ संप्रदाय की स्थापना किसने की— रैदास ने
● दैरास किसके शिष्य थे— रामानंद के
● ‘निपख’ नामक आंदोलन किस धर्म गुरु ने चलाया— दादूदयाल ने
● सिखों के दसवें गुरु कौन थे— गुरु गोविंद सिंह
● धर्म दीक्षा विधि ‘पाहुल’ की स्थापना किसने की— गुरु गोविंद सिंह ने
● सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है— बैसाखी
● किस सिख गुरु ने पंजाबी भाषा के लिए गुरमुखी लिपि की शुरुआत की— गुरु रामदास ने


No comments:
Post a Comment
कुछ जानकारी के लिए कॉमेंट करें और अपनी कुछ सुझाव दे धन्यवाद !!