भारत के प्राचीन इतिहास के प्रश्न-उत्तर –
किसने मेगस्थनीज के विवरणों को पूर्णतः असत्य व अविश्वसनीय बताया – स्ट्रैबो
मंदिर वैश्यावृत्ति का प्राचीनतम साक्ष्य किस स्थान के गुहालेख से प्राप्त हुआ – रामगढ
किस सम्प्रदाय में गौतम बुद्ध को आदि बुद्ध कहा गया है – बज्रयान सम्प्रदाय
भारतीय दर्शन का चरम – उपनिषद्
बौद्ध का एन्साइक्लोपीडिया किसे कहा जाता है – दीर्घनिकाय
सबसे बड़ा एवं प्राचीनम उपनिषद् कौनसा है – बृहदारण्यक
स्ट्रैबो ने मौर्यकालीन गुप्तचरों को क्या कहा है – इफोरोई
चाणक्य के बाद मौर्यों का प्रधानमंत्री कौन बना – खल्लटक- राधागुप्त
अजंता की (कुल-29) गुफाओं में कौनसी गुप्तकाल से संबंधित है – गुफा no 16, 17, 19
ह्वेनसांग ने अपनी पुस्तक सी-यू-की में कितने देशों का वर्णन किया है – 138
भागवत गीता का उल्लेख महाभारत के किस पर्व में है – भीष्म पर्व
कहाँ के राजा ने ह्वेनसांग का स्वागत किया और घार्मिक पुस्तकों की लिपि तैयार करने के लिए 20 लिपिक भी दिए – कश्मीर
कुमारदेवी प्रकार के सिक्के जारी करने वाला गुप्त शासक – चन्द्रगुप्त प्रथम
त्रिपिटकों में से किसमें संस्कृत का प्रयोग हुआ है – अभिधम्म पिटक (बौद्धों की गीता )
भूमि अनुदान का सबसे पहला उदाहरण – गौतमीपुत्र शातकर्णि का नासिक अभिलेख
विष्णु का पहला उल्लेख कहा मिलता है – ऋग्वेद
भारत में पुरापाषाण युगीन सभ्यता का विकास किस युग में हुआ -प्लीस्टोसीन/ हिम युग
निम्न पुरापाषाण काल के उपकरण – कुल्हाड़ी/हस्तकुठार,विदारणी, खंडक
हस्तकुठार कहाँ से प्राप्त की -मद्रास के समीप पल्ल्वरम से, अतिरमेपक्कम से भी
किस काल को फलक संस्कृति की संज्ञा दी गयी है – मध्य पुरापाषाण
किस काल में हमें काटने के औजारों की प्रधानता मिलती है – मध्य पुरापाषाण काल
प्रक्षेपण तकनीकी, तीर कमान का विकास किस काल में हुआ – मध्य पाषाण काल
पत्थरों से बने सूक्ष्म उपकरण किस नाम से जाने जाते हैं – माइक्रोलिथ्स
किस मध्य पाषाणिक स्थल से 17 नर कंकाल प्राप्त हुए हैं – लेखहिया
किस मध्य पाषाणिक स्थल से 14 नर कंकाल – लंघनाज (गुजरात)
पालतू कुत्ते का मालिक के शव के साथ दफनाया जाना – रोपड़
धान ( चावल ) की खेती के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं – कोल्डीहवा
संसार में मृदभांड के प्रयोग के प्राचीनतम साक्ष्य – चौपानीमंडो से
दक्षिण भारत में प्रयुक्त होने वाली प्रथम फसल – रागी
सर्वप्रथम किसने हड़प्पा में किसी सभ्यता के दबे होने की बात कही थी – चार्ल्स मेसोन
मैसोपोटामिया की लिपि कीलनुमा तथा हड़प्पा सभ्यता की लिपि – चित्राक्षर
मैसोपोटामिया के शहर अव्यवस्थित रूप से निर्मित थे जबकि हड़प्पा – नियोजित
हड़प्पा सभ्यता का विकास पूरब में कहाँ तक माना जाने लगा है – बरेली के पास परिक्रमा नगरी
NCERT के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का काल क्या है – 2500 – 1800 BC
पाकिस्तानी पंजाब के मांटगुमरी ( वर्तमान शाहीवाल) जिले में रावी के वाएं तट पर स्थित – हड़प्पा
सिंधु सभ्यता की सर्वाधिक अभिलेखयुक्त मोहरें – हड़प्पा से
सिंधु सभ्यता की सर्वाधिक संख्या में – मोहनजोदड़ो से
सड़क को पक्की करने का हड़प्पा सभ्यता का एकमात्र उदाहरण – मोहनजोदड़ो
सांप दबाये गरुण का चित्रण व एक मुद्रा पर खरगोश का अंकन – हड़प्पा
हठी का कपालखण्ड व एकशृंगी पशु आकृति वाले मुहर कहा से प्राप्त हुए हैं – मोहनजोदड़ो
अहमदाबाद में भोगवा नदी किनारे खम्भात की खाड़ी के निकट स्थित हड़प्पाई स्थल – लोथल (मुर्दों का नगर)
सात हवनकुण्ड का साक्ष्य, कपडे में लिप्त उस्तरा व सिक्के पर बकरी का अंकन प्राप्त हुआ – कालीबंगा से
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सर्वप्रथम खुदाई खुदाई – रोपड़
सौंदर्य प्रसाधन में लिपस्टिक तथा इत्र रखने के वर्तन का साक्ष्य – चन्हूदड़ो से
नगर नियोजन शतरंज या जाल के आकार का और सड़के सामानांतर – बनबाली
किस एक स्थल पर मकान के पक्के फर्श के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं – कालीबंगा
हड़प्पाकालीन मुहर मैसोपोटामिया के किस स्थल से मिले हैं – सूसा व उर
सीरिया के किस स्थान से एक श्रृंगी आकृतियुक्त हड़प्पाई मोहर मिली है – हमा
हड़प्पाई समाज किन चार वर्गों पर आधारित था – योद्धा, विद्वान्, व्यापारी व श्रमिक
यहाँ किन चार प्रजातियों के लोग रहते थे – भूमध्यसागरीय(सर्वाधिक), प्रोटोआस्ट्रेलॉयड, मंगोलाइड, अल्पाइन (नीग्रो नहीं)
किस पशु की आकृति हड़प्पा सभ्यता की मुहर पर नहीं मिली है परन्तु मैसोपोटामिया की मोहर पर मिली है – सिंह
हड़प्पा सभ्यता की मुहरों पर ऊंट व घोड़े की आकृति नहीं मिली है परन्तु इनकी हड्डियां प्राप्त हुयी हैं
चित्रित धूसर मृदभांड से सम्बंधित सबसे बड़ा हड़प्पाई स्थल- बुखारी
हड़प्पा की कब्र से ताबूत भी मिला है यह किसकी लकड़ी का बना है – देवदार
चित्रित धूसर मृदभांड का प्रारंभिक साक्ष्य 1946 में से प्राप्त हुआ – अहिच्छत्र
16 महाजनपदों में से कितने गंगा घाटी में थे – 10
सबसे महत्वपूर्ण आर्य कबीला भरत था इसके शासक वर्ग का नाम क्या था – त्रित्सु
ऋग्वेद में सिंधु की सहायक नदी – त्रिष्टमा
किस नदी के तट पर इंद्र ने उषा को हरा कर रथ के टुकड़े कर दिए – विपासा(व्यास)
ऋग्वेद की पवित्रतम नदी, इसी के तट पर ऋग्वेद की ऋचाओं की रचना हुई थी – सरस्वती
ऋग्वेद में धन्व शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया गया है – मरुस्थ
सभा व् समिति के अतिरिक्त किस एक संस्था का जिक्र 22 बार हुआ है – विदथ
ऋग्वेद में गुप्तचर को क्या कहा गया है – स्पश
ऋग्वेद के 9वें मण्डल के सभी कितने सूक्त सोम को समर्पित हैं – 114
ऋग्वेद में किन दो जैन तीर्थांकरों के नाम मिलते हैं – जिन व अरिष्टनेमि
कुरु वंश का अंतिम शासक कौन था – निचक्षु
गुहूँ के लिए गोधूम शब्द का उल्लेख है – बाजसनेई संहिता में
कृषि की समस्त प्रक्रिया ( जुताई, बुआई , कटाई इत्यादि) का सर्वप्रथम उल्लेख – शथपथ ब्राह्मण में
स्त्रियों की तुलना मदिरा, विष व पासा से की गयी है – मैत्रायिणी संहिता में
प्रथम धर्म सुधारक जिसने यज्ञ का विरोध किया – ऋषि दीर्घतम
सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में चारो आश्रमों का उल्लेख मिलता है – जाबालोपनिषद
ब्रह्मचर्य आश्रम का प्रारम्भ किस संस्कार से प्रारम्भ होता है – उपनयन
यह सूचना किस अभिलेख से प्राप्त होती है की ईरानी आर्यों की एक शाखा भारत आयी थी – कस्सी अभिलेख
सतलज से यमुना तक का क्षेत्र किस नाम से जाना जाता था – ब्रह्मवर्त
ऋग्वेद के नदी सूक्त ( दसवें मण्डल) में कितनी नदियों का जिक्र हुआ है – 42
ऋग्वेद के नदी सूक्त ( दसवें मण्डल) में कितनी नदियों का नामोल्लेख हुआ है – 19
ऋग्वेद में गंगा का जिक्र( कशी को इसके तट पर बसा हुआ बताया गया है ) कितनी बार हुआ है – सिर्फ 1 बार
कबीले के लोग राजा को स्वेच्छा से एक कर देते थे – बलि
ऋग्वेदिक आर्यों का प्रमुख पेशा – पशुचारण
इनका द्वितीयक पेशा – कृषि
दासों का प्रयोग कृषि में न होकर घरेलु कार्यों में होता था
ऋण देकर ब्याज लेने वालो को या कहा जाता था – बैकनाट
ऋग्वेद में बाल विवाह का प्रचलन नहीं था
अपने अग्रज से पूर्व विवाह करने वाले अनुज को क्या कहा जाता था – परिवित्त
किस संस्कार के पश्चात् बालक अपनी माँ साथ भोजन करना बंद कर देता था – उपनयन संस्कार
कौनसा वेद एक गद्य ग्रन्थ है – यजुर्वेद
शल्य क्रिया का उल्लेख किस वेद में मिलता है – अथर्ववेद
यज्ञ की तुलना फूटी हुयी नाव से किस ग्रन्थ में की गयी है – मुण्डकोपनिषद
आयुर्वेद किस वेद का उपवेद है – ऋग्वेद
अयोध्या का उल्लेख सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में मिलता है- ऋग्वेद
संपूर्ण वैदिक साहित्य को चार भागों में बाटने का श्रेय – वेदव्यास को
पहली बार भक्ति की अवधारणा विकसित हुयी – श्वेताश्वर उपनिषद् में
नर्मदा के दक्षिण में स्थित एकमात्र महाजनपद – अस्सक/अश्मक/अश्वक
किस महाजनपद की राजधानी माहिष्मती थी – दक्षिणी अवन्ति
कौनसा महाजनपद वर्तमान पाकिस्तान के पेशावर व रावलपिंडी में था – गांधार
महावंश में बिम्बिसार को किसका पुत्र बताया गया है – भाटीय
बिम्बिसार ने किसे पराजित कर अंग महाजनपद को मगध में मिला लिया – ब्रह्मदत्त
किस शासक को पुराणों में काकवर्ण कहा गया है – कालाशोक
ग्रीक लेखकों ने किसे अग्रमीज या जैन्द्रमीज कहा है – धनानंद
चन्द्रगुप्त मौर्य किस वंश से सम्बंधित था – पिप्पलिवन के मोरिय
सिकंदर के समक्ष बिना विरोध के ही आत्मसमर्पण करने वाला आम्भी कहाँ का शासक था – तक्षशिला
झेलम तथा चिनाव के मध्य स्थित किस राज्य का शासक पोरस था – पुरु
पोरस पर विजय के उपलक्ष्य में सिकंदर ने कौनसा नगर बसाया – निकाईया
सिकंदर ने अपने प्रिय घोड़े की स्मृति में कौनसा नगर बसाया – बुकफेला
भारत भूभाग पर सिकंदर की अंतिम विजय – पाटल राज्य
संस्कृत का प्रथम बड़ा अभिलेख – रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख – प्रथम प्रशस्ति अभिलेख है
पुष्यमित्र शुंग द्वारा कराये दो अश्वमेज्ञ यज्ञ की जानकारी – धनदेव के अयोध्या अभिलेख से
“मेरे घोड़े तीन समुद्र का पानी पीते हैं” – गौतमीपुत्र शातकर्णी
क्षत्रिय का शाब्दिक अर्थ – क्षेत्र पर अधिकार करने वाला
मूल रूप से सात गोत्र माने जाते हैं, आठवां किसका है – अगस्त्य ऋषि का
किस ग्रन्थ में लड़को को परिवार का रक्षक और पुत्रियों को दुःख का कारण माना गया है – ऐतरेय ब्राह्मण
सामवेद के कुल कितने सूक्त छोड़कर बाकी सारे ऋग्वेद से लिए गए हैं – 75
यजुर्वेद का अंतिम अध्याय कोनसा है – ईशोपनिशद
अथर्ववेद की दो शाखाएं कौन कौन सी है – शौनक और पिप्पलाद
6 वेदांग – शिक्षा, व्याकरण, छंद, कल्प, निरुक्त व ज्योतिष
अजातशत्रु को बौद्ध साहित्य में पितृहन्ता स्वीकारा गया है परन्तु जैन साहित्य में – नहीं
कलिंग में एक नहर का निर्माण किस शासक ने कराया था – महापद्मनंद
ब्रह्मा के चार अंगो से चार वर्णो की उत्पत्ति का विवरण किस पुस्तक से प्राप्त होता है – मनुस्मृति
विष्णु के चार अंगो से चार वर्णो की उत्पत्ति का विवरण कहाँ से प्राप्त होता है – पुराण
किस ग्रन्थ में वर्णो की उत्पत्ति गुण तथा कर्म के आधार पर बताई गयी है – गीता
सर्वप्रथम किस काल में वर्ण व्यवस्था का आधार जन्म को मन गया है – सूत्रकाल
किसने शूद्रों को अनार्य कहा और सवर्णो का जूठा भोजन ग्रहण करने की व्यवस्था दी – गौतम
अनुलोम और प्रतिलोम विवाहों के आधार पर जाती का निर्धारण सर्वप्रथम किसने किया – बौधायन
प्रारंभिक बौद्ध ग्रंथों में निम्न जातियों के लिए किस शब्द का प्रयोग होता था – हिनसिप्प
पिता द्वारा पुत्र को दान में देने व बेचने का संकेत मिलता है – सूत्र साहित्य में
अपनी इच्छा से वर चुनने वाली कन्या – पतिव्रा
किस राज्य की स्त्रियों ने यूनानियों के विरुद्ध युद्ध में भाग लिया – अश्वक
कृष्ण द्वारा कालिया को वश में करने का उल्लेख मिलता है – हरिवंश पुराण में
ऋषभदेव व अरिष्टनेमि की चर्चा ऋग्वेद के किस सूक्त में हुयी है – केसी सुक्त
100 वर्ष की अवस्था में बंगाल के सम्मेद शिखर में शरीर त्यागने वाले जैन तीर्थांकर – पार्श्वनाथ
महावीर स्वामी के दामाद जमाली द्वारा चलाया गया सम्प्रदाय- बहुरतवाद
महावीर स्वामी की कठोर तपस्या का वर्णन – कल्पसूत्र व अचरांग सूत्र में
महावीर ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ पर दिया – राजगृह के वितुलाचल पर्वत पर
किसकी मृत्यु पर 36 गणराज्यों में दीपावली मनाई गयी थी – महावीर स्वामी
महावीर ने अपने समस्त अनुयाइयों को कितने गणों में विभक्त किया – 11
महावीर की मृत्यु के बाद सिर्फ एक गणधर जीवित बचा- सुधर्मन
किस धर्म में संल्लेखना( उपवास द्वारा जीवन त्यागना ) की प्रथा है – जैन धर्म
जैन धर्म में कितने प्रकार के पापों की परिकल्पना है – 18
जैन धर्म में अंतिम केवलिन – जम्बूस्वामी
किस जैन सम्मलेन में सभी आगम साहित्य को लिपिबद्ध किया गया – 3rd
किस ग्रन्थ में हूण नरेश तोरमाण की जानकारी है – कुवलयमाल (लेखक-उद्योतन सूरी )
‘भद्रबाहुचरित्र’ में किस शासक के राजयकाल की घटनाएं हैं – चन्द्रगुप्त मौर्य
कल्पसूत्र के लेखक कौन हैं – भद्रबाहु
वैसे तो जैन धर्म नास्तिक है परन्तु बौद्ध धर्म की अपेक्षा- आस्तिक
श्रवणबेलगोला के समीप चामुंडराय द्वारा बंनबाई गयी बाहुबली की विशाल जैन प्रतिमा किस नाम से जनि जाती है – गोमतेश्वर
गौतम बुध के गोत्र का नाम क्या था – गौतम
गौतम बुध के प्रिय घोड़े का नाम क्या था – कंथक
गौतम बुध ने सर्वप्रथम किन दो व्यापारियों को दीक्षा दी – तपस्सु और मल्लिक
बुध ने कहाँ पर प्रजापति गौतमी को संघ में प्रवेश दिया – वैशाली
प्रसिद्ध डाकू अंगुलिमाल का कथानक किस महाजनपद से जुड़ा हुआ है – कोशल
मृत्यु से पहले बुध का अंतिम वर्षाकाल कहाँ व्यततीत हुआ — वैशाली
बुद्ध के मृत्यु स्थल (कुशीनगर) का आधुनिक नाम – कसिया (जिला देवरिया)
प्रथम बौद्ध संगीति राजगृह में किस जगह हुयी थी – सप्तपर्णी गुफा
किस बौद्ध संगीति में 10 नियमो पर मतभेद उभरा – द्वितीय
बौद्धों का एक उपसम्प्रदाय जो आत्मा के अस्तित्व को स्वीकार करता है – समित्या
बौद्धों की किस शाखा के लिए बुद्ध शिक्षक थे देवता नहीं – हीनयान
बौद्ध धर्म की महायान शाखा के विकास का श्रेय किसको जाता है – नागार्जुन
बौद्ध संघ में सदस्यता सभी जातियों को थी जिसकी निम्तम आयु क्या थी – 15 वर्ष
भिक्षुओं की 10 प्रतिज्ञाओं में क्या शामिल नहीं था – पूर्णतः शाकाहारी रहना
बुद्ध के जीवन की घटनाएं और धार्मिक विचारों के उपदेशों का संग्रह – सुत्तिपिटक
भिक्षु संघ का संविधान व संघ से सम्बंधित नियम – विनयपिटक
उच्च धर्म व उच्च ज्ञान से संबंधित – अभिधम्मपिटक
नागार्जुन द्वारा लिखित महायान शाखा की सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक – प्रज्ञापारिमिता
किस सम्प्रदाय में दंतकथाओं (अवदान ) का बहुत बड़ा भण्डार है – महायान
किस ग्रन्थ में भगवन बुद्ध के 84000 पूर्व जन्मो की 500 से अधिक गाथाएं हैं – जातक
16 महाजनपदों का विवरण किस जातक में है – असंपदा जातक
भारतीय व्यापर और विदेशों से पक्षियों का आयात का वर्णन – बावेरु जातक
कनिष्क कालीन सर्वास्तिवाद सम्प्रदाय के अश्वघोष कहाँ के निवासी थे – अयोध्या
बुद्ध के चचेरे भाई का नाम क्या था – सौन्दरानन्द
ब्रह्मगिरि अभिलेख में किस प्राचीन नगर की सुचना प्राप्त होती है – इशिला
सभी शिलालेखों में लेखकों द्वारा की गयी गलती का उल्लेख – 14 वें (अंतिम) शिलालेख में
बुद्ध ने सर्वप्रथम वैशाली में किसको अपन अगुरु बनाया – आलार कलाम
आलार कलाम किस किस दर्शन के विद्वान् थे – सांख्य दर्शन
इनके बाद बुद्ध गया में किसके शिष्य बने – उद्धक रामपुत्र के
वर्तमान गया के उरुवेला नामक स्थान पर निरंजना नदी तट पर पीपल के नीचे किसको ज्ञान प्राप्त हुआ – बुद्ध
बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ पर दिया – सारनाथ के ऋषिपत्तन मृगदाव में
बौद्ध धर्म का सर्वाधिक प्रसार किस राज्य में हुआ – कोसल
बुद्ध ने सर्वाधिक समय कहाँ पर बिताया – श्रावस्ती
बुद्ध के काल में ही मगध ने किसके नेतृत्व में वैशाली पर आक्रमण किया – अजातशत्रु
बुद्ध के काल में ही कोसल के विदुधान ने शाक्यों को पराजित किया।
किस गुप्त शासक ने गुप्तों के राष्ट्रीय प्रतीक गरुण को हटाकर मयूर कर लिया – कुमारगुप्त
अजंता की किस गुफा में पुलकेशिन द्वितीय को फारस के राजदूत का स्वागत करते दिखाया गया है – गुफा संख्या 1
नीतिसार (गुप्तकाल में लिखित) के लेखक – कामंदिक
ऋग्वेद में सर्वाधिक (270) बार किस पशु का जिक्र मिलता है – घोडा
गृहत्याग की घटना के बाद महावीर स्वामी क्या कहलाये – यति
वराहमिहिर का जन्म स्थान क्या है – कपित्थक
साँची के स्तूप मध्यप्रदेश के किस जिले में हैं – रायसेन
किस हिंद यूनानी राजा के सिक्कों पर बलराम का चित्र मिलता है – अगाथोक्लीस ऑफ़ बैक्ट्रिया
बुद्ध ने सर्वाधिक (21 बार) उपदेश कहाँ दिए – श्रावस्ती
किसने जैन धर्म को दक्षिण भारत में फैलाया – संप्रीति ने
बौद्ध की हीनयान शाखा का विस्तार – श्रीलंका, बर्मा, श्याम, कम्बोडिया और लाओस
बौद्धों की महायान शाखा का विस्तार – मध्य एशिया और चीन
बौद्धों की बज्रयान शाखा का विस्तार – चीन, तिब्बत और जापान
एकमात्र स्तम्भलेख जिसपर अशोक के सात आदेश खुदे हुए हैं – दिल्ली टोपरा
किस अभिलेख पर अशोक और चन्द्रगुप्त मौर्य के नाम एक साथ मिलते हैं – रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
अर्थशास्त्र में न तो पाटिलपुत्र का जीकर है और न ही किसी मौर्य शासक का
चक्रवर्ती शासक की अवधारणा सर्वप्रथम – अर्थशास्त्र
अश्वमेद्य यज्ञ का प्रारम्भ किस काल में हुआ – शुंग
कौटिल्य ने किसकी खेती को निकृष्ट माना है – ईख
किस पुस्तक के अनुसार भारत में दास प्रथा का अस्तित्व नहीं – इण्डिका
मेगस्थनीज के अतिरिक्त किसने इण्डिका नामक ग्रन्थ लिखा – एरियन
किन ग्रंथों में चन्द्रगुप्त को शूद्र कहा गया है – मुद्राराक्षस और पुराणों
सर्वप्रथम किसने मोर को मौर्य वंश का चिन्ह बताया – ग्रुनवेडल
सेल्यूकस व चंगरगुप्त के मध्य युद्ध, संधि व वैवाहिक संबंधो का वर्णन किसने दिया है – एप्पियानस
चन्द्रगुप्त मौर्य के किस गवर्नर ने सुदर्शन झील का निर्माण कराया – पुष्यगुप्त
हरिषेण के अनुसार जैन मुनि बनने के बाद चन्द्रगुप्त का नाम – विशाखाचार्य
राजा बनने से पूर्व अशोक कहाँ का शासक था – उज्जयिनी
राजतरंगिणी में किसे मौर्य साम्राज्य का प्रथम शासक माना गया है – अशोक
किसके अनुसार अशोक ने श्रीनगर की स्थापना की – ह्वेनसांग
किसके अनुसार कश्मीर में अशोक का उत्तराधिकारी – जालौक( शैव)
अशोक की तरह देवनामप्रिय की उपाधि धारण करने वाला मौर्य शासक – दशरथ
चन्द्रगुप्त मौर्य ने काठियावाड़ प्रान्त का शासक किसको नियुक्त किया – पुष्यगुप्त वैश्य
सुदर्शन झील का कार्य अशोक के किस गवर्नर ने पूर्ण कराया – तुषास्प
अशोक के एकमात्र अभिलेख में अशोक कालीन करों का विवरण मिलता है – रुम्मिनदेई
मौर्यकाल में वित्तीय वर्ष कब प्रारम्भ होता था – जुलाई (असाढ़)
केवल एक प्रकार के विवाह में ही दहेज़ प्रथा प्रचलित थी – आसुर
अशोक के कौनसे अभिलेख में आजीवक सम्प्रदाय की चर्चा – सातवें
बुद्ध द्वारा उपयोग में लायी गयी वस्तुओं के ऊपर बने स्तूपों को क्या कहा जाता है – पारभौमिक
महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थों पर श्रद्धालुओं द्वारा बनवाये गए स्तूप – संकल्पित
मौर्य युगीन रथ का पहिया कहाँ से प्राप्त हुआ है – बुलंदी बाग़
रुद्रदामन ने अपनी पुत्री का विवाह किससे किया – वशिष्ठीपुत्र पुलमावी
अशोक किसकी सहायता से शासक बनता है – मंत्री राधागुप्त
अशोक ने किस अभिलेख में कहा कि “सारी प्रजा मेरी संतान है” – धौली अभिलेख
भारत पर पहला महत्वपूर्ण एवं आक्रमणकारी – डेमेट्रियस प्रथम
उज्जैन का प्रथम स्वतन्त्र शासक कौन था – चष्टन
विक्रम संवत चलने वाला शासक कहाँ का था – मालवा
शकों को पराजित कर तक्षिला को राजधानी बनाने वाला पार्थियन शासक – गोण्डोफर्निस
यू ची कबीले को संगठित करने वला शासक – कुजुल कदफिसस
किसका साम्राज्य आक्सस नदी से गंगा तक और बैक्ट्रिया से बनारस तक था – कनिष्क
किसने राजा की तुलना कृष्ण, बलराम, भीम और अर्जुन से की – गौतमीपुत्र शातकर्णि
सातवाहनों के काल में महायनो का प्रमुख केंद्र – धान्यकटक(अमरावती)
दिगंबर सम्प्रदाय का गुरु कौन था- शिवभूति
किस शासक के सिक्को पर मयूर पर बैठे कार्तिकेय की आकृति अंकित है – कुमारगुप्त
साँची के स्तूपों ( तीन स्तूप ) में सबसे महत्वपूर्ण – माहिन स्तूप
बुद्ध की पहली मूर्ति किस कला के अंतर्गत बनाई गयी थी – मथुरा कला
गंगा घाटी में कुषाणों की सत्ता के विनाश का कारण – नागवंश
किस वंश में अग्रज के बाद अनुज को शासक बनाने की प्रथा थी – मैत्रक
कुषाणकालीन मथुरा के ‘माट’ से प्राप्त 3 शीषविहीन मूर्तियों में एक बैठी हुयी मूर्ति किसकी है – विम कडफिसस
संथारा/सल्लेखना पद्यति द्वारा प्राण त्यागने वाले – चन्द्रगुप्त मौर्या व इंद्र चतुर्थ
स्कंदगुप्त के सौतेले भाई का नाम क्या था – पुरुगुप्त
बुद्ध की यात्रा से पवित्र हुए स्थलों पर स्मृति स्वरुप बनाये गए स्तूप – उद्देशिका
सारनाथ का धमेख स्तूप किस गुप्त ने बनबाया – कुमारगुप्त
किस कुषाण शासक ने महेश्वर व सर्वलोकेश्वर की उपाधि धारण की थी – विम कडफिसस
रुम्मिनदेई स्तम्भ के ऊपर मुख्यतः किस पशु की मूर्ति का अंकन मिलता है – घोडा
रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख में किस सातवाहन राजा का वर्णन है – पुलवामी
किस कुषाण राजा के सिक्कों पर एवं राजा हर्मियस का नामोल्लेख मिलता है – कुजल कडफिसस
कनिष्क के किस अभिलेख में उसे देवपुत्र कहा गया – तक्षिला अभिलेख
जैन धर्म में दीक्षित प्रथम महिला – चंदना
सिंधु सभ्यता से प्राप्त मातृ देवी को किसने आदि शक्ति के रूप में पूजे जाने की बात कही है – मार्शल
उड़ीसा के इतिहास का स्वर्ण युग कौनसा वंश था –भौमकार वंश
कहाँ की खुदाई से अशोक के राजप्रासाद के ध्वंशावशेष मिले हैं – कुम्रहार
समुद्रगुप्त को कौशाम्बी के किस शासक से भयंकर युद्ध करना पड़ा था- रूद्र देव
उदयिन को जैन धर्म की दीक्षा किसने दी – पिण्डोला ऋषि
16 संस्कारों में कितने संस्कार बच्चे के जन्म के पूर्व होते हैं – तीन
हाथीगुम्फा अभिलेख में किस शासक को ‘मागधानाम’ कहा गया है – बृहस्पतिमिति
बौद्ध ग्रंथों में किसी पृथ्वीहन्ता कहा गया है- अजातशत्रु
मानव को ऋतु परिवर्तन की जानकारी सर्वप्रथम कब हुयी – उच्च पुरापाषाण काल में
ह्वेनसांग ने मिहिरभोज की राजधानी कहाँ बताया है – साकल
प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी का विकास किस काल में हुआ – मध्य पाषाण काल
सिक्कों पर द्विलिपि का आरम्भ किसने किया – डेमेट्रियस द्वितीय
काबुल घाटी से सर्वप्रथम किस शासक के सिक्के मिले हैं – हर्मियस
अशोक कालीन निर्मित मीरपुर का स्तूप कहाँ अवस्थित है – सिंध
बौद्ध धर्म में परिवर्तन के विरोधी क्या कहलाये – स्थविर
“कुरु राज्य का राजा हर समय 64 योद्धाओं से घिरा रहता था” यह विवरण कहाँ से प्राप्त होता है” –ऐतरेय ब्राह्मण
भारतीय चिकित्सा विज्ञानं का आधार किसे माना जाता है – केन सूक
दक्षिण भारत में खोजा गया पहला नव पाषाणिक स्थल कौनसा है – ब्रह्मगिरि
किस जैन तीर्थांकर को केसरियानाथ कहा जाता है – ऋषभदेव
मोहनजोदड़ो से प्राप्त मोहर पर स्वास्तिक का अंकन प्रतीक चिन्ह है- सूर्य
कौटिल्य ने किस महाजनपद को ‘वार्ता शास्त्रोपजीवी संघ’ कहा है – कम्बोज
दारा प्रथम के बेहिसतून अभिलेख में कितने लिपियों प्रयोग हुआ है – 3
किसको कलिंग चक्रवर्ती जाना जाता है – खारवेल
जैन मुनियों के वर्षाकाल की पहचान करता था – स्थानक
मोहनजोदड़ो के किस क्षेत्र से 42 मानव कंकाल प्राप्त हुए हैं – H-R क्षेत्र से
एकमात्र हड़प्पाई स्थल जहाँ से अभी तक एक भी मुहर प्राप्त नहीं हुयी है – सुत्कांगेडोर
प्रेम गाथाओं का वर्णन “गाथा सप्तसती” किस की रचना है – प्राकृत
भारतीय प्रागैतिहास का पिता माना जाता है – रॉबर्ट ब्रुसफूट
किस वंश के शासको ने “बेसर शैली” को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाया –राष्ट्रकूट
किस स्तूप में प्रसेनजित को बुध की वंदना करते दर्शाया गया है – भरहुत
मथुरा और गोरखपुर से प्राप्त महावीर स्वामी की मूर्ति किसके शासन काल की है – कुमारगुप्त
किस यात्री को डाकुओं ने दुर्गा की बलि देने को पकड़ लिया था – ह्वेनसांग
भारतवर्ष का जिक्र सर्वप्रथम – हाथीगुम्फा अभिलेख में
अपने नाम पर सिक्के चालाने वाली रानी – नागनिका (सातवाहन)
“चलो अच्छा हुआ कि बुध नहीं रहे, अब हम स्वतन्त्र हैं” – सुभद्र
अशोक के अतिरिक्त देवनामप्रिय की उपाधि लेने वाला मौर्य शासक- दशरथ
किस एक निर्माण को मार्शल ने तत्कालीन विश्व का आश्चर्यजनक निर्माण कहा – स्नानागार
60 बौद्ध भिक्षुओं की जीवनी लिखने वाला यात्री- इत्सिंग
total 108 उपनिषदों का उल्लेख किस मे है – मुक्तिकोपनिषद
वस्त्र बनाने की कला किस काल में प्रारम्भ हुयी – नव पाषाण काल
पहिये का निर्माण किस काल में हुआ – नव पाषाण काल
बुद्ध के गृह त्याग की घटना को क्या कहा जाता है – महाभिनिष्क्रमण
बुद्ध की मृत्यु की घटना को क्या कहा जाता है – महापरिनिर्वाण
किस ईरानी ग्रन्थ की तुलना ऋग्वेद से की गयी है – जेंद अवेस्ता
किस वेद को भारतीय संगीत का जनक कहा जाता है – सामवेद
वैदिक साहित्य की आधारभूत इकाई कौनसी है- कुल
हर्यक वंश के किस शासक ने वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित कर साम्राज्य का विस्तार किया – बिम्बिसार
किस शासक के राज्य काल में बुद्ध को निर्वाण प्राप्त हुआ – अजातशत्रु
मगध पर शासन करने वाला प्रथम गैर क्षत्रिय राजवंश कौनसा था – शिशुनाग वंश
श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की मूर्ति का निर्माण किसने कराया – चामुंडराय
दिलवाड़ा के जैन मंदिरों का निर्माण किसने कराया – चालुक्यों ने
संगम युगीन ग्रन्थ मणिमेलै किस धर्म की श्रेष्ठता का प्रतिपादन करता है – बौद्ध
महात्मा बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके अवशेषों पर कितने स्तूप बनाये गए – आठ
अशोक किस पत्नी ने उसे प्रभावित किया – कारुवाकी
अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरूपता से किस प्राकृत का प्रयोग किया था – मागधी
किस सातवाहन नरेश ने वेणकटक की उपाधि धारण की थी – गौतमीपुत्र शातकर्णि
शून्य के प्रवर्तक नागार्जुन किसके समकालीन थे – गौतमीपुत्र शातकर्णि
ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा किस काल में प्रारम्भ हुयी – गुप्तकाल
किस काल को भारतीय संस्कृति का स्वर्णकाल कहा जाता है – गुप्तकाल
किसके शासन काल में चीनी यात्री फाह्यान आया था – चन्द्रगुप्त मौर्य
किसके शासन काल में चीनी यात्री ह्वेनसांग भारत – हर्षवर्धन
कांची के कैलाश मंदिर का निर्माण किसने कराया था – नरसिंह वर्मन द्वितीय
कांची के मुक्तेश्वर मंदिर का निर्माण किसने कराया था – नंदिवर्मन द्वितीय
किस चोल नरेश ने नरकेसरी की उपाधि धारण की थी – विजयालय
तंजौर में राजराजेश्वर के शिव मंदिर का निर्माण किसने कराया था – राजराज प्रथम
काव्य मीमांसा और कर्पूरमंजरी की रचना किसने की थी – राजशेखर
संस्कृत के प्रसिद्द विद्वान राजशेखर किसके गुरु थे – महेंद्र पाल
मनुष्यों ने स्थाई आवास बनाना किस काल में शुरू किया – नव पाषाण काल


No comments:
Post a Comment
कुछ जानकारी के लिए कॉमेंट करें और अपनी कुछ सुझाव दे धन्यवाद !!