BB Chaudhary

विविध परीक्षाओं से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के समाधान

भीम बहादुर चौधरी

LightBlog

Breaking

Friday, June 5, 2020

प्रकृति-रैंकिंग-सूचकांक

वर्तमान परिदृश्य
  • 19 फरवरी‚ 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ‘प्रकृति रैंकिंग सूचकांक‚ 2020’ (Natural Ranking Index, 2020) पर एक रिपोर्ट जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार‚ भारत का वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research : CSIR) ने प्रकृति सूचकांक‚ 2020 में पहला स्थान प्राप्त किया है।
  • रैंकिंग सभी संस्थानों में 1 दिसंबर‚ 2018 से 30 नवंबर‚ 2019 तक किए गए अनुसंधान के उत्पादन पर आधारित है।
  • रैंक
    संस्थान
    अंक
    शेयर प्रतिशत (एसपी)
    1
    वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)‚ नई दिल्ली

    142
    87.74
    2
    भारतीय विज्ञान संस्थान (IIS)‚ बंगलुरू

    211
    83.61
    3
    टाटा इंस्टीट्‌यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई

    232
    62.18

  • इसके अलावा क्रमश: होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्‌यूट (HBNI), IIT बॉम्बे‚ IIT मद्रास‚ इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस (IACS), इंडियन इंस्टीट्‌यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER कोलकाता)‚ IIT गुवाहाटी‚ IISER पुणे अन्य संस्थान हैं‚ जिन्हें सूची में स्थान दिया गया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों को 5जी‚ कृत्रिम बुद्धिमत्ता‚ जल संरक्षण‚ कुपोषण‚ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से किसानों की समृद्धि और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के लिए सस्ती और टिकाऊ बैटरियों के निर्माण जैसे विषयों पर काम करना चाहिए
  1. अनुसंधान से जुड़े शीर्ष विषय
  2. पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान
  3. भौतिक विज्ञान
  4. रसायन विज्ञान
  5. जीवन विज्ञान
  6. सीएसआईआर (CSIR)
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की स्थापना 26 सितंबर‚ 1942 को नई दिल्ली में हुई थी।
  • यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है।
  • यह सामाजिक प्रयासों के संबंध के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण तकनीकी हस्तक्षेप प्रदान करता है‚ जिसमें पर्यावरण और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
  • सीएसआईआर देशभर में 38 प्रयोगशालाओं‚ 39 आउटरीच केंद्रों‚ 3 नवाचार केंद्रों और 5 इकाइयों को संचालित करता है‚ जिसमें कुल 4600 सक्रिय वैज्ञानिक और 8000 वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं।
  • सीएसआईआर की अनुसंधान और विकास गतिविधियों में ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग‚ संरचनात्मक इंजीनियरिंग‚ महासागर विज्ञान‚ जीवन विज्ञान‚ धातु विज्ञान‚ रसायन‚ खनन‚ भोजन‚ पेट्रोलियम‚ चमड़ा और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं।
  • बौद्धिक संपदा के संदर्भ में‚ सीएसआईआर सालाना औसतन लगभग 200 भारतीय पेटेंट और 250 विदेशी पेटेंट फाइल करता है।
  • सीएसआईआर वर्तमान में‚ भारत में सबसे बड़े अनुसंधान और विकास संगठन के रूप में उभरा है।
  • सीएसआईआर का अध्यक्ष भारत का प्रधानमंत्री होता है।
  • वर्तमान में सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर सी. मांडे और उपाध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री) हैं।
निष्कर्ष
  • सीएसआईआर ने अत्याधुनिक विज्ञान और उन्नत ज्ञान सीमाओं को आगे बढ़ाया है। सीएसआईआर का मिशन ‘‘एक नए भारत के लिए एक नए सीएसआईआर का निर्माण करना’’ है‚ जो प्रौद्योगिकी नवाचार-संचालित उद्योग को सक्षम बनाता है।

No comments:

Post a Comment

कुछ जानकारी के लिए कॉमेंट करें और अपनी कुछ सुझाव दे धन्यवाद !!